Showing posts with label #Buland Shahr. Show all posts
Showing posts with label #Buland Shahr. Show all posts

उत्तर प्रदेश : पैसे लेकर अपनी ही बीवी का दोस्तों से करवाता था रेप, खुद सऊदी में बैठकर देखता था सेक्स वीडियो: फिरोजाबाद में बेटी से ही गंदा काम करता था अब्बा, निकाह रुकवाने खाया जहर

                                                                                                                              प्रतीकात्मक 
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शख्स ने अपनी बेटी की बारात आने पर आत्महत्या कर ली। उसकी बीवी ने आरोप लगाया है कि उसका शौहर नाबालिग बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। मृतक के खुद के भी दो वीडियो मिले हैं। इनमें से एक में वह बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है और दूसरे में आपत्तिजनक बातें कह रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका शौहर अपने दोस्तों से उसका रेप करवा रहा है। यह तीन वर्ष से जारी है। महिला का शौहर सऊदी अरब में रहता है।

बुलंदशहर में बीवी का ही रेप करवाता था शौहर

बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली एक महिला ने सऊदी अरब में रहने वाले अपने शौहर पर दोस्तों से रेप करवाने और उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक बार उसने अपने दोस्तों को घर लाकर उसका रेप करवाया और वीडियो बनाया। बाद में यह दोस्त उनकी गैर-मौजूदगी में घर आने लगे और उसका रेप करने लगे। यह उसके वीडियो बनाकर शौहर को भेजते थे। महिला ने आरोप लगाया कि रेप करवाने के बदले उसका शौहर पैसे लेता था।
महिला ने आरोप लगाया कि यह सिलसिला तीन साल से चल रहा है और जब उसने कुछ महीने पहले इसका विरोध किया तो उसके वीडियो वायरल कर दिए गए। महिला ने आरोप लगाया कि उसे घर से भी निकाल दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके कुछ बोलने पर शौहर उसे तलाक की धमकी देता है। उसने कहा कि अब तक बच्चों के चलते वह चुप थी। उसने इस सम्बन्ध में बुलंदशहर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कहा है कि शिकायत के आधार पर जाँच कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोप सही पाए जाएँगे तो कार्रवाई की जाएगी।

बेटी के साथ थे संबंध, निकाह पर दी जान

फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक आदमी ने बुधवार (8 जनवरी, 2025) को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह आत्महत्या तब की जब उसकी नाबालिग बेटी का होने वाला शौहर फिरोजाबाद बारात लेकर आ गया था। इसके बाद निकाह टल गया। इस मामले की जानकारी पर जब पुलिस पहुँची तो उसकी बीवी ने कई खुलासे किए। बीवी ने आरोप लगाया कि उसका शौहर बेटी पर गन्दी नजर रखता था। बीवी ने कुछ दिन पहले शौहर को गलत हरकत करते हुए रात में पकड़ भी लिया था।
मृतक ने तब दो वीडियो भी बनाई थीं। इसमें एक में वह अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जबकि दूसरी वीडियो में वह बीवी द्वारा पकड़े जाने के बाद बोल रहा है। इस वीडियो में वह कहता है कि जिस लड़की का निकाह होने जा रहा है वह उसके साथ सोती थी और उसकी अम्मी ने हमें पकड़ लिया है, इसलिए हम सब जाग रहे हैं।
यह वीडियो अँधेरे में बनाई गई है। उसकी बीवी ने बताया कि वह चूड़ी से जुड़ा काम करती है और जल्दी सो जाती है। रात में जब सब नींद में होते थे तो उसका शौहर लगभग 16 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। यह वीडियो कथित तौर पर उसने बेटी के होने वाले शौहर को भी भेजी थी।
मृतक की बीवी ने बताया कि उसने अपने शौहर ने समझाया भी लेकिन वह नहीं माना इसलिए बेटी का निकाह तय किया गया। इससे उसका शौहर गुस्सा हो गया और उसने आत्महत्या की धमकी दी और जब बारात आ गई तो शराब पीकर घर आया और फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके चलते अब निकाह रुक गया है।
मामले में ऑपइंडिया ने रामगढ़ थामा में भी सम्पर्क किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी और वह अब जाँच में लगे हुए हैं। वहीं दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लकड़ी का अब्बा इस अपनी बेटी का निकाह 35 वर्ष के आदमी से तय होने से गुस्सा था इस कारण उसने आत्महत्या की।

