दुनिया मोदी को अपना सिरमौर बना रही है लेकिन राहुल विन्ची और विपक्ष मोदी से घृणा पाल रहे हैं; अब पोलैंड के विदेश मंत्री ने मोदी का हुनर जगजाहिर कर दिया

सुभाष चन्द्र 

राहुल विन्ची और उसकी ब्रिगेड ने बहुत दिनों से एक fake Narrative चलाया हुआ था। मोदी ट्रंप से डरता है, मोदी ट्रंप के आगे Compromise हो गया है और मोदी ने डर कर रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया। ऑपरेशन -सिंदूर युद्ध रुकने के बाद राहुल गांधी ने तुर्रा छेड़ा था “नरेंदर सरेंडर” और हर कोई ऐरा गैरा नत्थू गैरा यही राग अलाप रहा था

लेखक 
चर्चित YouTuber 
लेकिन राहुल और तमाम विपक्षी नेताओं को पोलैंड के विदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की (Władysław Teofil Bartoszewski) की बात सुनकर सांप सूंघ गया। उन्होंने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को परमाणु हमले करने से रोकने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और पुतिन से बात कर इस विनाशकारी कदम उठाने से रोकने के लिए राजी किया

विश्व के अनेक नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी शासन, गरीबी उन्मूलन के प्रयासों तथा बढ़ते वैश्विक प्रभाव की समय-समय पर प्रशंसा की है। 

क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री:

 उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को "हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक" तथा "न्यूज़ीलैंड के सच्चे मित्र" बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में आया परिवर्तन, विशेषकर करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य, उन्हें अत्यंत प्रभावित करता है;

बराक ओबामा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने  मोदी के परिवर्तनकारी एजेंडे की सराहना करते हुए TIME पत्रिका में उन्हें भारत का "मुख्य सुधारक (Reformer-in-Chief)" कहा था;

व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति ने  मोदी को "एक अत्यंत बुद्धिमान नेता, जो सबसे पहले अपने देश के बारे में सोचते हैं" कहा था। उन्होंने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं;

प्रबोवो सुबियांतो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने मोदी के राजनीतिक जीवन और शासन की सराहना करते हुए कहा, "मैं आपके राजनीतिक जीवन का अनुसरण करता हूँ और आपके अनेक कार्यक्रमों को अपनाता हूँ";

अलेक्ज़ेंडर स्टब, फ़िनलैंड के राष्ट्रपति ने भारत के बढ़ते कूटनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का वैश्विक कद ऐसा है कि वे यूक्रेन संघर्ष में युद्ध विराम और वार्ता का आह्वान करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं;

अबी अहमद अली, इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, आर्थिक परिवर्तन तथा गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और उन्हें "ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) की एक सशक्त आवाज़" बताया;

 संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान "चैम्पियंस ऑफ द अर्थ (Champions of the Earth Award)" तथा "ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड (Global Goalkeeper Award)" मिले

अभी हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी के लिए कहा "Narendra Modi is a very tough negotiator, a total killer at the negotiating table. He is calm, he's cool, and he thinks a lot about India. He always puts India's interests first." ये कह कर राहुल विन्ची और विपक्ष की “नरेंदर सरेंडर” की थ्योरी को उखाड़ फेंका

अभी तक 35 देश उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान दे चुके हैं - मोदी ने कोरोना में 100 से ज्यादा देशों की मदद की और हाल ही में वेनेजुएला में आए भूकंप में मोदी की मदद के लिए वेनेजुएला सरकार ने कहा Thank You Prime Minister Modi. मोदी से चिढ़ने वालों को याद होगा कि  Prime Minister of Papua New Guinea, James Marape ने मोदी के चरण स्पर्श किये थे

No comments: