आखिर वोट चोरी इसी तरह होती है जब कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो या फिर INDI गठबंधन की अन्य पार्टियां, जब ये सनातन विरोधी जहर फैलाते रहेंगे वह दिन भी अब बहुत दूर नहीं रहने वाला जब मंदबुद्धि वाले हिन्दुओं को छोड़ कोई इन्हे वोट नहीं देगा और मुस्लिम और ईसाई भी इनसे दूरी बनाने लगेंगे। यानि ये सब सनातन पार्टियां लुप्त होनी शुरू हो जाएँगी।
भारत में कांग्रेस पार्टी खुद को ‘धर्मनिरपेक्षता’ का झंडाबरदार होने का दावा करती है। लेकिन सच्चाई इसके ठीक विपरीत है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस को ‘हिन्दूफोबिया’ की ऐसी बीमारी लगी, जो दिनों-दिन और गंभीर और लाइलाज होती गई। इसका परिणाम है कि उसके ‘धर्मनिरपेक्ष मॉडल’ में बहुसंख्यक हिन्दू समाज का कोई स्थान नहीं है। आज कांग्रेस की जिहादी मानसिकता ने उसके और मुस्लिम धर्म में फर्क को खत्म कर दिया है। मुस्लिम तुष्टिकरण में अंधे कांग्रेस के हिन्दू नेताओं को ‘कांग्रेस मतलब मुस्लिम और मुस्लिम मतलब कांग्रेस’ दिखाई देता है। यहां तक कि हिन्दू पर्व और त्योहार भी मुस्लिम दिखाई देने लगे हैं। हिन्दुओं के प्रति नफरत इतनी बढ़ चुकी है कि हिन्दू पर्व और त्योहार को बदनाम करने का कोई मौका नहीं चुकते हैं। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दीपावली जैसा बड़ा त्योहार ‘बीमारी’ दिखाई देता है। 
साभार सोशल मीडिया
साभार सोशल मीडिया
दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग- इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दीपावली और दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है।’ मसूद ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई। इमरान मसूद ने कहा, ‘ये लोग दिमागी रूप से विकृत लोग हैं। ये सिर्फ नेगेटिव बात करते हैं। और दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। सरकार उनकी हो या हमारी हो, सरकार बहुत ज्यादा इसके अंदर नहीं करेगी। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।’
"दीपावली एक मानव निर्मित बीमारी है" : इमरान मसूद, कांग्रेस सांसद https://t.co/GhXEO9vjNZ
— Panchjanya (@epanchjanya) November 9, 2026
दीपावली खुशियों की एक ईद है- मल्लिकार्जुन खड़गे
एक प्रसिद्ध मुहावरा है, “सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है।” यह मुहावरा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़े पर पूरी तरह से लागू होता है। मुस्लिम तुष्टिकरण और हिन्दूफोबिया से पीड़ित खड़गे को सब मुस्लिम ही मुस्लिम दिखाई देता है। इसलिए उन्होंने दीपावली को खुशियों से जुड़ा त्योहार बताते हुए इसकी तुलना ईद से कर दी। दीपावली के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- “दीपावली की शुभकामनाएं सभी को मैं देता हूं। ये एक बहुत बड़ा त्योहार हमारे हिंदुस्तान में सभी लोग मनाते हैं और इसका एक ही कारण है कि ये खुशियों की एक ईद है। बहुत दिनों तक चलने वाला ईद यही है। लोगों को सुख-शांति से रहने के लिए और अपने लोगों से मिलने के लिए ये एक अच्छा त्योहार है। मैं अपने देश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।”
“दिपावली खुशियों की ईद है”- मल्लिकार्जुन खड़गे https://t.co/pp9P1x2UlK
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) November 8, 2026
ईद पर AQI नहीं बढ़ती, दीपावली पर बढ़ती है- अल्वी
पर्यावरण, वायु प्रदूषण या ध्वनि प्रदूषण का हवाला देकर दीपावली पर आतिशबाजी और पटाखों पर पूर्ण पाबंदी या कड़े नियमों का समर्थन किया जाता है। कांग्रेस और उसके सेकुलर नेता प्रदूषण के नाम पर हिन्दुओं को तरह-तरह की नसीहतें देते हैं, लेकिन ईद या अन्य त्योहारों के मौकों पर सड़कों पर नमाज़, सार्वजनिक आयोजनों या पशु बलि जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक बहस से बचते हैं। उन्हें अपना पर्व और त्योहार “धार्मिक स्वतंत्रता” के रूप में देखाई देता है। इसलिए अपने पर्व और त्योहार का बचाव करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने प्रदूषण के लिए दीपावली को जिम्मेदार बता दिया। उन्होंने कहा कि ईद पर AQI नहीं बढ़ती, बल्कि दीपावली पर बढ़ जाती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री राशिद अल्वी :- दीपावली और ईद में एक फर्क है ईद पर AQI नहीं बढ़ती दीपावली पर AQI बढ़ जाती है लेकिन यह दोगला आपको यह नहीं बताया कि ईद पर जो पशुओं का खून और उनके शरीर के अवशेष वाटर बॉडीज और जमीन में प्रदूषण करके भूगर्भ जल को प्रदूषित करते हैं
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) November 9, 2026
राहुल गांधी की ‘माउथपीस’ नेहा बोरा का पर्यावरण ज्ञान
दीपावली पर ज्ञान देने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ मची है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘माउथपीस’ नेहा बोरा भी ज्ञान देने से पीछ नहीं रही। नेहा बोरा ने कहा, “जब लोग ही ऐसा करेंगे। पटाखे पर पटाखे फोड़ेंगे। ना बच्चों की चिंता करेंगे, ना बुजुर्गों की चिंता करेंगे। तो फिर सरकार क्या करेगी? हम सबको ऐसा महसूस हो रहा है। लेकिन ये जो गुस्सा है, सांस ना ले पाने का, उनकी तरह चैनेलाइज मत करिए, जो आपके कमेंट सेक्शन में आकर के पटाखों का स्टिकर छोड़कर जा रहे हैं या आपको उकसा रहे हैं। क्योंकि कुछ लोग हैं कि जिनकी जिम्मेदारी है कि हमें साफ हवा और पानी मिले। और वो लोग सरकार में बैठते हैं। किसी भी शहर में साफ हवा होगी, इस चीज की गारंटी करवाना वहां के सरकार की जिम्मेदारी है। राइट टू ब्रीद, राइट टू लाइफ का एक इंपोर्टेंट हिस्सा है। इसलिए धर्म और संस्कृति के ठेकेदारों से मत लड़िए। लड़िए उन लोगों से जिनका काम है कि सत्ता में बैठ करके चुप्पी साधे हुए हैं और अपने पूरे राइटविंग इकोसिस्टम को आपके ऊपर छोड़ दिया है कि आप लड़िए उनसे, सवाल पूछिए रेखा गुप्ता से, भूपिंदर यादव से…।”
जब लोग ही नासमझी करेंगे और पटाखे फोड़ेंगे तो सरकार क्या कर लेगी? https://t.co/SJrUSBuobG
— Neha (@neha_aisa) November 9, 2026
ईद का मतलब है दिवाली और होली का ‘त्योहार’- पवन खेड़ा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने मुस्लिमों को खुश करने के लिए बयान दिया। दोनों के बयान पर उठे बवाल के कि बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा मैदान में कूद पड़े। उन्होंने पवन खेड़ा के दिवाली-ईद वाली टिप्पणी का बचाव करते हुए ईद का जो मतलब समझाया वो हैरान करने वाला है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कांग्रेस मतलब मुस्लिम, मुस्लिम मतलब कांग्रेस की तर्ज पर पवन खेड़ा ने कहा “क्या बीजेपी में किसी के घर में डिक्शनरी है? मुझे यकीन है कि नहीं है, लेकिन उनके पास मोबाइल तो है। क्या वे गूगल करके देख सकते हैं कि ‘ईद’ का क्या मतलब होता है? ईद का मतलब है ‘त्योहार।’ जैसे दिवाली का त्योहार, होली का त्योहार उनका यही मतलब था, लेकिन सरकार में बैठे ये अनपढ़ और अज्ञानी लोग कभी नहीं समझ पाएंगे कि इसका क्या मतलब है।”
अरबी स्कालर पवन खेड़ा अपना अरबी ज्ञान हम भारतियों को दे रहा है 😆😂 अरे बेशर्म आदमी भारत में कितने % लोग अरबी बोलते और समझते हैं ?? किसी ने सोचा नहीं होगा कि कांग्रेस की ऐसी दुर्गति होगी। #Congress की ईद #Diwali ईद होली, ईद दशहरा 😜🤣 Anti Hindu Congress https://t.co/Te9jHwKLq7
— अखण्ड भारत संकल्प (@Akhand_Bharat_S) November 10, 2026
हम दिवाली को “खुशियों की ईद” कहेंगे- पवन खेड़ा
इससे पहले कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम दिवाली को खुशियों की ईद कहेंगे। और ईद को खुशियों की होली कहेंगे। हम गंगा-जमुनी तहज़ीब से हैं। हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगे। कांग्रेस नेता ने पोस्ट में आगे लिखा कि किसी सनकी आशिक़ की तरह नहीं कि हमेशा क-क-क-क-कांग्रेस करते रहें। या देश के सुरक्षा बलों को देश के युवाओं और विपक्ष के ख़िलाफ़ भड़काने और उकसाने का काम करें। बकवास करते हैं।
हम दिवाली को "खुशियों की ईद" कहेंगे। और ईद को "खुशियों की होली" कहेंगे। हम गंगा-जमुनी तहज़ीब से हैं। हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगे। किसी सनकी आशिक़ की तरह नहीं कि हमेशा क-क-क-क-कांग्रेस करते रहें। या देश के सुरक्षा बलों को देश के युवाओं और विपक्ष के ख़िलाफ़ भड़काने और उकसाने का काम करें। बकवास करते हैं। टटपूँजिये कहीं के
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) November 9, 2026
खेड़ा ने AI वीडियो शेयर कर दिवाली को किया बदनाम
हिन्दूफोबिया से पीड़ित कांग्रेस नेताओं की आंखें पूरी तरह से अंधी हो चुकी हैं। इसलिए वो एआई जनरेटेड वीडियो और असली वीडियो में फर्क नहीं कर पाते हैं। मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके कांग्रेस नेता हिन्दू पर्व और त्योहार को बदानम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कांग्रेस सांसद पवन खड़े ने एक बार फिर एआई वीडियो शेयर कर दिवाली जैसे हिन्दू त्योहार को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने हिन्दू विरोधी इकोसिस्टम द्वारा बनाए गए एआई वीडियो को शेयर किया, ताकि लेफ्ट और लिबरल इकोसिस्टम को खुश किया जा सके।
Really really sad to see this
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) November 9, 2026
देखिए हिन्दूफोबिया ग्रस्त पवन खेड़ा का झूठ
दूसरों को अनपढ़ बताने वाले पवन खेड़ा कितना अनपढ़ है, इसका प्रमाण उन्होंने खुद दिया है। बंदरों का डरने वाला जो वीडियो शेयर किया है, उससे पता चलता है कि कांग्रेसी बिना जांचे और परखे वीडियो शेयर करते हैं। क्योंकि उनकी आंखों पर पर्दा और बुद्धि हिन्दूफोबिया ग्रस्त हो चुकी है। दरअसल, बंदरों को एक साथ दुबके हुए दिखने वाला वीडियो इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि वे दीपावली के दौरान फोड़े जा रहे पटाखों से डरे हुए हैं। हालांकि, यह वीडियो AI-जनरेटेड (एआई द्वारा बनाया गया) है और इसे @/love.nature.48 नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था, जो नियमित रूप से जानवरों के AI-जनरेटेड वीडियो पोस्ट करता है।
A video showing monkeys huddled together is being shared with the claim that they are frightened by firecrackers being burst during Diwali. However, the video is AI-generated and was shared by the Instagram account @/love.nature.48, which regularly posts AI-generated animal videos.
— Only Fact (@OnlyFactIndia) November 10, 2026
दिवाली के मौके पर सोनिया का बाबरी मस्जिद पर गिरे आंसू
हिन्दुओं के त्योहार दीपावली के अवसर पर कांग्रेस नेताओं का एक के बाद एक बयान आना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। क्योंकि दीपावली से ठीक पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ को एक साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि 6 दिसंबर 1992 को जब वे टेलीविजन पर अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस देख रही थीं, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने कहा कि उस घटना से उन्हें यह एहसास हुआ था कि भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी होगी। लेकिन सोनिया गांधी के आंसू और कांग्रेस नेताओं के बयान बता रहे हैं कि उनकी लड़ाई वास्तव में हिन्दू धर्म, उसकी संस्कृति, उसके देवी-देवता और पर्व-त्योहारों से हैं।
जब देश का हिंदू दिवाली मना रहे है, हिंदू प्रभु राम नगरी अयोध्या की तरफ़ उमंग के भाव से उसकी भव्यता देख रहा है। उस दिन भी ऐसी मनहूसियत?? सोनिया गांधी बाबरी ढांचा गिरते ही रोने लगी थी, और अपना तो उससे बड़ा शौर्य दिवस ही आज़ादी के बाद कोई नहीं। विचारधारा के इस संघर्ष में कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से मजहबी कट्टरपंथियों की लाइन ले ली है। https://t.co/F1xrDyvgu2
— Baliyan (@Baliyan_x) November 7, 2026
‘भगवा आतंकवाद’ के पुराने नैरिटव को फिर से जिंदा करने की कोशिश
राहुल गांधी के परोक्ष हमले के बाद कांग्रेस के नेताओं ने मुख्य आरोपी के भगवा गमछे को सीधे निशाना बनाया। उन्होंने एक बार फिर ‘भगवा आतंकवाद’ के अपने पुराने नैरिटव को जिंदा करने की कोशिश की। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा, “लोग बता रहे हैं जमुई कांड का आरोपी भाजपा से संबंध रखता था? भगवा गमछा बांधे जमुई की घटना का आरोपी नंदन यादव पर किन किन भाजपाई नेताओं का हाथ है, इसका खुलासा कब होगा? क्या इसको बचाने के लिए मंत्री महोदया ने decent moral policing का ज्ञान दिया था?
लोग बता रहे हैं जमुई कांड का आरोपी भाजपा से संबंध रखता था? भगवा गमछा बांधे जमुई की घटना का आरोपी नंदन यादव पर किन किन भाजपाई नेताओं का हाथ है, इसका खुलासा कब होगा? क्या इसको बचाने के लिए मंत्री महोदया ने decent moral policing का ज्ञान दिया था? https://t.co/fEdahAz4kf
— Surendra Rajput (@ssrajputINC) September 22, 2026
वामपंथ नहीं, हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से देश को खतरा- हामिद अंसारी
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने हाल ही में दिल्ली में एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का एक पुराना बयान दोहराते हुए कहा कि भारत को असली खतरा कम्युनिज्म से नहीं, हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से था। अंसारी ने यह बात तीसरे एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में कही। हामिद अंसारी ने कहा कि पिछले कुछ साल में ऐसे रुझान और तौर-तरीके उभरे हैं, जो नागरिक राष्ट्रवाद के स्थापित सिद्धांत को चुनौती देते हैं। इनकी जगह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नई और काल्पनिक व्यवस्था लाई जा रही है। यह आस्था के आधार पर नागरिकों में भेद करना चाहता है। यह असहिष्णुता को बढ़ावा देता है, दूसरों को अलग बताता है और बेचैनी व असुरक्षा पैदा करता है। इसके हालिया कुछ रूप डराने वाले हैं।
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दिल्ली में 'एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर' के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि भारत को साम्यवाद से नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से खतरा है। #HamidAnsari https://t.co/JOQdcfG8eH
— ABHIJIT PATHAK (@Jagran_Abhijit) September 20, 2026
वामपंथी आतंकवादियों से बड़ा खतरा देश के हिन्दू हैं- राहुल गांधी
इससे पहले 17 दिसंबर, 2010… विकीलीक्स ने राहुल गांधी की अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर से 20 जुलाई, 2009 को हुई बातचीत का एक ब्योरा दिया। राहुल ने अमेरिकी राजदूत से कहा था, ‘भारत विरोधी मुस्लिम आतंकवादियों और वामपंथी आतंकवादियों से बड़ा खतरा देश के हिन्दू हैं।’ अमेरिकी राजदूत के सामने दिया गया उनका ये बयान कांग्रेस की बुनियादी सोच को ही दर्शाता है। ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस हमेशा ही देश की 20 करोड़ की आबादी को खुश करने के लिए 100 करोड़ से अधिक हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करती रही है।




No comments:
Post a Comment