Showing posts with label #bra ad. Show all posts
Showing posts with label #bra ad. Show all posts

Ertugrul वाली हिरोइन ‘मुस्लिम महारानी’ के ब्रा पर पाकिस्तान में हंगामा

                                                तुर्की की एक्ट्रेस एसरा बिल्जिक
तुर्की के टीवी धारावाहिक दिरिलिस एर्तुगरुल में हलीमा सुल्तान का किरदार निभाने वाली तुर्की अभिनेत्री इसरा बिल्जिक से पाकिस्तानी नाराज हैं। कारण है कि यह अभिनेत्री इस्लामी धारावाहिक में मुस्लिम महारानी के किरदार में नजर आई थीं और अब उन्होंने ब्रा पहनकर विक्टोरिया सीक्रेट का विज्ञापन किया है।

बिल्जिक ने कंपनी के साथ अपनी साझेदारी की वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर की जिसमें वह विक्टोरिया सीक्रेट के नए कलेक्शन लव क्लाउड का प्रमोशन कर रही हैं। इस विज्ञापन को बिल्जिक ने जैसे ही अपलोड किया वैसे ही पाकिस्तानी फैन उस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आ धमके और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए दुख जताने लगे कि तुर्की अभिनेत्री ने उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया। 

पाकिस्तानियों ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए! हलीमा का किरदार निभाने के बाद तुम्हें ऐसी पोशाक पहनते हुए शर्म आनी चाहिए।” अभिनेत्री के कमेंट सेक्शन में पाकिस्तानियों को गाली देते देखा जा सकता है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या इस ऐड के जरिए वह नग्नता को बढ़ावा देना चाहती हैं।

इन मुस्लिम कट्टरपंथियों का सवाल है कि अगर यही सब करना था तो फिर दिरिलिस एर्तुगरुल सीरिज में काम क्यों किया था। ये लोग एक्ट्रेस को धमका रहे हैं कि अगर उन्होंने नग्नता को बढ़ावा दिया तो जल्द ही वो अपनी प्रसिद्धि खो देंगी।

एक यूजर ने कहा, “हलीमा सुल्तान भाभी ये क्या कर रही हो, अगर दिरिलिस एर्तुगरुल भाई ने इस तरह ब्रा में देखा तो तुम्हें झापड़ पड़ेगा। कृपया ऐसे न दिखाएँ।”

यूजर्स कहते हैं कि हलीमा बनकर एक्ट्रेस ने लोगों के दिल में जगह बनाई थी लेकिन अब वह सिर्फ सफरत पाएँगी। एक कट्टरपंथी उन्हें कहता है, “अगर तुम्हें पैसे ही चाहिए तो तुम पाकिस्तानियों से माँग लो लेकिन इस्लामी संस्कृति को नष्ट मत करो।”

बिल्जिक ने पहली दफा इस प्रकार की आलोचना का सामना नहीं किया। पिछले साल भी सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निजी तस्वीरों पर कोसा था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने बड़ी नरमी से ऐसे फॉलोवर्स को सलाह दी थी कि अगर उन लोगों को उनके पहनावे से दिक्कत है तो वो उन्हें अनफॉलो कर दें।