“अमन का तमाशा” करने वाले 61 लोग बेहतर होगा पाकिस्तान चले जाएं

सुभाष चन्द्र

“अमन की आशा” के नाम पर तमाशा करने वाले 61 भारतीय लोगों को शर्म भी नहीं आई प्रधानमंत्री मोदी और शाहबाज शरीफ को 56 पाकिस्तानियों के साथ मिलकर लेटर में बातचीत शुरू करने की अपील करने में। इन 61 में कुछ तो ऐसे हैं जो हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़े रहते हैं फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ़्ती, मीरवाइज़ उमर फारुकी, मणिशंकर अय्यर, मनोज झा और ए एस दुल्लत 61 में खास नाम हैं कौन इन लोगों से परिचित नहीं है

इन लोगों को दिखाई नहीं देता कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है आज अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है और कोई नहीं जानता पाकिस्तान यात्रा में कब कैसे आतंकी हमला कर दे इन लोगों को तकलीफ है कि भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया लेकिन ये लोग मोदी से बातचीत शुरू करने से पहले यह देखने के लिए अंधे हो चुके हैं कि पाकिस्तान का रक्षा मंत्री पानी के लिए युद्ध छेड़ने की धमकी दे रहा है बिलावल भुट्टो भी कहता है कि पानी नहीं दिया तो चिनाब में खून बहेगा

लेखक 
चर्चित YouTuber 
इन लोगों को यह भी दिखाई नहीं देता कि पाकिस्तान कंगाल होने के बाद भी भारत में अपना आतंकी जाल फैलाए हुए है और अपने ही लोगों का बलूचिस्तान और POJK में खून बहा रहा है

इन्हे ये भी याद नहीं जुल्फिकार अली भुट्टो ने कश्मीर के लिए 1000 साल तक भारत से लड़ने की कसम खाई थी  

ये लोग भूल रहे हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी शांति के लिए बस लेकर लाहौर गए थे और पाकिस्तान ने क्या सिला दिया उसने भारत की पीठ में छुरा घोंप कर कारगिल में युद्ध छेड़ दिया और आप उस मुल्क से बात करने को कहते हो अटल जी के दल में जाने वालों में दुल्लत भी था जो उस समय रॉ का मुखिया था जिसे भनक तक नहीं लगी कि पाकिस्तान कारगिल में शरारत कर रहा है और हो सकता है दुल्लत को जानकारी रही हो लेकिन उसने अटल जी अंधेरे में रख कर उनके साथ विश्वासघात किया ये आदमी हर समय भारत को कोसने वाले राहुल गांधी की कथित “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल था

इन कम्बख्तों को दिखाई नहीं देता भारत ने किस हद तक जाकर पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश की लेकिन पाकिस्तान ने हमें 26/11 दिया मोदी खुद नवाज़ शरीफ की बेटी की शादी में 25 दिसंबर, 2015 को गए लेकिन पाकिस्तान ने ठीक एक हफ्ते बाद पठानकोट में हमला किया और 9 महीने बाद 18 सितंबर, 2016 को उरी में हमला कर दिया

कितने नेता पाकिस्तान के भारत को परमाणु बम चलाने की धमकी दे चुके है और फारूक अब्दुल्ला बस उसके इसी परमाणु बम से डरने के लिए कहता है कश्मीर का ही सईद अली शाह गिलानी गाना गाता था - “मेरी जान मेरी जान - पाकिस्तान पाकिस्तान”

सिंधु जल समझौता नेहरू और अयूब खान के बीच भारत के हितों को नज़रअंदाज करने वाला और पाकिस्तान को जरूरत से ज्यादा पानी देने वाला गैर-कानूनी समझौता था जिसके लिए नेहरू ने खुद फैसला लिया और संसद समेत किसी से परामर्श नहीं किया

एक बार ये 61 निकम्मे पाकिस्तान से कह कर तो देखें कि खुलेआम स्वीकार करे कि उनके नेताओं ने पाकिस्तान बना कर गलती की उससे भी बड़ी गलती एक तिहाई कश्मीर हड़प कर और बाकी सारे कश्मीर को हड़पने की मंशा रखने में की क्या ये खुद मानते हैं कि मुसलमानों ने पाकिस्तान लेकर गलती की?

आज वह पाकिस्तान दाने दाने को मोहताज़ है हर किसी देश से भीख मांगता फिरता है आवाम को देने के लिए खाना नहीं है और महंगाई ने बैंड बजा रखा है लेकिन मंसूबे रखता है भारत में आतंकी हमले करने के और अब तो अफगानिस्तान से भी रोज तनातनी रहती है

कवि प्रदीप का गीत हमेशा याद रखना चाहिए 

“कहनी है इक बात हमें,

इस देश के पहरेदारों से, 

संभल के रहना अपने घर में 

छिपे हुए गद्दारों से”

No comments: