Showing posts with label #judge transferred. Show all posts
Showing posts with label #judge transferred. Show all posts

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिला ‘पैसों का पहाड़’, आग लगने पर खुलासा


दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर बड़ी मात्रा में नकद रुपए मिले हैं। इसके बाद सजा के तौर पर उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से स्थानांतरित करके वापस इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया है। यह कार्रवाई CJI संजीव खन्ना ने की है। उनके घर में रखे ‘पैसों के पहाड़’ का खुलासा एक दुर्घटना के चलते हुआ। 

होली की छुट्टी में जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले में आग लग गई थी। इसे बुझाने के लिए फायर बिग्रेड बुलाई गई थी। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू भी पा लिया। इसी राहत बचाव के दौरान अग्निशमन कर्मी एक ऐसे कमरे में पहुँचे, जहाँ बड़ी मात्रा में नकदी रखी हुई थी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस यशवंत वर्मा घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार वालों ने आग लगने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया था। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस ने यह आगे एजेंसियों तक यह जानकारी पहुँचाई। 

इसके बाद CJI संजीव खन्ना की अध्यक्षता में कॉलेजियम की एक बैठक की गई थी। इस बैठक में जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट वापस भेजने का निर्णय लिया गया। जस्टिस वर्मा 2021 से दिल्ली हाई कोर्ट में जज के रूप में सेवाएँ दे रहे थे। इससे पहले 2014-21 तक वह इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज के तौर पर रहे थे।