कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी का विवादों के साथ चोली-दामन का संबंध है। वे जब भी कुछ कहते हैं तो उस पर विवाद हो जाता है। दिल्ली के जवाहर भवन में दलितों पर लिखी पुस्तक ‘द दलित ट्रुथ’ के विमोचन के दौरान ऐसा कुछ उन्होंने कहा, जिससे विवाद हो गया है। लोग उन पर दलितों को उकसा कर समाज में हिंसा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।
दलितों का दर्द बाँटने के लिए पहुँचे राहुल गाँधी ने विमोचन के दौरान उत्तर प्रदेश के उना की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटना उनके साथ हुई होती, उनके भाई को मारा गया होता तो वे आत्महत्या करने की जगह आरोपितों का पता लगाते और उन्हें चाकू मार देते। पीड़ित युवकों से मिलने के दौरान हुई बातचीत का जिक्र करते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि जब आत्महत्या करना ही है तो मार कर मरना चाहिए।
LIVE: The Dalit Truth - Book launch at Jawahar Bhawan, New Delhi https://t.co/GxhF5z976b
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2022
राहुल गाँधी के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किए गए उन्हें वीडियो में 15वें मिनट से लेकर 26वें मिनट तक में इस पूरे प्रसंग को सुना जा सकता है। इस दौरान राहुल गाँधी ने अपने पिता राजीव गाँधी की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के हत्यारों को माफ कर चुके हैं, लेकिन उना कांड के पीड़ितों में अगर वे शामिल रहते तो आरोपितों को चाकू जरूर मारते।
राहुल गाँधी ने कहा, जब मैं एक पीड़ित से अस्पताल में मिला तो वह बोला कि जब मैंने व्हाट्सएप देखा तो उसमें मेरे भाई को कुत्ते जैसे मारा जा रहा था और मैं उसे सह नहीं पाया और घर घर जाकर कीटनाशक पी लिया। दूसरे से पूछा उसने कहा कि इस हिंसा को सह नहीं पाया और घर के पीछे जाकर कीटनाशक पी लिया।”
कानून के पास जाने के बजाए आरोपितों को चाकू मारने के अपने सुझाव को ‘आइडिया’ बताते हुए राहुल गाँधी ने कहा, “मैंने सोचा कि ये घर के पीछे जाकर क्यूँ कीटनाशक पी रहे थे? जैसे ये मैं सोच रहा था, मेरे दिमाग में एक दूसरा आइडिया आया। कहने से झिझक रहा हूँ। मेरे दिमाग में आई कि अगर मैं इसकी जगह होता और मैं मरने के लिए तैयार होता तो मरने से पहले जिसने मेरे भाई को मारा था उसको मार देता।”
अपनी आइडिया को विस्तार से बताते हुए राहुल गाँधी आगे कहते हैं, “मैंने उससे (अस्पताल में भर्ती उना कांड का पीड़ित से) कहा कि जिसने आपके भाई को मारा उसके नाम का पता लगा सकते हो। उसने कहा हाँ। तो मैंने कहा कि आपके रसोई में छुरी है। उसने कहा कि हाँ है। उसने पूछा कि ऐसा क्यों पूछ रहे हो। मैंने कहा कि अगर मैं आपकी जगह होता और मैं अपने आपको लाश बनाने के लिए तैयार होता, आत्महत्या करने के तैयार होता तो उससे पहले ये पता लगाता कि ये कौन है जिसने मेरे भाई को मारा। रसोई से चाकू निकालता, बस में जाता, उसके घर जाता और छाती में छुरा मार देता।”
उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में आया कि अगर मेरी बहन को किसी ने बांधकर कुत्ते जैसे मारा होता तो मैं आत्महत्या करने से पहले उसको एक चाकू तो मार देता। मेेरे पिता के खिलाफ हिंसा किया गया, उन्हें मारा गया। लेकिन मेरे दिल में पिता के हत्यारों के खिलाफ कोई नफरत नहीं है। मगर जब मैं अस्पताल में था तो मैंने सोचा कि अगर मेरे साथ ऐसा होता तो मैं मार देता।”
मैं प्रेमी की तरह देश को समझने की कोशिश कर रहा हूँ
"मैं रात को जब सो जाता हूं तब देश को समझने की कोशिश करता हूं"pic.twitter.com/mxczmASV99
— Mihir Jha (@MihirkJha) April 9, 2022
मैं भिखमंगा हूँ… देश ने मुझे जूते मारे: राहुल गाँधी
“मैंने भाजपा के नेता से पूछा आप पुनर्जन्म में विश्वास रखते हो
— Ashish (@aashishNRP) April 9, 2022
उन्होंने कहा नहीं
मैंने कहा अगर आप पुनर्जन्म में विश्वास नहीं रखते तो राम में कैसे विश्वास रखते हो”
- दिल्ली में बुक लॉंच के दौरान राहुल गांधी pic.twitter.com/mcmEbARq97

No comments:
Post a Comment