Showing posts with label accused family. Show all posts
Showing posts with label accused family. Show all posts

केरल : स्कूल में चुम्मा, प्राइवेट पार्ट छुआ, बलात्कार : CPM नेता की भतीजी का कोर्ट में वीडियो… चाचा पर गंभीर आरोप

                    अपने चाचा और CPM नेता पर ही लगाया गंभीर आरोप (फोटो साभार: OnManorama)
केरल में कासरगोड का रहने वाला 20 साल का मोहम्मद अंजार पिछले 25 दिनों से न्यायिक हिरासत में है। उस पर 17 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार और यौन शोषण का आरोप है। पीड़िता को आरोपित की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। अब आरोपित के परिवार ने इस केस को एक साजिश बताया है। साजिश किसने की? आरोपित के परिवार के अनुसार CPM नेता मोहम्मद सलमान (बदला हुआ नाम) ने। आरोपित युवक के पिता द्वारा अदालत में सबूत के तौर पर एक वीडियो जमा की गई। वीडियो में 17 साल की पीड़ित लड़की ने खुद को बालिग बताते हुए मोहम्मद अंजार पर लगाए गए आरोपों को दबाव में उठाया गया कदम बताया है।

मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला कासरगोड के नीलेश्वर थानाक्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली और केस दर्ज करते समय अपनी उम्र 17 साल बताने वाली एक लड़की ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में पुलिस में यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद अंजार पर आरोप लगाया कि उसने साल 2022 में स्कूल के अंदर न सिर्फ जबरन उसे चुम्मा लिया बल्कि प्राइवेट पार्ट को गलत ढंग से छुआ भी। पीड़िता की शिकायत में आरोपित द्वारा जुलाई 2023 में उसके साथ रेड मून बीच पर रेप करना भी शामिल था।

लड़की की इस शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद अंजार के खिलाफ IPC में बलात्कार की धारा 376 (1) के साथ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। नवम्बर के पहले सप्ताह में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अब आरोपित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद अंजार को सिर्फ लड़की से प्यार करने की वजह से फर्जी केस में फँसाया गया है। इस पूरी साजिश के सूत्रधार के तौर पर CPM पार्टी के नेता मोहम्मद सलमान (बदला हुआ नाम) का नाम लिया गया है।

शुक्रवार (27 अक्टूबर 2023) को मोहम्मद अंजार की जमानत अर्जी कासरगोड की अदालत में दाखिल हुई। अंजार के 57 वर्षीय अब्बा अबू बकर ने कोर्ट में लड़की का एक वीडियो बयान पेन ड्राइव के जरिए दाखिल किया। यह वीडियो लड़की ने खुद बना कर अपने एक दोस्त को भेजा था। वीडियो को अंजार के परिवार तक पहुँचाने की अपील भी की गई थी। वीडियो में पीड़िता ने अपने ही परिजनों पर खुद को जबरन बंधक बना कर रखने और स्कूल जाने से रोकने का आरोप लगाया है।

लड़की का यह भी दावा है कि अंजार ने उसके साथ कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। गुरुवार (26 अक्टूबर 2023) को रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में लड़की ने खुद को 18 साल की बालिग बताया। लड़की ने अपने चाचा और CPM नेता मोहम्मद सलमान (बदला हुआ नाम) पर अपनी पिटाई का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने ही मोहम्मद अंजार पर फर्जी केस दर्ज करवाने का दबाव बनाया था। लड़की ने अदालत से अंजार के साथ खुद को भी अपने घर वालों से बचाने की गुहार लगाई है। बकौल पीड़िता उसे उनके ही घर वालों द्वारा ठीक से खाना भी नहीं दिया जा रहा है।

आरोपित अंजार के अब्बा अबू बकर ने भी CPM नेता मोहम्मद सलमान (बदला हुआ नाम) पर गंभीर आरोप जड़े। उनका कहना है कि मोहम्मद सलमान (बदला हुआ नाम) ने उनके बेटे और उसके 3 साथियों को 2-3 अक्टूबर की रात में अपने घर में बंद करके बेरहमी से पीटा था। आरोप है कि जब वो अंजार से अपनी भतीजी का कोई अवैध संबंध साबित नहीं कर पाए तब फर्जी शिकायत दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया। इन आरोपों की पुष्टि अंजार के साथियों अलजाब, हसन और जामिन ने भी की है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद सलमान (बदला हुआ नाम) ने अपने 10 साथी गुंडों के साथ उन्हें बंधक बना कर पीटा है।

CPM नेता मोहम्मद सलमान (बदला हुआ नाम) का दावा है कि अंजार और उसके साथियों के मोबाइल से उनकी भतीजी की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिली थीं। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को भी गलत बताया है। हालाँकि पुलिस ने अदालत में अंजार की जमानत का विरोध किया है। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में भी यौन शोषण की पुष्टि नहीं हुई है। सभी दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 30 अक्टूबर तय की है।