जिस मोदी को 35 देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान देकर सिर आंखों पर बिठाया, उस मोदी से कांग्रेस की घृणा ही कांग्रेस को डुबो रही है। किस हद तक गिर रहे हैं कांग्रेस के नेता, कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को तो बदनाम किया ही, साथ में इंडोनेशिया की स्पीकर पुआन महारानी को भी लपेट दिया। मोदी के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी बैठे थे लेकिन कांग्रेस ने केवल मोदी और स्पीकर महारानी की फोटो दिखा कर घटिया टिप्पणी करते हुए लिखा “कंट्रोल उदय कंट्रोल”!
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
कांग्रेस के कुछ नेता बिल्कुल कुत्तों की तरह भौंक रहे हैं जिनमें प्रमुख हैं खुद राहुल विन्ची और अन्य है खड़गे, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा और जयराम रमेश। लेकिन कांग्रेस का दुर्भाग्य ये है कि जब चुनाव हारती है कांग्रेस तो कोई इन ढक्कनों को दोष नहीं देता।
इन कांग्रेसियों का कलेजा मोदी को दुनियाभर में मिलने वाले सम्मान से जला भुना रहता है और बात बे बात नेहरू को बीच में घुसेड़ देते हैं जबकि सच यह है कि नेहरू को मोदी के चरणों की धूल के एक कण के बराबर भी नहीं माना जा सकता।
नेहरू की बराबरी कौन कर सकता है जो अपनी कथित आज़ादी की लड़ाई के समय माउंटबेटन की बीवी एडविना से इश्क़ लड़ा रहा था और ये कोई कही सुनी बात नहीं है, ये एडविना की बेटी ने खुद कही है। अमेरिका में नेहरू से केनेडी UN में स्थाई सीट की बात कर रहे थे लेकिन नेहरू की रूचि उनकी बीवी में थी। नेहरू ने देश के टुकड़े कर कर के बांट दिए, कुछ चीन को दे दिया, कुछ पाकिस्तान और कुछ म्यांमार और अन्य देशों को।
नेहरू से बराबरी मोदी कैसे कर सकते हैं। नेहरू और उनका सारा परिवार तो बाबर की कब्र पर माथा टेकने जाता रहा है। नेहरू ने सोमनाथ मंदिर बनने के बाद उसके उद्घाटन में डॉ राजेंद्र प्रसाद और अपने सारे मंत्रियों को जाने से रोक दिया और मोदी ने 40 से ज्यादा देशों में प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार करा दिया, राम मंदिर बनवा दिया जिसे बनाने में नेहरू और आज की कांग्रेस को कोई रुचि नहीं थी। फिर मोदी कैसे नेहरू के बराबर हुए। पाकिस्तान को हमारी नदियों का 80% पानी दे दिया और मंत्री होते हुए caretaker प्रधानमंत्री बनकर लियाकत अली से समझौता कर देश में मुसलमानों को सुरक्षा दे दी जबकि पाकिस्तान ने हिंदुओं को ख़त्म कर दिया।
नेहरू के लिए 555 नंबर की सिगरेट का ब्रांड भी विदेश से आता था और मोदी विदेशों से मिले उपहार भी नीलाम कर देता है। फिर मोदी कैसे बराबरी कर सकते हैं नेहरू से। अनेक किस्से हैं नेहरू के कुकर्मों के। सबसे बड़ी बात तो यह कि वह हिंदू न होते हुए भी खुद को accidental हिंदू कहता था जबकि मोदी डंके की चोट पर अपने को हिंदू कहता है। NEHRU WAS IN FACT A MAN OF AN INETNATIONAL SHAME BUT MODI IS A MAN OF INTERNATIONAL FAME.
उद्धव ठाकरे की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि मोदी की फोटो स्पीकर महारानी के साथ लगा कर उन दोनों का अपमान करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। सच्चाई यह है कि मोदी को अपमानित करना और उसके लिए गलियां बकना ही कांग्रेस को शोभा देता है।

No comments:
Post a Comment