Showing posts with label #Chennai. Show all posts
Showing posts with label #Chennai. Show all posts

‘आतंकवादी हैं PM मोदी’: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

                                    मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी को कहा 'आतंकवादी' (साभार : NDTV)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी बराबरी और न्याय के सिद्धांतों में विश्वास नहीं करते हैं।

हालाँकि, बयान पर बवाल बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके शब्द का अर्थ यह था कि प्रधानमंत्री विपक्षी नेताओं को ‘आतंकित’ कर रहे हैं, न कि वे स्वयं आतंकवादी हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस गिरते स्तर की राजनीति कर रही है। गोयल ने इसे 142 करोड़ भारतीयों और लोकतंत्र का अपमान बताते हुए खड़गे से माफी की माँग की। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले इस बयान ने चुनावी माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है।

अवलोकन करें:-

‘मुझे झाँ* फर्क नहीं पड़ता’: ममता बनर्जी ने मोदी के लिए किया अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल; और कितनी
‘मुझे झाँ* फर्क नहीं पड़ता’: ममता बनर्जी ने मोदी के लिए किया अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल; और कितनी