मीडिया और (लाला) बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर के लिए तो बवाल काट दिया, लेकिन कभी मोरारी बापू पर बखेड़ा खड़ा नहीं किया कि रामकथा में अल्लाह-मौला क्यों गाते हैं?

सुभाष चन्द्र

क्या गड़े मुर्दे उखाड़ कर योग गुरु से लाला बने रामदेव को बाबा बागेश्वर को आशीर्वाद देने के 24 घंटे के बाद आखिर किस के उकसाने पर आरोपित किया? नवम्बर 23 पर Republic Bharat पर ऐंकर ऐश्वर्य कपूर ने अपने चर्चित शो "पूछता है भारत" में पीठाधीश्वरों से पूछा कि आखिर 24 घंटे बाद रामदेव ने बागेश्वर को क्यों अपशब्द बोले? संक्षेप में इतना ही कहना है कि लगभग सभी यही मानना था कि रामदेव ने ईर्ष्या में कहा है, रामदेव अब बाबा नहीं लाला बन गया है। India TV पर अपने प्रायोजित 'रोगों की जंग बाबा रामदेव के संग' में योग के साथ साथ अपने उत्पादनों का प्रचार करता है। प्रायोजित इसलिए कि बीमारी के आधार पर योगा और दवाइयों का होना साबित करता है। वरना (लाला) को क्या मालूम की किस बीमारी पर योगा होगा?  

कल(नवम्बर 24)को News18 पर एंकर सुशान्त सिन्हा ने अपने शो "देश की पाठशाला" में इन अपमानजनक शब्दों के पीछे अरविन्द केजरीवाल के हाथ होने का शक जताया है। यानि रामदेव क्या किसी के भी कहने पर सनातन प्रचारकों पर कीचड़ फेंक देगा? 

अगर सुशान्त की बात में दम नहीं है तो रामदेव ने इसका खंडन क्यों नहीं किया? अगर बाबा बागेश्वर पाखंडी, धूर्त और मति मारी हुई है तो क्यों बाबा के समागम में गया? 24 घंटे बाद कैसे मालूम हुआ? और अब यू टर्न ले लिया, क्यों? जब लाला रामदेव ने देखा मेरी ही दुर्गति होनी शुरू हो गयी है तो यू टर्न ले बागेश्वर को अपना बच्चा बता दिया। अब इसे बाबा से लाला बने रामदेव का पाखंड नहीं कहा जाएगा?                  

लेखक 
चर्चित YouTuber 
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) ने अपनी एक कथा में राम को सीधे और कृष्ण को टेढ़े 1 नवंबर के आसपास कहा था। 17 से 19 नवंबर तक कुंडा में हुई बाबा की रामकथा में रामदेव और बाबा ने एक दूसरे को माला पहनाई और रामदेव ने उन्हें भगवान का अंश बताया यानी तब तक धीरेन्द्र शास्त्री में कोई दोष नहीं था।  ऐसा तो हो नहीं सकता रामदेव को तब तक उनके बयान के बारे में पता न चला हो। मतलब जो कुछ बागेश्वर बाबा ने कहा उसे ठीक समझा।

लेकिन कल जमशेदपुर में रामदेव को जैसे कोई दौरा पड़ गया और बागेश्वर बाबा पर टूट पड़े। रामदेव ने उन्हें “पाखंडी कहा, उनके शब्दों को ढोंग कहा, उन्हें बावला और धूर्त कहा और यह भी कहा कि उन्हें धर्म का ज्ञान नहीं है जो हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जरूरी है”। 

6 दिन में कौन सा नशा चढ़ गया जो बागेश्वर बाबा को जलील करने लगे या उनकी लोकप्रियता बढ़ने से ईर्ष्या होने लगी क्योंकि जिस तरह बागेश्वर बाबा खुल कर हिंदुओं को एकजुट करने की बात कर रहे हैं वो खुलेआम बड़े बड़े संत भी नहीं करते।

बाबा रामदेव के करीब 5 साल पहले कहा था कि “शनि क्या होता है, कहीं भी एक काला पत्थर लगा दो, तेल चढ़ाना शुरू कर दो तो उससे कोई शनिदेव नहीं बनता। ये सब बेकार की बातें है”। यह ट्विटर पर प्रकशित हुआ था। मैंने अपने ट्वीट में उन्हें कहा था कि “बाबा जी, शनि देव न्यायाधीश हैं, उनका अपमान तो कर दिया, अब दंड के लिए भी तैयार रहना”। और बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट में नाक रगड़ कर माफ़ी मांगनी पड़ी थी लेकिन उन्हें समझ नहीं आया होगा कि यह शनिदेव का अपमान करने का दंड था।

भगवान कृष्ण को तो सारे ब्रज के लोकगीतों में टेढ़ा कहते सुना जा सकता है और वह कोई कृष्ण का अपमान नहीं है। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बाबा बागेश्वर के बयान पर लिखा है - 

“बांके बिहारी मंदिर में ‘बांके’ शब्द का अर्थ भी टेढ़ा होता है। वहां के भक्तजन और रसिकजन, जो राधा-कृष्ण को अपना सर्वस्व मानते हैं, रासलीला के दौरान प्रतिदिन एक पद गाते हैं। ‘तू टेढ़ो लाला, तेरी टेढ़ी नजरिया, टेढ़ी रे लाला तेरी मथुरा नगरिया”। ऐसे ही पद और भी सुने जा सकते हैं।  

बाबा बागेश्वर ने कृष्ण को टेढ़ा कोई अपमान करने के लिए नहीं कहा। राम सच में सीधे थे, उनका युग अलग था और कृष्ण का युग अलग जिसमें उन्होंने मानव को अलग तरह से जीना सिखाया। महाभारत में कौरव छल करते रहे लेकिन अभिमन्यु का छल से वध करने के बाद ही कृष्ण ने भी छल का सहारा लिया।

लेकिन एक सवाल खड़ा होता है कि बाबा बागेश्वर पर तो मीडिया और रामदेव ने बवाल काट दिया मगर कभी मोरारी बापू के रामकथा में अल्लाह और मौला मौला करने पर क्या एक शब्द भी बोला है। मोरारी बापू ने तो मुसलमानों को अपने व्यास पीठ में रात की नमाज Namaz-e-Shab पढ़ने की भी इज़ाज़त दे दी थी लेकिन एक रामकथा मस्जिद में करने की मांग की जो मुसलमानों ने नहीं मानी। फिर आप अल्लाह अल्लाह और मौला मौला क्यों करते फिरते हो वह भी राम कथा में। राम कथा में अल्लाह मौला का क्या मतलब है?

यह मीडिया और रामदेव का दोगलापन है।

No comments: