एक खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी Low Income ग्रुप की महिलाओं को चुनाव से पहले 50,000 रुपए पैकेज देने पर पर विचार कर रहे हैं जिसमें 20,000 रुपए शुरू में दिए जाएंगे। अखिलेश यादव ने इसे “चुनावी जुमला” कहा है।
दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने खुद BPL के अंतर्गत आने वाली महिलाओं को “श्री सम्मान समृद्धि योजना” में 40,000 रुपए देने की घोषणा की है, इसके अलावा अखिलेश ने 300 यूनिट फ्री बिजली, 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप और केंद्र की अग्निवीर योजना को ख़त्म कर सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग देने की योजना शुरू करने की बात कही है।
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
अखिलेश सरकार ने दावा किया कि 15 लाख लैपटॉप 2012-2015 में बांट दिए गए लेकिन एक भी टेबलेट किसी को नहीं दिया गया।
लेकिन RTI सूचनाओं और CAG की रिपोर्टों के अनुसार ये दावा गलत था कि 14.8 लाख लैपटॉप खरीदे गए जबकि 6,11,794 से 6.3 लाख खरीदे/बांटे गए, तो फिर बाकी कंप्यूटर कहां गए? यह अपने आप में एक फ्रॉड था।
दूसरी तरफ 26 लाख टेबलेट में से एक भी न खरीदा गया और न बांटा गया क्योंकि अकेली Bid करने वाली HCL के लिए इतनी कड़ी शर्तें लगा दी जिन्हे पूरा करना कंपनी के लिए संभव नहीं था। टेबलेट्स के लिए सालाना बजट 3000 करोड़ था और 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 2014 -15 के बजट में अखिलेश ने योजना बंद कर दी क्योंकि पैसा नहीं था। यह था जुमला जो अखिलेश को दिखाई नहीं देता जबकि दूसरों का कहना जुमला लगता है।
अग्निवीर योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसके अंतर्गत केंद्र अग्निवीरों की भर्ती करता है। केंद्र की योजना को खत्म करने का अधिकार किसी राज्य सरकार के पास नहीं होता। फिर अखिलेश यह जुमला क्यों उछाल रहे हैं कि अग्निवीर योजना बंद कर दी जाएगी।
अखिलेश का राममंदिर जाना एक अलग तरह का जुमला है वह भी तब, जब उसकी पार्टी के लोग हिंदुओं का आए दिन अपमान कर रहे हैं। भाटी कहता है ब्राह्मण वेश्याओं से भी गिरे हुए थे और वो ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानता। एक अन्य नेता कहता है कि ब्राह्मण जो मन्त्र शादी में पढ़ते हैं, वो सब गाली होती हैं। अखिलेश तो मुस्लिम इमामों से अपनी पत्नी को गाली देना भी सहन कर गए। अखिलेश राज में यश भारती योजना में 51000 रुपए ऐसे ऐसे लोगों को बांट दिए गए जिनका साहित्य से कोई लेना देना नहीं था।
अपने लोगों पर अखिलेश लगाम लगाए अन्यथा उसका राम मंदिर जाना हिंदू वोट के लालच के लिए जुमला ही कहलाएगा।



No comments:
Post a Comment