Showing posts with label Yogi adityanth. Show all posts
Showing posts with label Yogi adityanth. Show all posts

अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा--योगी आदित्यनाथ, मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगाअयोध्या में राम मंदिर को लेकर साधु संतो की नाराजगी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवम्बर 7 को कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान श्री राम से है। सरकार अयोध्या की भावनाओं का सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते कहा कि श्री राम की पूजनीय मूर्ति मंदिर में स्थापित होगी और दर्शनीय मूर्ति सरयू के किनारे होगी। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापित करने के लिए जगह के चयन का काम जारी है। प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है, जल्द काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी साधु संत हमारे साथ हैं।
इससे पहले  योगी आदित्यनाथ ने नवम्बर 6 को घोषणा की कि फैजाबाद जिला अब से अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज कर दिया था। योगी ने कहा, अयोध्या हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। योगी ने कहा, कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। योगी आदित्य़नाथ ने कहा कि सरकार अयोध्या मामले पर लोगों की भावनाओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था और रहेगा। योगी ने कहा कि अयोध्या आस्था का महत्वपूर्ण केन्द्र बिन्दू है। अयोध्या के बारे में सकारात्मक सोच, तरीके से देश दुनिया के सामने रख सकें, अच्छा संदेश गया है। सबके सहयोग से सभी कार्यक्रम अच्छे ढंग से संपूर्ण हो गया है। आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव में ये बातें कहीं।
उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के नाम पर एक नया हवाई अड्डा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की। इस अवसर पर भीड़ में शामिल कुछ लोगों को मंदिर का निर्माण कराओ के नारे लगाते सुना गया। आदित्यनाथ ने कथा पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, दीपोत्सव नई परंपरा शुरू करता है।
कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सुक भी शामिल हुईं। इस अवसर पर राम की पैड़ी के पुन: विकास और सौंदर्यीकरण और सरयू नदी में मलजल प्रवाहित करने पर रोक लगाने समेत कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।
केंद्र और राज्य सरकार ने बनाई योजना
योगी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने बहुत सारी विकास योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं को धरती पर उतारने के लिए सुबह से खुद सर्वे किया है. इसके लिए कार्य हो रहा है। कुछ वर्षों में अयोध्या दुनिया के बेहतरीन नगरों के तौर पर पेश होगी। आने वाले कुछ वर्षों में अयोध्या दुनिया की बेहतरीन नगरी के रूप में प्रस्तुत होगी
राम की मूर्ति होगी स्थापित
योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की दर्शनीय मूर्ति स्थापित हो, इस पर हम चर्चा करेंगे। अयोध्या की पहचान भगवान श्री राम से हैं। पूज्यनीय मूर्ति मंदिर में होगी लेकिन दर्शनीय मूर्ति सरयू किनारे होगी। मूर्ति पर अंतिम चरण का काम चल रहा है
अवलोकन करें:--
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
अयोध्या में दीपोत्‍सव 2018 की शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदि‍त्‍यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हु....

हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
दीपों के त्योहार दिवाली पर एक बार फिर राम की नगरी अयोध्या सुर्खियों में है। लाखों दीपों से सजे सरयू घाट पर दीपोत्सव मनाने के बाद दिवाली के दिन भी योगी अयोध्या में ही हैंतय कार्यक्रम के अनुसार हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा करने के बाद योगी आदित्यनाथ साधु-संतों से मुलाकात करेंगे संतों से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे