पंजाब : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई

साभार पंजाब केसरी 
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (9 मई 2026) को पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की है। इससे पहेल ED ने संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

PTC न्यूज के मुताबिक, सुबह से ही ED की टीमें लगातार अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं और इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। (ED) की अलग-अलग टीमें संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों के चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ED के अधिकारी उनके सरकारी आवास पर भी पूछताछ और जाँच कर रहे हैं। 

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापा मारने के बाद ईड़ी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की बताया जा रहा है कि उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कुछ लोगों के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में सुबह यह छापा पड़ा

 इसमें संजीव अरोड़ा का चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर भी उन पांच जगहों में शामिल है, जहां छापे मारे गए रेड में दिल्ली और गुरुग्राम (हरियाणा) के भी कई ठिकाने हैं, इनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नाम की कंपनी का दफ़्तर भी शामिल है

तीसरी बार उनके घर बीजेपी की ईडी आई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, आज फिर से बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है एक साल में ये तीसरी बार उनके घर बीजेपी की ईडी आई है पिछले एक महीने में दूसरी बार फिर भी कुछ नहीं मिला है उन्होंने आगे लिखा, ईडी-बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन का अंत पंजाब से ही होगा

No comments: