ओवैसी और चंद्रशेखर (रावण) सारा खेल पलट देंगे, ऐसा भाव दिया जा रहा है मीडिया में उन्हें; पर उनका रिकॉर्ड भी देखना चाहिए

सुभाष चन्द्र

ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी दोनों वो बुझे कारतूस हैं जिन्हे मुस्लिम क्षेत्रों से बाहर कोई घास तक नहीं डालता। ओवैसी जो मुस्लिम क्षेत्रों में मुस्लिम हितों की बात करता है तो हिन्दू हलकों में दलितों की। जबकि हकीकत यह है कि मुसलमानों में इतने फिरके हैं जो एक दूसरे की मस्जिद में नाही नमाज पढ़ सकते हैं और नाही एक दूसरे के कब्रिस्तान में अपने मुर्दे तक दफ़न नहीं कर सकते। उस उत्पीड़न के बारे में बारे में आवाज़ उठाने के लिए किसी ने माँ का दूध नहीं पिया। बस इन्हे हिन्दुओं को बाँटने में अपनी सियासत नज़र आती है और इसमें सिर्फ चंद्रशेखर रावण ही नहीं मुलायम सिंह से लेकर जातपात पर पार्टियां बनाने वाले वो चाहे सत्ता में हैं या विपक्ष में सभी हिन्दुओं के दुश्मन जिम्मेदार हैं। जातपात के नाम पर बनाई पार्टियों के बनाने वालों ने सिर्फ अपने ही भूखे मरते परिवारों का लालन-पालन किया है और महामूर्ख हिन्दू इन्हे अपना नेता मानते हैं। अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए हिन्दुओं को जातपात के नाम पर बनी पार्टियों का बहिष्कार करना चाहिए।  

ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन ऐलान किया है और मीडिया ऐसे प्रोजेक्ट कर रहा है जैसे उत्तर प्रदेश की राजनीति ही यह गठबंधन बदल देगा। लेकिन इन दोनों दलों का पिछले रिकॉर्ड देखना जरूरी है। 

लेखक 
चर्चित YouTuber 
पहले देखते हैं ओवैसी की पार्टी को।

क्या मुसलमान उन्हें अपना नेता मानते भी हैं क्योंकि कुछ मुस्लिम नेता कहते सुने गए हैं कि ओवैसी अकेले मुस्लिमों के नेता नहीं हैं।

-उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने 38 सीट पर चुनाव लड़ा था, वोट मिले 2,04,142 यानी 0.24% लेकिन एक सीट भी नहीं मिली -

-उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में ओवैसी ने 100 सीट पर चुनाव लड़ा, वोट मिले 3.4 से 4.5 लाख यानी 0.43 से 0.49% लेकिन एक सीट भी नहीं जीत पाए;

-2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम इलाकों में 5 सीट मिली लेकिन 29 जून,2022 को 4 विधायक लालू की पार्टी में चले गए;

-2025 के चुनाव में भी ओवैसी को मुस्लिम इलाकों में ही फिर से 5 सीट मिली थी-

-2024 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (K) से गठबंधन किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली - ओवैसी बस अपनी सीट जीत सके -

अब देखते हैं चंद्रशेखर (रावण) की आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) को जो बसपा की समानांतर पार्टी है।

इस पार्टी ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 111 उम्मीदवार उतारे लेकिन सीट कोई नहीं मिली और वोट मिला मात्र 0.13%। चंद्रशेखर स्वयं योगी के खिलाफ चुनाव लड़ा और 7543 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहा।

उत्तर प्रदेश में आज़ाद की पार्टी की हैसियत इस बात से पता चलती है कि खुद मायावती की बसपा ने 403 सीट पर चुनाव लड़ा पर एक सीट जीत सकी जबकि वोट मिले 12.88%। इतने वोट लेकर केवल 1 सीट मिली तो चंद्रशेखर की क्या औकात है? और कांग्रेस 399 सीट लड़कर केवल 2 सीट जीत सकी। चंद्रशेखर नगीना ने 2024 का लोकसभा चुनाव डेढ़ लाख वोट से जरूर जीता।

लेकिन उसकी आज़ाद पार्टी का किसी राज्य में कोई विधायक नहीं है और वोट प्रतिशत भी नगण्य है लेकिन उसकी nuisance value ज्यादा है।

आज़ाद समाज पार्टी ने किस वर्ष किस राज्य में कितनी सीट लड़ी और कितना प्रतिशत वोट मिला, वह भी नीचे देखिए- (सीट हर जगह शून्य थी)-

वर्ष सीट लड़ी वोट मिला (%)

2022

उत्तराखंड 33 / 0.64

उत्तर प्रदेश 111 / 0.33

पंजाब 8 / 0.02

2023

तेलंगाना 4 / 0.00

राजस्थान 47 / 0.90

मध्य प्रदेश 86 / 0.33

2024

महाराष्ट्र 28 / 0.12

झारखंड 17 / 0.41

जे&के 5 / 0.05

हरियाणा 12 / 0.14

2025

दिल्ली 14 / 0.09

बिहार 18 / 0.20

ये गठबंधन अपनी ही जैसी किसी पार्टी का वोट जरूर काट सकता है लेकिन सत्ता का सपना नहीं देख सकता -

No comments: