नवम्बर 23 को यूटूबर ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमन रईस खान ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में गैर जमानती वारंट जारी किए है। जिसे देख लगता है जज धतूरा खाकर कोई फैसला देते हैं। जब केस फाइल हो गया था फिर क्यों ध्रुव राठी के देश छोड़ जाने पर पाबन्दी क्यों नहीं लगाई?
ध्रुव राठी के खिलाफ यह वारंट इसलिए जारी किया गया है क्योंकि वह जमानती वारंट पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ और न अपने वकील को भेजा।
ध्रुव राठी के खिलाफ यह 8 साल पुराना मामला है जिसमें शिकायतकर्ता सांस्कृत्यायन उर्फ़ विकास पांडेय ने कहा था कि राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर “BJP IT Cell Part II” में उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक दावे किए थे। राठी के इस वीडियो को केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया था और उसके खिलाफ भी मानहानि का केस चला था जिस पर उसने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गलती मान ली थी।
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
यह भी रिपोर्ट हुआ है कि 31 अक्टूबर को पिछला वारंट ऑस्ट्रिया के गलत पते पर भेजे जाने और राठी के विदेश में होने की जानकारी सामने आने के बाद फिर से जमानती वारंट जारी किया गया।
अब आज 23 नवंबर को जमानती वारंट के 37 दिन बाद भी पेश न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। शायद ये भी गुरुग्राम के पते पर भेजा गया होगा और वहां वो मिलेगा नहीं।
अदालत की सुस्ती के कारण मामला 8 साल से चल रहा है और जब कौवा उड़ गया तब उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का क्या फायदा? भारत जर्मनी के बीच Repatritaion treaty अवश्य है लेकिन किसी आरोपी को विदेश से लाने में वर्षों लग जाते हैं और पैसा अलग खर्च होता है।
ध्रुव राठी भारत में आ कर मौज करके चला गया क्योंकि उसे पता है कोर्ट के क्या सिस्टम हैं। कोर्ट इतने फुर्तीले तो हैं नहीं कि उसकी गुरुग्राम में सूचना मिलते ही रात में बैठ कर पुलिस को निर्देश दे कि कल सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाए।
इसके पहले 16 अक्टूबर, 2026 नेहा बोरा द्वारा बांड न भरने के लिए 20 नवंबर की तारीख दे दी और फिर 10 दिसंबर की तारीख लगा दी कि बांड न भरने के लिए अपना पक्ष रखे। ये लोग आरोपी नहीं है बल्कि इनमें सुर्खाब के पर लगे हैं जो ऐसे VIP बनाया जाता है।
आज चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि अदालत के फैसलों की निंदा कीजिए लेकिन न्यायपालिका को एक संस्था के तौर पर निशाना न बनाया जाए। न्यायपालिका को निशाना बनाने वाले संजय राउत, राहुल गांधी, सौरव दास जैसे लोग है और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जवल भुईया और कुछ पूर्व न्यायाधीश हैं जो सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को ही चुनौती दे रहे हैं।
मैंने जो बातें कही हैं वे न्यायिक आचरण से संबंधित हैं। ऐसे न्यायिक प्रक्रिया चलेगी तो न्याय होना संभव नहीं है। ध्रुव राठी कैसे आएगा जब लंदन भागे हुए विजय माल्या और नीरव मोदी नहीं आ सके?


No comments:
Post a Comment