ट्रंप के बेटे एरिक (बाएँ), हिंदू विरोधी जोहरान ममदानी (दाएँ), ( साभार : forbes & News18)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में, एरिक ट्रंप ने ममदानी को ‘समाजवादी कम्युनिस्ट’ करार दिया और उन पर ‘भारतीय समुदाय से नफरत’ करने का गंभीर आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बनने वाले हैं। ट्रंप जूनियर ने ममदानी के एजेंडे को खतरनाक बताते हुए कहा कि वह ‘किराना स्टोर का राष्ट्रीयकरण’ करना चाहते हैं, ‘यहूदी लोगों से नफरत करते हैं,’ और वामपंथी एजेंडा चलाकर शहर को कमजोर कर रहे हैं।
एरिक ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ममदानी को ‘सेफ स्ट्रीट, क्लीन स्ट्रीट और रीजनेबल टैक्स’ जैसी बुनियादी बातों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ममदानी की तुलना वामपंथी नेता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज से भी की।
राजनीतिक विश्लेषक इसे रिपब्लिकन कैंपेन का हिस्सा मान रहे हैं, जिसमें ममदानी को ‘कट्टर वामपंथी खतरे’ के रूप में पेश किया जा रहा है। ममदानी ने व्यक्तिगत हमलों पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है।
No comments:
Post a Comment