सैम पित्रोदा दोहरा मापदंड नहीं चलता; निजी और राजनीतिक संबंध आपस में जुड़े होते हैं

सुभाष चन्द्र

सैम पित्रोदा को प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ सोच समझ कर ही दिवाली की बधाई का यह संदेश X पर दिया होगा “Happy Diwali and Nutan Varsh Abhinandan to you Sam Bhai and Anjana Ben. 

Praying for a joyful and healthy year ahead - Jai Jagannath!” - इसका पित्रोदा ने उत्तर दिया “"Thank you very much for the greetings Narendra Bhai. We reciprocate the same and wish you healthy years ahead. Sam and Anjana @narendramodi".

लेखक 
चर्चित YouTuber 
लेकिन IANS को दिए इंटरव्यू में पित्रोदा ने मोदी के खिलाफ भड़ांस भी निकाली। उसने कहा कि ““हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं। गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के रूप में मेरे मन में श्री मोदी के प्रति कुछ भी व्यक्तिगत विरोध नहीं है। मैं श्री मोदी से असहमति रख सकता हूँ और फिर भी उनके साथ रात्रिभोज कर सकता हूँ तथा हँसी-मज़ाक कर सकता हूँ। मुझे दुनिया को देखने के उनके दृष्टिकोण से आपत्ति हो सकती है। मुझे उनकी विचारधारा से मतभेद हो सकते हैं। लेकिन यह एक अलग विषय है; यह व्यक्ति के विरुद्ध नहीं है, बल्कि उस विचार के विरुद्ध है”।

निजी संबंध और राजनीतिक संबंधों के बीच एक बहुत बारीक़ रेखा होती है और दृष्टिकोण से आपत्ति होते हुए आप कमर के नीचे वार नहीं कर सकते।

कुछ बयान पित्रोदा ने मोदी के खिलाफ विगत में दिए हैं।

-“मुझे यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि भारत के प्रधानमंत्री एक वैश्विक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में, एक वैश्विक मंच पर राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री हैं जैसे गरिमामय नेता की अपेक्षा करता हूँ, जिनमें एक निश्चित स्तर की सहनशीलता, सद्भावना और दूसरों के प्रति सम्मान हो”;

-मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ संबोधन को खारिज करते हुए अगस्त/सितंबर 2026 में पित्रोदा ने कहा ““यदि आप गरीबों के पक्ष में हैं, तो आप नक्सली नहीं हैं। यदि आप दलितों और अल्पसंख्यकों के पक्ष में हैं, तो आप नक्सली या कम्युनिस्ट नहीं हैं - यह सब बकवास है”

-न्यूयॉर्क में आयोजित ओवरसीज कांग्रेस के नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए पित्रोदा ने मोदी सरकार की कार्यशैली की सीधी आलोचना की। उन्होंने कहा:

“मोदी सरकार के कदम लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं और भारत की मूल भावना तथा विचार पर ही हमला हो रहा है”;

-मार्च, 2023 में राहुल का बचाव करते हुए पित्रोदा ने कहा कि “सत्तारूढ़ प्रतिष्ठान राहुल गांधी के विरुद्ध “झूठ और भ्रामक सूचनाओं” पर आधारित एक “सुनियोजित व्यक्तिगत हमला” चल रहा है”;

- पित्रोदा ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी देश से “दिन-रात झूठ बोल रहे हैं”। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने भारत की मूल भावना को नुकसान पहुंचाया है”;

- मोदी के कथन पर कि भारत ने पिछले 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। पित्रोदा ने कहा था कि “देश ने बहुत कुछ किया है और ऐसा कहना उन लोगों की प्रतिभा और मेहनत का अपमान है जिन्होंने देश के निर्माण में योगदान दिया”;

- पित्रोदा ने कहा था कि मोदी ने सार्वजनिक धन का इस्तेमाल अपने प्रचार और विज्ञापन के लिए किया।

- कांग्रेस के घोषणापत्र और मंगलसूत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर पित्रोदा ने कहा था कि प्रधानमंत्री को ऐसा नहीं बोलना चाहिए और कहा कि मोदी भारतीय मतदाताओं को आसानी से प्रभावित किए जा सकने वाले लोग समझते हैं और अपनी ओर से कहानियां बना रहे हैं”;

-पित्रोदा ने कहा कि हाल का यह आंदोलन लोकतंत्र, चुनाव, सरकार के प्रदर्शन, अर्थव्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों से जुड़ गया है”;

मोदी के खिलाफ भाषा पर कहा कि युवाओं की निराशा को समझना चाहिए। युवाओं की शिकायत और उनका भविष्य जानना आवश्यक है”।

निजी संबंध बता कर आलोचना एक ढकोसला है।

No comments: