Showing posts with label #registered. Show all posts
Showing posts with label #registered. Show all posts

अमेरिका :डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले ने दिया था बाइडेन की पार्टी को चंदा; FBI कर रही जाँच


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने वाले 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पेंसिल्वेनिया के मतदाता डेटाबेस के मुताबिक, क्रूक्स रिपब्लिकन के मतदाता के रूप में पंजीकृत था। क्रूक्स राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करता, लेकिन उससे पहले ही हमला करने के कारण उसे ढेर कर दिया गया।

क्रूक्स पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क में रहता था, जो बटलर से लगभग 35 मील (56 किलोमीटर) दक्षिण में है। बटलर वही जगह है, जहाँ ट्रम्प अपनी चुनावी रैली कर रहे थे। यहीं पर क्रुक्स ने उनकी हत्या करने की कोशिश की। हालाँकि, डोनाल्ड ट्रंप बेहद भाग्यशाली रहे और बंदूक की गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई और वे बाल-बाल बच गए।

हालाँकि, रिपब्लिकन मतदाता के रूप में पंजीकरण के बावजूद अमेरिका के संघीय चुनाव आयोग ने अपने रिकॉर्ड में पाया है कि क्रुक्स ने जनवरी 2021 में जो बाइडेन वाली पार्टी डेमोक्रेट को 15 अमेरिकी डॉलर का चंदा दिया था। वहीं, हमलावर के पिता मैथ्यू क्रुक्स का कहना है कि जब तक वह अधिकारियों से बात नहीं करेंगे, तब तक वह अपने बेटे के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

एफबीआई का कहना है कि वह हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। क्रुक्स के हमले में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप बच गए, लेकिन रैली में आए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं, दो अन्य दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले की जाँच में कई एजेंसियाँ लगी हुई हैं।

थॉमस क्रुक्स ने साल 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक किया। उसे नेशनल मैथ एंड साइंस इनिशिएटिव से 500 अमेरिकी डॉलर का ‘स्टार अवॉर्ड’ मिला था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2022 के स्नातक समारोह के वीडियो में क्रुक्स को अपना हाई स्कूल डिप्लोमा सर्टिफिकेट लेते हुए दिखाया गया है। इसमें वह काले रंग के ग्रेजुएशन गाउन में स्कूल के अधिकारी के साथ पोज दे रहा है।

अवलोकन करें:-

अमेरिका : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगी गोली, हमलावर सहित 2 की मौत: मोदी ने जताया दुख, कहा-

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने शनिवार (13 जुलाई 2024) को बताया कि क्रुक्स शूटिंग स्थल पर अपना कोई पहचान पत्र लेकर नहीं गया था। एफबीआई के विशेष एजेंट केविन रोजेक ने कहा, “हम अभी तस्वीरों को देख रहे हैं और हम उसके डीएनए की जाँच कर बायोमेट्रिक पुष्टि प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।”

तेलंगाना : ओवैसी का नाम 2 अलग-अलग जगहों की वोटर लिस्ट में रजिस्टर: कांग्रेस ने EC से की शिकायत, कार्रवाई की माँग

संविधान की शपथ लेने वाले, लोकतंत्र और इंसाफ मांगने वाले असदुद्दीन ओवैसी के दोगलेपन को तेलंगाना कांग्रेस ने बेनकाब कर दिया है। आखिर किस मंशा से दो जगह वोटर लिस्ट में नाम है? क्या एक सांसद होकर कानून का मजाक बनाने के अधिकारी हो गए? कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असद्दुदीन ओवैसी तेलंगाना की दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हैं। इस बारे में, कांग्रेस नेता जी. निरंजन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जी. निरंजन ने मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम तेलंगाना के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड है। आरोप में कहा गया है कि ओवैसी का नाम तेलंगाना के राजेंद्र नगर और खैराताबाद की मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में है।

इस मामले में, जी निरंजन ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि एक सांसद का मतदाता सूची स्थानों पर नाम होना और उसे खामोशी से देखते रहना ठीक नहीं है। इसलिए तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के द्वारा चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा गया है।

हालाँकि, इस आरोप को लेकर अब तक न तो असदुद्दीन ओवैसी की ओर से कोई बयान आया है और न ही जी निरजंन के पत्र को लेकर चुनाव आयोग ने किसी प्रकार की टिप्पणी की है।