Showing posts with label #suicide bombing. Show all posts
Showing posts with label #suicide bombing. Show all posts

वजीरिस्तान में भारत ने नहीं किया कोई हमला, पाकिस्तानी फौज सिर्फ झूठ बोल रही: विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके दिया इस्लामी मुल्क को जवाब; तालिबान गुट ने ली जिम्मेदारी


भारत ने शनिवार (28 जून 2025) को पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोप को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया था।

दरअसल, शनिवार (28 जून) को खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली क्षेत्र के खड्डी गाँव में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (MRAP) वाहन से टकरा दिया था। इस हमले में 13 पाकिस्तानी फौजियों की मौत हो गई थी। वहीं 24 अन्य लोग घायल हा गए थे। इसका आरोप पाकिस्तान ने भारत पर लगाया था। जिसे भारत ने खारिज कर दिया है।

शनिवार को उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए थे। हमले में दर्जनों लोग घायल भी हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के खड्डी इलाके में आज सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (एमआरएपी) वाहन से भिड़ा दिया।

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने बयान जारी करते हुए कहा, “हमने पाकिस्तान फौज का आधिकारिक बयान देखा है जिसमें भारत पर वजीरिस्तान हमले का आरोप लगाया गया है। हम इस आरोप को पूरी तरह से खारिज करते हैं और इसकी घोर निंदा करते हैं। यह आरोप केवल ध्यान भटकाने की कोशिश है।” 

विस्फोटकों से लदे वाहन की सैन्य काफिले से टक्कर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन की सैन्य काफिले से टक्कर करवा दी। विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए। इसके अलावा 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हो गए। यह क्षेत्र तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के निशाने पर रहता है। घटना की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर समूह के एक उप-गुट उसुद अल-हरब ने ली है। बावजूद इसके पाकिस्तान ने इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। हाल के महीनों में यह उत्तरी वजीरिस्तान में सबसे घातक घटनाओं में से एक है, जिसमें गंभीर सुरक्षा चिंताएं खड़ी की हैं।

तालिबान गुट ने ली जिम्मेदारी, फिर भी भारत पर आरोप

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान के एक प्रमुख गुट—हाफिज गुल बहादुर समूह—की आत्मघाती शाखा ने ली है बावजूद इसके, पाकिस्तानी सेना और इस्लामाबाद स्थित अधिकारियों ने विदेशी हाथ की बात उठाते हुए अप्रत्यक्ष रूप से भारत पर आरोप लगाया नई दिल्ली ने इन आरोपों को “दुर्भावनापूर्ण और बेबुनियाद” बताया है

हमले से नागरिकों को भी नुकसान

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के दो घरों की छतें ढह गईं, जिससे छह बच्चे घायल हो गए. घटनास्थल पर तबाही का मंजर था और आसपास के लोग दहशत में आ गए

पाकिस्तान की रणनीति पर सवाल

विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान, खासकर उसकी सेना, अक्सर अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की रणनीति अपनाती है। हाफिज गुल बहादुर समूह जैसे संगठनों की सक्रियता और जिम्मेदारी स्वीकारने के बावजूद भारत पर उंगली उठाना इस्लामाबाद की राजनीतिक नीयत पर सवाल खड़े करता है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के इस “सस्ती साजिश” वाले दावे को सिरे से खारिज करता है और उम्मीद करता है कि इस्लामाबाद अपनी ज़मीन पर मौजूद आतंकियों से निपटने पर ध्यान दे, न कि दूसरों को दोष देने पर।

सीरिया : चर्च में घुसकर ISIS आतंकी द्वारा दमिश्क में आत्मघाती हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 20 की मौत

                                          दमिश्क के चर्च में धमाके के बाद बिखड़े पड़े सामान(साभार NDTV) 
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सीरिया के दमिश्क से 20 जून को एक बड़े बम धमाके की खबर सामने आई है
 मिली जानकारी के अनुसार दमिश्क के एक चर्च में आत्मघाती हमला किया गया है इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क के सेंट एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में एक सशस्त्र आत्मघाती हमलावर ने श्रद्धालुओं पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और फिर उसने विस्फोट कर दिया

दमिश्क के पास सेंट एलियास चर्च में धमाका

एसएएनए की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सुरक्षा बलों ने इलाके की सुरक्षा के लिए सेंट एलियास चर्च के आसपास तैनाती की है गोलीबारी और धमाके की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंच गई है

सीरिया के गृह मंत्रालय के अनुसार इस्लामिक स्टेट(ISIS) के एक आतंकी ने इस घटना को अंजाम दिया। उसने मार एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में घुसकर लोगों पर फायरिंग की और फिर खुद को उड़ा लिया। वहीं सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि हमले में दो व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से एक ने खुद को उड़ा लिया था।

दिसंबर में कट्टरपंथी इस्लामिक विद्रोहियों द्वारा बशर अल-असद को सत्ता से हटा दिया गया था। उनकी सत्ता समाप्त होने के बाद दमिश्क में पहली बार इस तरह का बड़ा आतंकी हमला हुआ है।

सीरिया के नागरिक सुरक्षा बलों द्वारा घटनास्थल से लाइवस्ट्रीम में चर्च के अंदर के दृश्य को दिखाए गया, जिसमें चर्च के अंदर खून फैला हुआ दिख रहा है। इस हमले पर ग्रीक के विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम सीरिया के दमिश्क में मार एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए घृणित आतंकवादी आत्मघाती बम विस्फोट की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं”।

जारी बयान में कहा गया है “हम माँग करते हैं कि सीरियाई अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें, ताकि इसमें शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके और ईसाई समुदायों और सभी धार्मिक समूहों की सुरक्षा की गारंटी दी जाए , ताकि वे बिना किसी भय के रह सकें।”

सीरिया की राजधानी में धमाके के जरिए प्रशासन को बड़ी चुनौती

SANA की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सेंट एलियास चर्च के आसपास तैनाती कर दी है राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है मालूम हो कि दमिश्क सीरिया की राजधानी है ऐसे में राजधानी में बड़े हमले के लिए सीरिया प्रशासन को एक बड़ी चुनौती दी गई है
सीरिया के चर्च में हुए धमाके की जानकारी मिलते ही वहां राहत-बचाव कार्य के लिए गैर सरकारी संगठन के कई कार्यकर्ता भी पहुंच चुके हैं. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है