Showing posts with label #Raghav Chadha. Show all posts
Showing posts with label #Raghav Chadha. Show all posts

‘शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटे गए थे राघव चड्ढा’: पूर्व AAP नेता नवीन जयहिंद का दावा, कहा- उसी दौरान आँख में लगी चोट का इलाज कराने गए UK


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर एक दावा सामने आया है। हरियाणा में ‘AAP’ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने Video शेयर कर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास ‘शीशमहल’ में राघव चड्ढा के साथ मारपीट की गई थी।

नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर Video शेयर कर राघव चड्ढा पर निशाना साधकर कहा कि वे दिल्ली और पंजाब के बड़े राजदार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ‘शीशमहल’ में राघव चड्ढा को ‘मुर्गा’ बनाकर पीटा गया था, तब वो चुप क्यों थे। नवीन का दावा है कि उस दौरान राघव की आँखों में चोट लगी थी, जिसका इलाज राघव ने इंग्लैंड जाकर करवाया था।

डीलिंग और चार लोगों का जिक्र

नवीन जयहिंद ने Video में कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूछा कि उस वक्त वहाँ कौन से चार लोग मौजूद थे? नवीन जयहिंद ने पैसों के लेन-देन और सूटकेस की डीलिंग का भी जिक्र किया। नवीन ने राघव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह राज्यसभा में इतना बोलते हैं, तो इस पिटाई के सच को भी जनता के सामने रखें।

कौन हैं नवीन जयहिंद?

नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के पुराने नेता रहे हैं। वे साल 2011 के अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। उन्हें हरियाणा में पार्टी की कमान सौंपी गई थी। हालाँकि, साल 2022 में आपसी मतभेदों के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। फिलहाल इन आरोपों पर राघव चड्ढा या अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है।

दिल्ली : कांग्रेस के बाद मुस्लिम महिलाओं ने AAP के संजय सिंह और राघव चड्ढा की कार को घेरा, कहा – जो वादा किया था वो पैसे दो

           संजय सिंह और राघव चड्ढा की कार घेर कर मुस्लिम महिलाओं ने माँगे पैसे (फोटो साभार: रिपब्लिक भारत)
लोकसभा चुनाव आ गए, कल(जून 9) नरेंद्र मोदी लगातार  तीसरी बार 
प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर लालची मतदाताओं को छाती पीटनी के लिए विवश कर दिया है। इन लालचियों ने साबित कर दिया है कि इन्हें किसी विकास और सुविधा से मतलब नहीं, इनके आगे पैसा फेंकों कुछ भी करवा लो। ब्रिटिशर्स और गाज़ी(मुग़ल) अपने साथ कोई लम्बी चौड़ी फौज लेकर नहीं आये थे, उनको मालूम था कि भारत जयचन्द और मीर ज़ाफ़र जैसे लालची मौजूद है। जयचन्द और मीर ज़ाफ़र के वंशज आज भी जीवित है, जो इस चुनाव में सामने आ गया है। भारत विरोधी विदेशी ताकतें पागल नहीं थीं, जो मोदी को सत्ता से हटाने अरबों रूपए जयचन्द और मीर ज़ाफ़र के वारिसों पर खर्च कर रहे थे। 

चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I. गठबंधन ने बड़े-बड़े वादे किए थे और लालच दिया था, जो अब उसकी ही गले की फाँस बन रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने विपक्षी दलों के इन नेताओं से रुपयों की माँग करते हुए अब हंगामा शुरू कर दिया है। अब AAP (आम आदमी पार्टी) के राज्यसभा सांसदों संजय सिंह और राघव चड्ढा के कार को घेर कर महिलाओं ने पैसों की माँग की है। विपक्षी दलों ने मुस्लिमों से ‘खटाखट पैसे भेजने’ का वादा किया था।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में संजय सिंह और राघव चड्ढा से महिलाओं ने चुनावी वादे के एक-एक लाख रुपए माँगे। इन महिलाओं का कहना था कि उन्हें जो खटाखट-खटाखट पैसे दिए जाने के वादे किए गए थे, अब वो पैसे कहाँ हैं? बता दें कि इस चुनाव में विपक्षी दलों ने जम कर मुफ्त रेवड़ियाँ बाँटने का लालच देने की योजना पर काम किया। कांग्रेस अपने ही घोषणा-पत्र और आम लोगों में बाँटे गए गारंटी कार्ड में फँस गई हैं। कांग्रेस दफ्तरों पर भी महिलाएँ पहुँच रही है।

असल में कांग्रेस ने इन महिलाओं से वादा किया था कि 5 जून, 2024 से ही महिलाओं के खाते में पैसे पहुँचने शुरू हो जाएँगे। संजय सिंह और राघव चड्ढा को घेर कर ये महिलाएँ कह रही थीं आप हमसे दुआ लेकर ही जाना। हालाँकि, इस दौरान दोनों ही AAP नेता इन महिलाओं से बच कर निकलते हुए नज़र आए। कांग्रेस ने इन महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने का वादा किया था। बेरोजगार युवाओं को भी नियमित वेतन देने का वादा किया गया था।

अवलोकन करें:-

उत्तर प्रदेश : राहुल और अखिलेश ने 1लाख रूपए का लॉलीपॉप दे मुसलमानों को किया ब्लैकमेल ; लिख दी अपने

इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार लग गई थी। ये सभी 1 लाख रुपए की माँग कर रही थीं, साथ ही कह रही थीं कि उन्हें वित्तीय लाभ दिया जाए। मुस्लिम महिलाएँ अपना-अपना पहचान-पत्र समेत अन्य दस्तावेज लेकर कांग्रेस के दफ्तर पहुँची थीं। इन महिलाओं ने अपने हाथों में कांग्रेस का ‘गारंटी कार्ड’ भी थाम रखा था, जिसमें एक लाख रुपए के वेतन के अलावा हर शिक्षित युवा को पक्की नौकरी देने का वादा किया गया है। ‘इस गारंटी कार्ड’ में कर्जमाफी का भी वादा है। मुस्लिम महिलाओं ने इन कार्ड्स को भर भी रखा था।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े AAP सांसद राघव चड्ढ़ा का गजब ‘गणित ज्ञान’


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढ़ा के मामले में कहा जा सकता है कि ‘गुरू गुड़ रह गया,चेला शक्कर हो गया’। दरअसल अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने के लिए जो आंकड़ों की बाजीगरी दिखाते हैं, उससे चार कदम आगे उनके चेले राघव चड्ढ़ा निकल गए हैं। गुजरात प्रदेश के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने अमरेली जिले में गुजरात में प्रति व्यक्ति कर्ज के बारे में जो आंकड़ा पेश किया, उससे लोग काफी हैरान है। उन्होंने बताया कि गुजरात के हर व्यक्ति पर 58 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े और चार्टर्ड एकाउंटेंट रहे राघव चड्ढ़ा ने अमरेली के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आंकड़ा पेश करने में अपने आर्थिक और गणित के ज्ञान का पूरा इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ‘मैं सीए हूं मुझे आंकड़ों की समझ है। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि गुजरात की भ्रष्ट सरकार ने गुजरात को साढ़े तीन लाख करोड़ के कर्ज में जकड़ रखा है। गुजरात की जनता को जितनी व्यापार की समझ है उतनी समझ किसी को नहीं है। यहां की आबोहवा में व्यापार है। गुजरात की कुल आबादी साढ़े छह करोड़ है और राज्य पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज है, इसलिए कहा जा सकता है कि प्रति व्यक्ति 58 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।’

राघव चड्ढ़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग चड्ढ़ा के इस बयान पर जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राघव चड्ढ़ा तो अपने गुरु केजरीवाल से भी काफी आगे निकल गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वाह चड्ढा, वाह… जैसा गुरु वैसा ही चेला..जाने ये कौन सा नासा करता है..!!

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जिस तरह केजरीवाल जी IITian हैं वैसे ही यह बंदा भी CA है। बता रहा है कि हर गुजराती पर 58000 करोड़ रुपये का कर्जा है। सोचिये कि इतनी बड़ी रकम सुनकर कोई भी पगला जाएगा! कैसे कैसे नगीने चुने हैं सड़जी?

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि यह है आप का पप्पू। गुजरात पर कुल कर्जा 3.5 लाख करोड़ और प्रति व्यक्ति कर्जा 58000 करोड़। वाह क्या बात है केजरु के पप्पू।

AAP सांसद राघव चड्ढ़ा के इस बयान पर किस तरह लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं…