राफेल डील की जांच से जुड़ी सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि राहुल गांधी अपना वह स्रोत बताएं जिसके आधार पर उन्होंने डील पर आरोप लगाए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति कर रही है।
एक संवाददाता सम्मोलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हम राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। सच्चाई की विजय हुई है। राफेल डील पर देश की सबसे पुरानी पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है।' अमित शाह ने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किस आधार पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने का उनका स्रोत क्या है, वह उसके बारे में बताएं।'
शाह ने कहा, 'सूरज के ऊपर कितना भी कीचड़ या कितनी भी मिट्टी उछाल लें, वह खुद पर ही गिरती है। राहुल गांधी आगे से ऐसे बचकाने आरोप से बचें।' भाजपा अध्यक्ष ने पूछा कि अगर कांग्रेस पार्टी के पास यदि सबूत थे तो वह उसके साथ सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं गई? कांग्रेस की बी टीम पहले से ही वहां मौजूद है। जेपीसी की गठन के लिए पहले उस पर संसद भवन में चर्चा होती है। अमित शाह ने कहा, 'मैं राफेल डील पर चर्चा के लिए कांग्रेस को चुनौती देता हूं।'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अलग अलग दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने हैं। कांग्रेस ने कहा कि वो तो पहले से ही कहते रहे हैं कि इस विषय के लिए अदालत सही फोरम नहीं है। देश को सच जानने का अधिकार है और वो सच जेपीसी जांच के जरिए ही सामने आ सकती है। लेकिन पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने ट्वीट करते हुए एक शब्द में कहा कि सत्यमेव जयते।
एक संवाददाता सम्मोलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हम राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। सच्चाई की विजय हुई है। राफेल डील पर देश की सबसे पुरानी पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है।' अमित शाह ने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किस आधार पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने का उनका स्रोत क्या है, वह उसके बारे में बताएं।'
BJP President Amit Shah: If Congress had all the proof then why did they not go to the Supreme Court with it? Their B team was already there. JPC is formed only when there is a discussion in the house(Parliament), I challenge Congress for a discussion on it #RafaleDeal
BJP President Amit Shah:Suraj ke oopar kitna bhi keechad ya kitni bhi mitti ucchal lein vo swayam pe hi girti hai. Aage se vo(Rahul Gandhi) aise bachkaane aarop se bachein #RafaleDeal
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अलग अलग दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने हैं। कांग्रेस ने कहा कि वो तो पहले से ही कहते रहे हैं कि इस विषय के लिए अदालत सही फोरम नहीं है। देश को सच जानने का अधिकार है और वो सच जेपीसी जांच के जरिए ही सामने आ सकती है। लेकिन पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने ट्वीट करते हुए एक शब्द में कहा कि सत्यमेव जयते।
No comments:
Post a Comment