Showing posts with label Karimullah. Show all posts
Showing posts with label Karimullah. Show all posts

उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव के समर्थन में हुसैन-करीमुल्लाह ने मोदी-योगी को बकी गालियाँ, मोदी की वृद्ध माँ को भी नहीं बख्शा

देवरिया पुलिस की गिरफ्त में हुसैन खान (बाएँ) और करीमुल्लाह
                                                          (साभार: ट्विटर)
2002 गोधरा दंगों से लेकर आज तक नरेंद्र मोदी पर हो रही गालियों की बारिश धमने का नाम नहीं ले रही। हैरानी की बात यह है कि गालियां देने वाले उनकी वृद्ध माँ को भी नहीं बख्श रहे। 
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश के समर्थक अपनी मर्यादाओं की सीमाएँ लाँघ रहे हैं। इसी क्रम में देवरिया जिले में एक अखिलेश समर्थक को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपित हुसैन खान को गिरफ्तार कर लिया है।

 रिपोर्ट के मुताबिक, घटना देवरिया जिले के देवरिया कोतवाली के अंतर्गत आने वाले पोखरभिंडा गाँव की है। यहीं का रहने वाला हुसैन खान अखलेश यादव का समर्थक है। लेकिन अपने समर्थक होने का दायित्व निभाने के चक्कर में वह मर्यादाओं की सीमाओं को भी लाँघ दिया। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अखिलेश को सपोर्ट करते हुए पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भद्दी गालियाँ। इस तरह के अपशब्द वाली उसकी पोस्ट वायरल हो गई।

पोस्ट वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर उस पर कार्रवाई करने की माँग की। मामले में संज्ञान लेते हुए रविवार (21 नवंबर 2021) को पुलिस ने आरोपित हुसैन को पकड़ लिया। इस घटना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया, “ये है देवरिया का हुसैन खान, हुसैन खान को प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने की बीमारी थी। फिलहाल पुलिस ने इसे गिरफ़्तार कर लिया है और अब इसकी इस बीमारी का ‘माकूल इलाज’ निरंतर जारी है, आपके इर्द गिर्द भी ऐसे बीमार मिलें तो तत्काल उनका ‘माकूल इलाज’ कराएँ।”

देवरिया पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अभियुक्त को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इसी तरह का एक और मामला देवरिया से ही सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपित मुस्लिम युवक नशे में पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ माँ-बहन का गालियों का इस्तेमाल कर रहा है। आरोपित ने पीएम मोदी की वृद्ध माँ के लिए बहुत ही अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोपित देवरिया के बलौचघाट थाना क्षेत्र के मेदी पट्टी गाँव के बेलवनीया टोला का रहने वाला है। उसका नाम करीमुल्लाह है और उसके अब्बू का नाम सिराज है।

इस मामले में शलभ मणि त्रिपाठी ने भी ट्वीट किया, “निकृष्ट प्राणी करीमुल्लाह को धर लिया गया है। निरंतर माकूल इलाज जारी है।”