अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और वैश्विक ईंधन संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद से बड़ी शुरुआत की है। PM मोदी ने अपने काफिले (Cavalcade) को 50 फीसदी तक छोटा करने का निर्देश दिया है। अब उनके काफिले में पहले के मुकाबले आधी गाड़ियाँ ही नजर आएँगी।मोदी ने अपने काफिले की गाड़ियों को आधा किया (फोटो साभार : Hindustan & NDTV)
PM मोदी ने सुरक्षा एजेंसी SPG को स्पष्ट कहा है कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए गाड़ियों की संख्या कम की जाए और काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को प्राथमिकता दी जाए। खास बात यह है कि इस बदलाव के लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी। PM मोदी की इस पहल का उद्देश्य सरकारी खर्च में कटौती कर मिसाल पेश करना है।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा फैसला
🔴#BREAKING | PM की अपील पर CM योगी का बड़ा फैसला, मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती#CMYogi #PMAppeal @SyyedSuhail pic.twitter.com/GrGg1EczJN
— NDTV India (@ndtvindia) May 12, 2026
मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में भी दिखी सख्ती
PM मोदी की देशवासियों से अपील
क्यों लिया गया यह बड़ा कदम?
पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल-अमेरिका) में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव न बढ़े, इसलिए केंद्र सरकार Work From Home को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दे रही है। PM मोदी चाहते हैं कि सरकारी विभाग और राज्य सरकारें ‘एग्जांपल सेट’ करें ताकि आम नागरिक भी इस मुहिम से जुड़ सकें।
No comments:
Post a Comment