सोनिया गांधी की आत्मकथा (biography) में जो कुछ भी कहा गया है, उस पर टीका टिप्पणी हो सकती है और कमियां भी निकाली जा सकती हैं और ऐसा करना हर किसी का अधिकार है। किताब में इतने ज्यादा झोल हैं अगर बीजेपी ने उनको उजागर किया तो किताब कांग्रेस के लिए अभिशाप बन जाएगी।
ऐसे में याद आता है कि एक कार्यक्रम में डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने रहस्योघाटन करते कहा था कि सोनिया गाँधी प्राइमरी है, लेकिन अपने चुनाव घोषणा पत्र में बड़ी बड़ी डिग्रीयों का उल्लेख किया जा रहा था। सबूत के साथ स्वामी ने तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी से लिखित में शिकायत की और जब सोनिया से स्पष्टीकरण मांगने पर टाइपिंग मिस्टेक बताते ही स्वामी ने कहा कि इस गलती को Guiness Book of World Record को भेज देनी चाहिए। खैर।
लेकिन एक तथ्य सामने आया जो शायद किसी को नहीं पता था कि राहुल गांधी से पहले भी सोनिया गांधी ने एक और बेटे को जन्म दिया था जो केवल एक दिन जीवित रहा, यानी सोनिया गांधी के तीन बच्चे हुए।
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
बच्चा 2 महीने पहले आ गया मतलब 7 माह में जन्म हो गया जबकि सितंबर, 1968 में गर्भवती होने से लेकर जनवरी, 1969 तक तो 4 ही महीने होते हैं। 3 माह गर्भ में क्या छुपाया था? इस रहस्य का खुलासा बहुत जरुरी है। कोई झोल है। क्योकि किताब में नहीं बताया कि राजीव गाँधी से पहले क्या करती थी?
अन्ना आंदोलन का वर्ष 2011 की जगह 2012 लिखना, RSS की स्थापना 1925 की जगह 1921 लिखना और अपने ही नेता अहमद पटेल की मौत का वर्ष 2020 की जगह 2022 लिखना सोनिया को सलाह देने वालों की बेवकूफी रही होगी?
इंदिरा गांधी का सिख अंगरक्षकों को ना हटाने की बात तो कह दी और उनकी हत्या के बाद सिख नरसंहार से निपटने के लिए सेना तैनात ना करने का आरोप भी पूर्व सेना प्रमुख जनरल वैद्य पर मढ़ दिया लेकिन सिखों के कत्लेआम के 3 दिन बाद राजीव गांधी के उस बयान का मतलब नहीं बताया कि “जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है”।
इमरजेंसी लगाने का दोष संजय गांधी पर परोक्ष रूप से लगा दिया और मेनका गांधी के लिए लाइन में लिख दिया कि संजय की मृत्यु के बाद वो खुद घर छोड़ चली गई। वह भला स्वयं क्यों जाती, किसे मूर्ख बना रही हैं सोनिया जी?
सोनिया गांधी ने लिखा कि 14 मार्च 1998 को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद वह सीताराम केसरी के घर गई और आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोनिया के सिर पर हाथ रखा और आंखों में आंसू थे। क्यों नहीं होते जब केसरी को गुसलखाने में बंद कर जबरन हटा कर सोनिया को अध्यक्ष बनाया गया, केसरी के पास चारा ही क्या था।
सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के रहते खुद कैसे सुपर प्रधानमंत्री रही, उनका सरकार में क्या रोल था, NAC की chairperson होते हुए सोनिया का क्या रोल था और Communal Violence bill किस मकसद से लाया गया, इसके बारे में कुछ नहीं बताया। ना बोफोर्स कांड के बारे में कुछ लिखा और ना क्वात्रोकी के बारे में कि कैसे उनके लंदन के अकाउंट De-freeze हुए।
सोनिया गांधी ने यह भी नहीं बताया कि उसका परिवार इटली से आकर कैसे सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाता था और नेवी के जहाज पर मौज मस्ती होती थी।
एक बात नरेंद्र मोदी के लिए लिखी है कि उनकी विचारधारा संघ से जुड़ी है जो हमसे अलग है।NBT ने रिपोर्ट किया है कि सोनिया ने कहा कि “मोदी ने एक बेहद साधारण और पिछड़े परिवार से निकल कर RSS में अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सत्ता के टॉप पर पहुंचने का कठिन सफर तय किया है”। उन्होंने यह भी कहा बताते हैं कि मोदी जी कमरे में बैठे हुए भी मुझे आंख उठा कर नहीं देखते हैं”। यह मोदी का बड़प्पन है लेकिन राहुल गांधी कहता है कि मोदी में हिम्मत नहीं है कि वो उससे आंख मिला कर बात कर सके।
गोधरा के पीड़ितों का तो जिक्र किया लेकिन ट्रेन में 59 कारसेवकों को जिंदा जलाने पर कुछ नहीं कहा। बाबरी ढांचा टूटने पर अपनी आंखो में आंसू बताये जबकि तब वह सक्रिय राजनीति में थी भी नहीं।


No comments:
Post a Comment