स्वास्थ्य : ब्लड से यूरिक एसिड को फिल्टर की तरह बाहर निकाल फेकेगा ये 1 होममेड जूस

आज के समय में यूरिक एसिड की परेशानी काफी ज्यादा लोगों को हो रही है। यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए खानपान पर बेहतर ढंग से ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, यूरिक एसिड ब्लड में पाया जाता वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने की वजह से बनता है। वैसे तो यूरिक एसिड को हमारी किडनी फिल्टर करके बाहर फेंक देती है, लेकिन अगर शरीर में इसकी मात्रा अधिक बढ़ जाए तो इसे फिल्टर कर पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में किडनी पर भी असर पड़ने लग जाता है। वहीं, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से स्टोन का भी खतरा रहता है।

हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में लगभग 3.5 से 7.2 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर यूरिक एसिड होना चाहिए। शरीर में इससे अधिक यूरिक एसिड बढ़ने से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप कई तरह की चीजों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अच्छे से यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो हेल्दी ड्रिंक्स का भी विकल्प ले सकते हैं। आज इस लेख में जानते हैं इस खास ड्रिंक की रेसिपी, इसके लिए आपको कुछ सब्जियों की जरूरत होती है।

खास सब्जियों से बनाएं होममेड ड्रिंक

आवश्यक सामग्री

  • छोटे आकार का खीरा - 1 
  • गाजर - 1
  • चुकंदर - 1

कैसे करें तैयार 

सबसे पहले तीनों सब्जियों को छोटे-छोटे आकार में काट लें, इसके बाद ग्राइंडर की मदद से इसे पीसकर इससे जूस निकाल लें। अब इस जूस में आप चाहें तो थोड़ा सा काला नमक मिक्स कर लें। इस जूस को पीने से आपका यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है।

कब पिएं?

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप इस ड्रिंक को किसी भी समय में पी सकते हैं। लेकिन अगर आप इसके रिजल्ट को दोगुना करना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह खाली पेट पिएं। सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीने से शरीर की गंदगी बाहर हो जाएगी। साथ ही यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

कैसे है असरदार?

खीरे में मौजूद गुण शरीर से प्यूरीन को बाहर करने में असरदार होता है। इसकी मदद से क्रिस्टल को फ्लश आउट करने में काफी हद तक मदद मिलती है। वहीं, शरीर की विषाक्तता कम होती है।

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप इन हेल्दी ड्रिंक को पी सकते हैं। इससे आपका ब्लड में यूरिक एसिड कम हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्वास्थ्य स्थिति काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

वहीं, चुकंदर की बात करें, तो इसमें किडनी के स्वास्थ्य को बढ़ाने का गुण होता है। इससे शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह पीएच लेवल को संतुलित कर सकता है। 

Text credit : https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/this-simple-homemade-drink-can-help-reduce-uric-acid-levels-in-30-days-in-hindi-1047798

No comments: