ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स : ‘रेप कर पूछा- क्या तुम्हें मजा आया?’: पाकिस्तान के शेराज मलिक ने ब्रिटिश लड़की का किया बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

                                                             साभार - आज तक/ TOI
ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इसी बीच पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी शेराज मलिक को 18 साल की युवती से रेप मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई है।

अदालत ने उसे समाज के लिए खतरा बताते हुए सजा पूरी होने के बाद चार साल तक निगरानी में रखने का भी आदेश दिया है। यह घटना जून 2025 में नॉटिंघमशायर के सटन लॉन पार्क में हुई थी। पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ पार्क पहुँची थी। कुछ देर बाद उसका दोस्त वहाँ से चला गया और युवती शेराज मलिक व उसके साथियों के बीच रह गई।

आरोप है कि शेराज मलिक युवती को पार्क के सुनसान हिस्से में ले गया और उसका रेप किया। पीड़िता ने अदालत को बताया कि उसने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपित ने उसके चेहरे और सिर पर हमला किया।

28 साल के मलिक ने पूरे मामले में खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि संबंध सहमति से बने थे, लेकिन अदालत में पेश गवाहों और सबूतों के आधार पर जूरी ने उसे रेप के दो मामलों में दोषी ठहराया।

सुनवाई में यह भी सामने आया कि उसी रात एक अन्य व्यक्ति ने भी युवती के साथ रेप किया था, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सजा सुनाते हुए जज साइमन ऐश केसी ने कहा कि आरोपित ने नशे की हालत में अकेली और असहाय युवती का फायदा उठाया तथा अपने अपराध पर कोई पछतावा नहीं दिखाया।

No comments: