केरलम् के नए मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन (फोटो साभार: Facebook)
केरलम् में विधानसभा चुनाव के नतीजे को आए 10 दिन बीत चुके हैं। अब जाकर कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया है। केरलम् के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन होंगे। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन बाइबल के फैन हैं और खुद भी ईसाई से जुड़ी किताब Aadham Ni Evide Akunnu लिख चुके हैं यानी ‘एडम’ ही वह है जो सत्य को सिद्ध करता है। ईसाइयत में ‘एडम’ को दुनिया का रचयिता माना जाता है।
दरअसल, केरलम् में अन्य राज्यों की तरह ही 4 मई 2026 को चुनाव की नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। यह एक ऐतिहासिक जीत की तरह देखा गया क्योंकि राज्य में पिछले करीब 50 सालों से लेफ्ट की सरकार रही है।
केरलम् में नतीजे जारी होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री पद की घोषणा नहीं की गई थी, जबकि अन्य राज्यों में मुख्यमंत्रियों का शपथग्रहण भी हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी वजह राज्य में जीते UDF गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर टकराव था। सीएम पद की रेस में पहले केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथाला का नाम था। हालाँकि, जमीनी स्तर के नेता रहे वीडी सतीशन को हाई कमान ने मु्ख्यमंत्री बनाया। तमिलनाडु में ईसाई मुख्यमंत्री को समर्थन और अब केरलम में ईसाई मुख्यमंत्री।
अब देखना यह है कि वेणुगोपाल मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर क्या कदम उठाते हैं या फिर गुलाम बन जी-हजूरी करते रहेंगे? यह अंदरखाने कुछ रंग दिखाएगी। क्योकि वेणुगोपाल को केरलम का चेहरा माना रहा है। अब वामपंथी अपने हाथों गयी सत्ता का बदला वेणुगोपाल को मोहरा बनाकर लेंगे या फिर मूकदर्शक बन बैठे रहेंगे। वैसे वामपंथी आसानी से चुपचाप बैठने वाले नहीं, क्योकि केरलम से सत्ता जाना देश से वामपंथ का समाप्त होना। सिर्फ केरलम ही ऐसा राज्य था जिसके बलबूते वामपंथी उछलते रहते थे।
No comments:
Post a Comment