Showing posts with label #G Narayan Reddy. Show all posts
Showing posts with label #G Narayan Reddy. Show all posts

‘द्रौपदी राष्ट्रपति तो पांडव और कौरव कौन हैं?’: राम गोपाल वर्मा ; हैदराबाद पुलिस ने दर्ज की शिकायत

देश के राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को अपना कैंडिडेट घोषित किया है। इसके लिए जून 24 को मुर्मू ने अपना नामांकन भी फाइल कर दिया। जिससे लिबरल गैंग में बैचेनी शुरू हो गयी है। इस बीच बॉलीवुड के फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा  ने 22 जून, 2022 को बहुत ही ओछा कमेंट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव कौन हैं? इससे भी अधिक महत्वपूर्ण कौरव कौन हैं?” क्या मोदी विरोध में लिबरल किसी महिला का सम्मान तक करना भूल गए, विशेषकर उस महिला का जो देश की राष्ट्रपति बनने जा रही है?

वहीं तेलंगाना के वरिष्ठ भाजपा नेता जी नारायण रेड्डी ने फिल्म निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा के खिलाफ एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक ट्वीट के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। हालाँकि, शिकायत और नेटिज़न्स द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद, वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से माफी भी माँगी।

जी नारायण रेड्डी ने आबिद रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि निर्देशक ने द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। रेड्डी ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्विटर पर वर्मा की टिप्पणी एक अनुभवी महिला राजनेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल के लिए बेहद अपमानजनक है। पुलिस शिकायत के साथ, भाजपा नेता ने ट्वीट को सबूत के रूप में सबमिट किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस द्वारा एससी / एसटी अधिनियम लागू किया जाना चाहिए और निर्देशक को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं पुलिस ने कहा कि कानूनी राय के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए इस तरह के कमेंट के बाद फिल्म निर्माता की ट्विटर पर लोगों ने खिंचाई शुरू कर दी। इसी क्रम में दलित एक्स सी नाम के एक यूजर ने उनके सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा, उन्होंने समाज की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 2000 के दशक के अंत तक उनके पास अपना घर नहीं था। व्यक्तिगत त्रासदियों के बावजूद उन्होंने लोगों के लिए काम करना जारी रखा।”

इसी तरह से एमजे रश्मी नाम के एक अन्य यूजर ने राम गोपाल वर्मा को फटकार लगाते हुए कहा, “उनके बारे में क्या जानते हैं आप वो एक आदिवासी महिला है? जिन्होंने अपने पति के साथ ही दो बच्चों को भी एक्सीडेंट में खो दिया।”

एमवी राव नाम के यूजर ने फिल्म निर्माता को आइना दिखाते हुए कहा, “पांडव पंच भूत वायु, अग्नि, वरुण, भूमि आकाश हैं। वह आप जैसे लोगों की भलाई के लिए उन्हें नियंत्रित करती हैं। अगर आप अपनी सीमाओं को लाँघते हैं तो वो आपको नीचे पटक देंगी। …संभलकर रहो भाई।”

निर्माता ने माँगी माफी

ट्विटर पर ओछी हरकत पर विवाद गहराया तो राम गोपाल वर्मा ने माफी माँगने में देर बिल्कुल भी नहीं लगाई। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “यह सिर्फ एक मजाक में कहा गया था और कोई दूसरा इरादा नहीं था। ..महाभारत में द्रौपदी मेरी पसंदीदा चरित्र हैं, लेकिन चूँकि नाम इतना दुर्लभ है, इसलिए मुझे संबंधित पात्रों की याद आ गई और मैंने ले लिया। किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का मकसद बिल्कुल नहीं है।”
द्रौपदी मुर्मू झारखंड में भाजपा की राज्यपाल हैं और बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। अगर वो ये चुनाव जीतती हैं तो वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।