1. फ्री की रेवड़ियों पर पाबन्दी क्यों नहीं लगाई जाती?
2. विधायक से लेकर सांसदों की पेंशन क्यों नहीं बंद की जाती?
3. जब सांसदों को वेतन मिलता है फिर फ्री की बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं क्यों?
4. ये जनसेवक हैं या शहंशाह?
5. BPL में फ्री राशन लेने वालों की जाँच क्यों नहीं होती?
6. आयकर नहीं देने पर भी सांसदों को छूट आदि आदि
मोदी जी कई ऐसे सरकारी खर्चे हैं, जिनके बारे में बोलना शायद किसी को बर्दाश्त नहीं हो पाएगा, जो सालों से अर्थव्यवस्था पर बोझ नहीं बल्कि अर्थयवस्था को दीमक की तरह खा रहे हैं। जिस दिन इन पर पाबंदियां लग जाएंगी सरकारी खजाने में इतनी धन-वर्षा होगी कि खजाना खाली नहीं हो पाएगा। वह धन देश के विकास, रक्षा संसाधन और महंगाई कम करने के काम आएगा। गैर-बीजेपी शासित राज्यों की फ्री की रेवड़ियों से क्या हालत हो रही है सबके सामने है। देखिए प्रधानमंत्री मोदी ने क्या अनुरोध किया है:-
दुनिया में युद्धों को लेकर फैले संकट के बीच भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कुछ खास अपील की हैं। पीएम मोदी ने आम लोगों से जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर देशहित में योगदान देने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार (11 मई 2026) को तेलंगाना के दौरे पर थे और वहाँ सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने लोगों से ये अपील की हैं। पीएम मोदी ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की और इसके लिए उन्होंने कई रास्ते भी बताए हैं।
उन्होंने कहा, “भारत तेजी से विकसित होने के लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। लेकिन कई विराट चुनौतियों का मुकाबला भी कर रहा है। कोरोना काल के दौरान ही दुनिया सप्लाई चेन के बहुत बड़े संकट से गिर गई थी। कोविड के बाद यूक्रेन में युद्ध शुरू हो गया। उसने दुनिया की परेशानियाँ और बढ़ा दी। फूड, फ्यूल, फर्टिलाइजर इन तीनों चीजों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।”
उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने से हमारे पड़ोस में युद्ध चल रहा है और इसका भारत पर गंभीर असर हुआ है। उन्होंने कहा, “युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर के दाम आसमान को भी पार कर गए हैं। जब सप्लाई चेन पर संकट लगातार बना रहे तो हम कितने भी उपाय कर ले मुश्किलें बढ़ती ही जाती है।”
पीएम मोदी ने कहा, “अब देश को सर्वोपरि रखते हुए, माँ भारती को सर्वोपरि रखते हुए, हमें एकजुट होकर के लड़ना होगा। हमें याद रखना है देश के लिए मरना ही सिर्फ देशभक्ति नहीं होती है। देश के लिए जीना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना भी देशभक्ति होती है।”
पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने पर जोर
मोदी ने कहा कि हमें कुछ संकल्प लेने होंगे, जैसे एक बड़ा संकल्प है पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करना। उन्होंने कहा, “हमें पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करना होगा। शहरों में जहाँ मेट्रो है, वहाँ हम तय करें कि हम मेट्रो का ही उपयोग करेंगे। ज्यादा से ज्यादा मेट्रो में ही जाएँगे। अगर कार में ही जाना जरूरी है तो फिर कार पुल करने का प्रयास करें।”
उन्होंने कहा, “अगर सामान भेजना हो तो रेलवे गुड्स के जो ट्रेन होती है रेलवे की सर्विज से भेजें ताकि इलेक्ट्रिक रेलवे होने के कारण पेट्रोल-डीजल की जरूरत ना पड़ती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।”
वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की अपील
एक साल तक सोना खरीदने से बचने की सलाह
Nation First Duty Above Comfort!
— MyGovIndia (@mygovindia) May 10, 2026
PM @narendramodi gave 7 important appeals to strengthen India during challenging global times prioritize work from home wherever possible, reduce fuel consumption, avoid foreign travel for a year, adopt Swadeshi products, cut down cooking oil… pic.twitter.com/jhDGYTarH6
No comments:
Post a Comment