Showing posts with label JNTU constitutes committee to probe. Show all posts
Showing posts with label JNTU constitutes committee to probe. Show all posts

आंध्र प्रदेश : जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में मनाया गया हनीमून

                                                                                                                                 साभार 
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में स्थित JNTU यानी जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। इस यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस को दो दिन के लिए हनीमून के लिए बुक किया गया था। यूनिवर्सिटी ने इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। पांच सदस्यीय समिति इस मामले की जांच करेगी। 

एक नवविवाहित जोड़े ने जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय-काकिनाडा के अतिथि गृह को हनीमून के लिए बुक कराया था। इसकी काफी निंदा हो रही है। विश्वविद्यालय महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की निदेशक ए. स्वर्णा कुमारी ने अतिथि गृह बुक किया था जो खुद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र है। 18 और 19 अगस्त को स्वर्णा कुमारी के नाम पर बुक गेस्ट हाउस के कमरे में कपल ने हनीमून मनाया। 

वीडियो वायरल होने के बाद पता चला

20 अगस्त को वायरल हुए एक वीडियो में गेस्ट हाउस के कमरे को फूलों से सजाया गया था। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय के कुछ स्टाफ सदस्यों ने हनीमून के लिए अतिथिगृह को सजाने में मदद की। दंपती ने अतिथिगृह में बनाये गये अपने एक वीडियो को दोस्तों के साथ साझा किया और यह सार्वजनिक हो गया। 

छात्र संघों ने विश्वविद्यालय में इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया जिसके बाद यह बात सामने आई कि अतिथि गृह का इस्तेमाल एक नवविवाहित जोड़े के हनीमून के लिए किया था। अतिथि गृह का उपयोग केवल मेहमान प्रोफेसरों और शोधार्थियों के लिए किया जाता है, बाहरी लोगों के लिए नहीं। 

प्रशासन क्या कह रहा है?

विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दंपति के परिवार के सदस्य और दोस्त बिना किसी आधिकारिक अनुमति के उसी गेस्ट हाउस के दो और कमरों में रुके थे। संस्थान के कुलसचिव प्रो. श्रीनिवास राव ने कहा है कि उन्होंने गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया था। घटना के बारे में गेस्ट हाउस स्टाफ से पूछताछ की थी। संस्थान के कुलसचिव आर श्रीनिवास राव ने PTI को बताया,

हमारे एक स्टाफ सदस्य ने एक अन्य प्रोफेसर के छात्र के लिए अतिथि गृह बुक किया।  लेकिन जिस उद्देश्य से अतिथि गृह का इस्तेमाल किया गया, वह गलत है और हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन में समिति रिपोर्ट देगी जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

द हिन्दू की खबर के मुताबिक, आंध्र प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वसीरेड्डी पद्मा ने इस तरह के उद्देश्यों के लिए विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस के उपयोग की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आयोग को मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे के बारे में पता चला। वसीरेड्डी पद्मा ने कहा कि हम इस बारे में जानकारी मांगेंगे कि गैर-शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में आवास प्रदान करने की अनुमति कैसे दी गयी। प्रारंभिक समझ यह है कि अनुमति विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के खिलाफ है। इस मुद्दे पर विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।