Showing posts with label Israel flag. Show all posts
Showing posts with label Israel flag. Show all posts

पाकिस्तान में हुआ अमेरिका-इजरायल के झंडे का अपमान

अमेरिका-इजरायल के झंडे का हुआ अपमान, लाइन में लगकर पैरों तले रौंदते दिखे लोग
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कहते हैं "जब गीदड़ की मौत आती है, शहर की तरफ भागता है", वही हाल पाकिस्तान का है, इजराइल भारत की मदद करता है, इस बात पर विरोध करना तो समझ आता है, लेकिन अमेरिका का क्यों? अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगे तो मदद की गुहार लगाई जा रही है, उसका किस आधार पर अपमान किया जा रहा है? सिद्ध करता है कि आज किसी पाकिस्तानी को समझ नहीं आ रहा क्या करें और क्या नहीं। और जिस राह पर अब पाकिस्तान चल रहा है, निश्चित रूप से अपने विनाश की ओर अग्रसर है। ऐसे माहौल में अपने दुश्मनों की तादाद बढ़ाई जा रही है, यदि पाकिस्तान ने इन देशों को अपना दुश्मन बना लिया, चीन और समस्त मुस्लिम देश मिलकर भी पाकिस्तान को बचा नहीं पाएंगे। 
युद्ध का गणित बहुत महंगा होता है, और जो आज पाकिस्तान की हालत है, वह एक घंटे की भी लड़ाई झेल नहीं सकता। एक घंटे के युद्ध में वर्तमान दशा को देखते हुए, देश को गिरवी रखने के अलावा और कोई रास्ता पाकिस्तान के पास नहीं होगा। वक़्त की नजाकत को देखते हुए पाकिस्तान सरकार और समस्त पक्ष और विपक्ष को चाहिए कि दूसरे देशों के झंडों का अपमान कर दुश्मनों की संख्या नहीं बढ़ाएं।  
एक वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानियों की नीच हरकत का खुलासा हो रहा है। राष्ट्रध्वज हर देश का सम्मान होता है। मुल्क कोई भी क्यों न हो, उस मुल्क के झंडे का अगर आप सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम अपमान भी नहीं करना चाहिए।अगर कोई ऐसा करता है तो, वह पूरे देश का अपमान कर रहा है। लेकिन, यह बात पाकिस्तानियों को समझ में नहीं आती है
इस वीडियो को डेविड वेंस ने ट्वीट किया है. यह एक वेरिफाइड अकाउंट है। जब उनके ट्विटर हैंडल पर जाते हैं तो बैकग्राउंड में अल्ट न्यूज मीडिया (Alt News Media) के साथ उनकी फोटो लगी है

1.03 मिनट के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग लाइन में लगकर इजराइल और अमेरिका के झंडे पर पैर रख कर गुजर रहे हैं। जिस लाइन से वे लोग गुजर रहे हैं उस रास्ते के बीच में दोनों देश के झंडे को जान-बूझकर बिछाया गया है। कुछ खाली पैर तो कुछ जूतों और चप्पल के साथ उसके ऊपर से गुजर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर डेविड कहते हैं, पाकिस्तान के लोग मस्जिद जाने के दौरान उस झंडे के ऊपर से गुजरते हुए अंदर जा रहे हैं। यह दोनों देश का बहुत बड़ा अपमान है। उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद पर भी सवाल उठाया और पूछा कि ऐसे देश को आर्थिक मदद क्यों दी जा रही है
इस वीडियो को 30 अगस्त को ट्वीट किया गया था। अब तक इसे 24.7 हजार लाइक, 14.6 हजार रिट्वीट और 4 हजार कमेंट किया जा चुका है