![]() |
| योगी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाला मोहम्मद वसीम UP पुलिस की गिरफ्त में |
वहीं मसूरी के एसीपी नरेश कुमार के मुताबिक, वीडियो संज्ञान में आते ही केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसे के तहत मंगलवार (2 जनवरी, 2024) को मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वसीम मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लापुर का रहने वाला है, लेकिन वो मसूरी में किराए के मकान में रहता और फेरी लगाकर प्लास्टिक की कुर्सी बेचने का काम करता है। दरअसल, वसीम का सीएम योगी के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का ये वीडियो इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा था।
Ghaziabad, UP: Mohammad Wasim arrested by Police for using derogatory words for CM Yogi Adityanath and spreading communal hatred pic.twitter.com/iyJduIUesY
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 2, 2024
इसी पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद वसीम के सीएम को अनाप-शनाप कहने के साथ ही उसका पुलिस हिरासत में लँगड़ाते हुए वीडियो भी चर्चा में हैं। लोग वसीम का पुलिस की गिरफ्त और उसके पहले के शेखी बघारने वाले वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
एसीपी मसूरी नरेश कुमार के मुताबिक, दरोगा राजीव कुमार 23 दिसंबर, 2023 को गश्त पर थे। उन्होंने इस दिन मसूरी अंडरपास पास भीड़ देखी। ये भीड़ मोबाइल पर एक वीडियो देख रही थी। इसमें एक शख्स सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के मकसद से भड़काऊ भाषा के साथ ही सीएम योगी को अपशब्द कह रहा था।
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे 43 सेकंड के इस वीडियो का मजमून कुछ इस तरह से था। दरअसल, वसीम से एक इंटरव्यूवर ने 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर सवाल किया था।
मोहम्मद वसीम के खिलाफ की गई FIR की कॉपी (फोटो साभार: दैनिक भास्कर)इसके जवाब में वसीम कहता है कि तुम्हारे अंदर हिम्मत है प्रधानमंत्री से सवाल करने की। इसके बाद इंटरव्यूवर कहता है कि योगी आदित्यनाथ की छह साल की सरकार हो चुकी, इस पर वसीम भड़क उठता है।
वीडियो में वसीम कहता है, “हम मुसलमान है, क्या मुसलमान को खत्म कर देगा? उसकी तो नब्बे नस्लें भी हमें खत्म नहीं कर सकती। वो क्या आसमान से आया है।” इसके बाद इंटरव्यू लेने वाले ने सवाल किया,” क्या योगी सरकार में गुंडागर्दी खत्म नहीं हुई थी?”
इस पर वसीम तैश में कहता है, “योगी खुद गुंडा है। मैं कह रहा हूँ चलो करो मेरे पर केस, योगी खुद एक गुंडा है। उसकी हिस्ट्री देखो, उसका रिकॉर्ड देखो, उसकी एफआईआर देखो।” इसके बाद वो पूरे दम से दोनों हाथ कमर पर रख कर कहता है, “मेरा नाम मोहम्मद वसीम, जिला गाजियाबाद, गाँव मसूरी।”


No comments:
Post a Comment