ICC चैंपियन्स ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में विदेशी हो सकते हैं किडनैप: आतंकी संगठन ISKP ने की ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी, खुफिया एजेंसियाँ अलर्ट

                                            पाकिस्तान में चैंपियन्स ट्रॉफी के बीच iskp एक्टिव
पाकिस्तान में ICC चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा हुई हैं। खबर रहै कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इस्लामी स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से चीनी और अरब से आने वाले लोगों, के अपहरण करने की योजना बना रहा है।

जानकारी सामने आई है कि ISKP ने प्रमुख स्थानों पर लगातार निगाह बनाई हुई है। इनमें बंदरगाह, हवाई अड्डे, कार्यालय और आवासीय क्षेत्र शामिल हैं जिन्हें विदेशियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

 इस काम के लिए, ISKP ऑपरेटिव्स ऐसी संपत्तियों को किराए पर ले रहे हैं जहाँ सुरक्षा कम हो और सीसीटीवी आदि न लगे हों। ये ठिकाने शहरों के बाहरी हिस्सों में हो सकते हैं जहाँ केवल ऑटो-रिक्शा या मोटरसाइकिल जाने की सुविधा हो।

रिपोर्ट ये भी बताती हैं कि आईएस ने किडनैपिंग के बाद विदेशियों को अपने अलग-अलगल ठिकानों पर रखने की योजना बनाई है और वो चैंपियन्स ट्रॉफी के बीच अधिक सक्रिय हैं।

पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आई हो। इससे पहले भी वहाँ विदेशियों पर कई बार हमले हुए हैं। 2024 में शांगला में चीनी इंजीनियरों पर हुआ हमला और 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुआ हमला।

No comments: