पहलगाम याद रहे पाकिस्तान को और 6 मई का ऑपरेशन सिंदूर भी याद रखे जो स्थगित है, जब मर्जी शुरू हो सकता है

सुभाष चन्द्र

लेखक 
चर्चित YouTuber 
आज 22 अप्रैल है, पहलगाम नरसंहार का दिन जब पाकिस्तानी दरिंदों ने धर्म पूछ कर 26 हिंदुओं की हत्या की थी। उस नरसंहार में प्राण गंवाए सभी हिंदुओं को नमन और श्रद्धांजलि

उस नरसंहार का न्याय करने के लिए 6 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी और जो अभी स्थगित है 

पाकिस्तान बस आज का दिन भी याद रखे और ऑपरेशन सिंदूर भी याद रखे जिसे कभी भी भारत अपनी इच्छानुसार शुरू कर सकता है क्योंकि पहलगाम का न्याय अभी अधूरा है 

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में उस दिन चारों ओर खून बिखरा पड़ा था और चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। इस जघन्य हमले की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर ऑपरेशन सिंदूर को याद किया। सेना ने लिखा- जब इंसानियत की हदें पार होती हैं, तो जवाब भी निर्णायक होता है। न्याय मिल गया। भारत एकजुट है। इसके साथ ही एक ग्राफिक भी था, जिस पर लिखा था- कुछ हदें कभी पार नहीं की जानी चाहिए। भारत भूलता नहीं है।

आतंकी ठिकानों का काम तमाम

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान पर निर्णायक कार्रवाई की थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस दौरान नौ बड़े आतंकी लॉन्चपैड को नष्ट कर दिया गया और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

सेना ने100 से ज्यादा आतंकियों को 72 हूरों के पास पहुँचाया 

सेना की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 दिन तक संघर्ष चला और भारी नुकसान झेलने के बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन कर सीजफायर की गुजारिश की। 10 मई को दोनों पक्षों में सहमति बन गई।

No comments: