Showing posts with label #Chennai airport. Show all posts
Showing posts with label #Chennai airport. Show all posts

भारत में आतंकी संगठन ‘खलीफा’ का दबदबा बनाने 20 साल से रह रहे पाकिस्तानी मोहम्मद जकरिया को 2 बीवी और 10 बच्चों के साथ NIA ने चेन्नई में दबोचा

                            पाकिस्तानी मोहम्मद जकरिया और उसका रेस्टोरेंट (साभार: ऑगर्नाइजर)
खुफिया एजेंसियों ने 25 जनवरी को चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोहम्मद जकरिया नाम के एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह श्रीलंका जाने की कोशिश कर रहा था। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है। जकरिया ‘खलीफा’ नाम के एक पाकिस्तानी इस्लामी आतंकवादी संगठन से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद ज़करिया पिछले 25 सालों से भारत में रह रहा है। वह होटल या करोबार की आड़ में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। वह तेलंगाना में रॉयल बावर्ची बिरयानी नाम से खाने का व्यवसाय चलाता है। उसने कई व्यवसाय संचालित किए, जिनमें वारंगल और हनमकोंडा में तीन से चार बिरयानी केंद्र शामिल हैं।

उसके पास 16 ऑटो-ट्रॉली भी थे। इन ऑटो-ट्रॉलियों का इस्तेमाल स्थानीय इलाकों में मिठाइयाँ (खोवा) और आइसक्रीम बेचने के लिए किया जाता था। एजेंसियों को उसके पास से जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान से जुड़ा साहित्य भी मिला है। कहा जाता है कि उसने 10-12 लोगों को खलीफा से जोड़ा था। वह ‘खलीफा’ संगठन का भारतीय प्रमुख है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्लीपर सेल का समन्वय

रिपोर्ट के अनुसार, जकरिया पहले आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पाँच साल तक रहा। उसके बाद वह तेलंगाना के वारंगल जिले के हनमकोंडा चला गया। यहाँ वह पिछले 20 सालों से रह रहा है। कहा जाता है कि जकरिया भारत में आतंकी संगठन खलीफा के संचालन को सँभाल रहा था। वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्लीपर सेल के समन्वय कर रहा था।
इसको देखते हुए वह खुफिया एजेंसियों की लगातार निगरानी में था। एजेंसियों के अनुसार, जकरिया अपने आतंकवादी संगठन के नेता के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका के रास्ते पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि उसके नेता की हाल ही में मौत हो गई थी।

धर्मांतरण में शामिल जकरिया का भारत में 2 बीवी और 10 बच्चे

वह लोगों को खलीफा से जोड़ने का काम करता था। कहा जाता है कि उसने कई लोगों का धर्मांतरण भी कराया था। वह एन्क्रिप्टेड संचार चैनलों के माध्यम से अपने पाकिस्तानी संचालकों के साथ सीधे संपर्क में था। वह अपने आतंकवादी संगठन में रसद सहायता, हवाला के माध्यम से वित्तीय हस्तांतरण और स्थानीय युवाओं की भर्ती का समन्वय करता था।
मोहम्मद जकरिया अपने दो भाइयों के साथ हनमकोंडा में रहता था। उसकी दो बीवियाँ और दस बच्चे हैं। एजेंसियाँ जकरिया से पूछताछ कर रही हैं और पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन के साथ उसके संबंधों की जाँच कर रही हैं। उसके घर पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर विस्फोटक, हथियार और कई नकली आईडी बरामद की हैं।