सेक्स के लिए नहीं मिली हिना तो नवाब ने उसके भाई समीर का रेत दिया गला

                  मृतक समीर (बाएँ) और हत्यारा नवाब (फोटो साभार : Bhaskar/X_SachinGuptaUP)
बुलंदशहर के खुर्जा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ नवाब नाम के शादीशुदा शख्स ने आशिकी में लुटने के बाद और कई केस दर्ज होने के बाद ऐसा कदम उठा लिया कि लोग हैरान रह गए। उसने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और होती देख उसके भाई समीर की ही गला रेतकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। नवाब ने खुद एक वीडियो बनाकर बताया है कि उसने समीर को क्यों मारा?

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के खुर्जा में सोमवार (11 दिसंबर, 2023) की दोपहर 23 साल के समीर को चाकुओं से गोद कर मार डाला गया। ये मामला खुर्जा के तरीनान मोहल्ले का है, जहाँ सोमवार को समीर दोपहर के बाद अपने घर जा रहा था। वहीं रास्ते में उसके पुराने परिचित नवाब ने उसे चाकुओं से गोद डाला। नवाब ने समीर का गला काट डाला, तो उसके पेट में ताबड़तोड़ वार किए। इसमें समीर की आँत तक बाहर आ गई।
इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नवाब ने समीर को 3000 रुपए के लेन-देन के विवाद में मार डाला। समीर की आँत तक बाहर निकली हुई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुँचाया गया, तो अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने जब समीर का शव देखा, तो कई लोग बेहोश हो गए। इतनी वीभत्स्ता से समीर को नवाब ने क्यों मारा, ये खुद नवाब ने वीडियो जारी करके बताया है।

प्रेम-प्रसंग के नाम पर पैसों की उगाही का लगाया आरोप

नवाब ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि वो हिना नाम की लड़की से प्रेम करता था। हालाँकि, वो 17 साल से शादीशुदा था, लेकिन उसे बच्चा नहीं हो रहा था। उसने हिना से प्रेम की पींगे एक बच्चे की चाहत में बढ़ाई थी। उसके बारे में हिना के परिवार वालों को पता था, और उसे धमकियाँ दी जा रही थी। नवाब ने बताया कि उससे हिना के परिवार वालों ने थोड़े-थोड़े करके लाखों रुपए ऐंठ लिए। नवाब ने कहा कि उसके पैसे गए तो गए, लेकिन अब हिना का निकाह कहीं और किया जा रहा था, तो ये उसे नागवार गुजरा।
नवाब ने वीडियो में बताया है कि हिना के परिजनों ने उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज करा दिए थे। इसके अलावा वो पैसे भी माँग रहे थे। ऐसे में गुस्से में आकर उसने समीर को मार डाला। नवाब ने कहा कि हिना के साथ उसके कई वीडियो हैं, जिन्हें वो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देगा। इसके बाद से नवाब फरार चल रहा है।

क्या कह रही है बुलंदशहर पुलिस?

बुलंदशहर पुलिस के ASP (ग्रामीण) ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है और बताया है कि समीर नाम के युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस अभी आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये हत्या पैसों के लेन-देन में की गई span>
ये मामला चाहे पैसों का हो या प्रेम प्रसंग का, डराने वाली बात है नवाब द्वारा जारी किया गया वीडियो। इस वीडियो में वो बेधड़क दिख रहा है। वो खुलेआम आपत्तिजनक बातें कर रहा है। वो कह रहा है कि चाहे कुछ महीने के लिए ही सही, हिना उसे मिल जाती तो उसे संतुष्टि मिल जाती। उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वीडियो को रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसके अंदर कानून का कोई डर नहीं दिख रहा है। ऐसे में देखना ये है कि बुलंदशहर पुलिस उसे कब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।