साथ ही लिखा, “जैसा कि मालदीव ने अब इजरायलियों के आने पर बैन लगा दिया हैं, नीचे दिए यह कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजरायली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता है और बेहद आदर सत्कार दिया जाता हैं। हमारे डिप्लोमेट्स द्वारा यात्रा की गई जगहों के आधार पर ये हमारे कुछ सुझाव हैं।” नीचे कमेंट्स में भारतीयों ने भी दिल खोलते हुए कहा कि इजरायलियों का हमारे देश में स्वागत है, यहाँ उनका भरपूर स्वागत किया जाएगा।
इजरायल पर गाजा पट्टी में बमबारी और गोलीबारी का आरोप लगाते हुए मालदीव ने वहाँ के पर्यटकों पर बैन लगा दिया है। मुल्क के गृहक्षेत्र सुरक्षा एवं तकनीकी मंत्री अली इहुसान ने कहा कि राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जु की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस बैन के लिए कानूनी बदलाव शुरू करने पर मुहर लगी। इसके लिए मंत्रियों की एक विशेष समिति भी बनाई गई है। मालदीव ने फिलिस्तीन की मदद के लिए एक विशेष राजदूत की नियुक्ति का भी निर्णय लिया है।
Since the Maldives is no longer welcoming Israelis, here are some beautiful and amazing Indian beaches where Israeli tourists are warmly welcomed and treated with utmost hospitality. 🏖️🇮🇳
— Israel in India (@IsraelinIndia) June 3, 2024
Check out these recommendations from @IsraelinIndia, based on the places visited by our… pic.twitter.com/kGNEDS6fsp
साथ ही फिलिस्तीनियों के लिए फंड भी जुटाया जाएगा। फिलिस्तीन के समर्थन में एक राष्ट्रीय मार्च का भी आयोजन किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने भी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इजरायल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। 7 अक्टूबर, 2023 को हमास आतंकियों ने इजरायल में घुस कर 1200 लोगों का नरसंहार किया था, जिसके बाद से ही इजरायल जवाबी कार्रवाई कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने कहा है कि इजरायल ने सीजफायर का नया प्रस्ताव क़तर के माध्यम से हमास को भिजवाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2024 में लक्षद्वीप का दौरा किया था और वहाँ से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद मालदीव भड़क गया था। लक्षद्वीप की सुंदरता देख वहाँ पर्यटन भी बढ़ा। मालदीव के 3 मंत्रियों को पद से हाथ धोना पड़ा, उन्होंने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भारतीयों द्वारा बहिष्कार के बाद मालदीव के पर्यटन और राजस्व में भारी कमी आई। अब इजरायल का साथ भी भारत को मिल गया है।

No comments:
Post a Comment