नेताओं के दल बदलने की ख़बरें ढोल पीट कर दिखाते हैं चैनल लेकिन चैनलों के पत्रकार कब चैनल बदल लेते हैं, किसी को पता नहीं चलता

सुभाष चन्द्र

नेताओं के दल बदलने की ख़बरें ढोल पीट कर दिखाते हैं चैनल लेकिन चैनलों के पत्रकार कब चैनल बदल लेते हैं, किसी को पता नहीं चलता। आज इसी विषय पर लिखता हूं नेताओं के दल बदलने की ख़बरें हर चैनल पर पत्रकार वरीयता से और चटकारे ले ले कर सुनाते हैं। ठीक है, ये उनका काम होगा जो ऐसी खबरे देते हैं लेकिन चैनेलो के पत्रकार/एंकर खुद कब एक चैनल छोड़ कर दूसरे में चले जाते हैं यह किसी को पता नहीं चलता। नेता अगर अपने स्वार्थ के लिए दल बदलते हैं तो पत्रकार/एंकर भी अपने फायदे के लिए ही चैनल बदलते हैं और वह भी दल बदलने से कम नहीं हैं 

कुछ पत्रकारों/एंकरों के चैनल बदलने के बारे में बताते हैं -

-रुबिका लियाकत : एक तेज तर्रार एंकर ने अपना सफर होमटाउन उदयपुर से शुरू किया - 2015 में वो ज़ी न्यूज़ में गई और 2018 तक रही; 2018 से 2022 तक ABP News में: 2022 से 2023 तक भारत-24 में; 2023 के अंत से मई 2026 तक न्यूज़ 18 में थीं और अब जून, 2026 में टाइम्स नाउ नवभारत में आ गई ;

लेखक 
चर्चित YouTuber 
-सुमित अवस्थी आज तक में 5 साल रहे, न्यूज़ -18 में 4 साल रहे, ABP News में 5 साल रहे, NDTV में ढाई साल रहे और अब दिसंबर 2025 से टाइम्स नाउ नवभारत में आ गए;

-मीमांसा मलिक 24 साल जीव में रहने के बाद 2 वर्ष भारत 24 में रही और अब ओडिशा के फोकस टीवी के प्रोजेक्ट देख रही हैं;

-अनन्या शर्मा न्यूज़ -18 से 2025 के अंत में रिपब्लिक भारत में आई;

-सुमित झा भारत एक्सप्रेस से 2025 में रिपब्लिक भारत में आए;

-वैभव मिश्रा ज़ी न्यूज़ से रिपब्लिक भारत में आ गए;

-राममोहन शर्मा ज़ी न्यूज़ में 7 साल सेवा करने के बाद अब रिपब्लिक भारत में हैं;

-रिपब्लिक मीडिया में काम करने वाले प्रदीप भंडारी अब भाजपा के प्रवक्ता हैं;

-सैयद सोहेल रिपब्लिक भारत छोड़ कर NDTV में चले गए;

-सुचरिता कुकरेती भी रिपब्लिक भारत छोड़ कर NDTV में चली गई जो काफी समय तक रजत शर्मा के इंडिया टीवी में रही थी;

-राहुल कंवल इंडिया टुडे से NDTV में आ गए (याद रहे इस चैनल का स्वामित्व अब अडानी के पास है);

-अभी राजदीप सरदेसाई इंडिया टुडे से चिपका हुआ है और पता नहीं कब तक रहेगा क्योंकि उसकी बीवी सागरिका घोष का ममता बनर्जी से पंगा हो गया लगता है जो उसकी बुलाई हुई बैठक में नहीं गई;

-NDTV से सौरभ शुक्ला और रवीश कुमार  का पत्ता कट गया और अब रवीश बाबू यूट्यूब चैनल पर झूठ का बाजार चला रहे हैं;

-इनके साथ ही कई चैनलों की खाक़ छानने के बाद हाथ मलते रहने वाले पुण्य प्रसून बाजपेई अभिसार शर्मा और अजित अंजुम भी ऐसे यूट्यूब पर अपने अपने झूठ के बाज़ार चला रहे हैं;

-अमिश देवगन जून, 2016 से न्यूज़ 18 में हैं - उसके पहले 2 साल वो ज़ी न्यूज़ में थे;

-संदीप चौधरी न्यूज़ 24 से कुछ समय पहले ABP News में चले गए;

-19 साल ज़ी न्यूज़ में रह कर सुधीर चौधरी ने डी डी न्यूज़ का दामन थामा है; इसके पहले वो आज तक में गए कुछ समय के लिए;

-पल्की शर्मा उपाध्याय भी न्यूज़-18 छोड़ कर अब अपना डिजिटल प्लेटफार्म, “इंडिया ग्लोबल रिव्यु” चला रही हैं;

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में अंजना ओम कश्यप ऐसी एंकर हैं जो 2012 से लगातार “आज तक” में चल रही हैं उनका करियर 2003 में दूरदर्शन से शुरू हुआ और वे ज़ी न्यूज़ और न्यूज़-24 में भी रही

ये थी कहानी न्यूज़ एंकरों के चैनल बदलने की कुछ नाम छूट गए हों, तो आप जोड़ सकते हैं 

No comments: