Showing posts with label curse. Show all posts
Showing posts with label curse. Show all posts

समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्नों का रहस्य

यह वह समय था जबकि देवता लोग धरती पर रहते थे। धरती पर वे हिमालय के उत्तर में रहते थे। काम था धरती का निर्माण करना। धरती को रहने लायक बनाना और धरती पर मानव सहित अन्य आबादी का विस्तार करना। देवताओं के साथ उनके ही भाई बंधु दैत्य भी रहते थे। तब यह धरती एक द्वीप की ही थी अर्थात धरती का एक ही हिस्सा जल से बाहर निकला हुआ था। यह भी बहुत छोटा-सा हिस्सा था। इसके बीचोबीच था मेरू पर्वत। धरती के विस्तार और इस पर विविध प्रकार के जीवन निर्माण के लिए देवताओं के भी देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने लीला रची और उन्होंने देव तथा उनके भाई असुरों की शक्ति का उपयोग कर समुद्र मंथन कराया। समुद्र मंथन कराने के लिए पहले कारण निर्मित किया गया। दुर्वासा ऋषि ने अपना अपमान होने के कारण देवराज इन्द्र को ‘श्री’ (लक्ष्मी) से हीन हो जाने का शाप दे दिया। भगवान विष्णु ने इंद्र को शाप मुक्ति के लिए असुरों के साथ 'समुद्र मंथन' के लिए कहा और दैत्यों को अमृत का लालच दिया। इस तरह हुआ समुद्र मंथन। यह समुद्र था क्षीर सागर जिसे आज हिन्द महासागर कहते हैं। जब देवताओं तथा असुरों ने समुद्र मंथन आरंभ किया, तब भगवान विष्णु ने कच्छप बनकर मंथन में भाग लिया। वे समुद्र के बीचोबीच में वे स्थिर रहे और उनके ऊपर रखा गया मदरांचल पर्वत। फिर वासुकी नाग को रस्सी बानाकर एक ओर से देवता और दूसरी ओर से दैत्यों ने समुद्र का मंथन करना शुरू कर दिया।

1. मंथन करने पर सबसे पहले निकला, हलाहल (विष) : - समुद्र का मंथन करने पर सबसे पहले जल का हलाहल (कालकूट) विष निकला जिसकी ज्वाला बहुत तीव्र थी। हलाहल विष की ज्वाला से सभी देवता तथा दैत्य जलने लगे। इस पर सभी ने मिलकर भगवान शंकर की प्रार्थना की। शंकर ने उस विष को हथेली पर रखकर पी लिया, किंतु उसे कंठ से नीचे नहीं उतरने दिया तथा उस विष के प्रभाव से शिव का कंठ नीला पड़ गया इसीलिए महादेवजी को 'नीलकंठ' कहा जाने लगा। हथेली से पीते समय कुछ विष धरती पर गिर गया था जिसका अंश आज भी हम सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़ों में देखते हैं।
2. दूसरा महत्वपूर्ण रत्न कामधेनु : - विष के बाद मथे जाते हुए समुद्र के चारों ओर बड़े जोर की आवाज उत्पन्न हुई। देव और असुरों ने जब सिर उठाकर देखा तो पता चला कि यह साक्षात सुरभि कामधेनु गाय थी। इस गाय को काले, श्वेत, पीले, हरे तथा लाल रंग की सैकड़ों गौएं घेरे हुई थीं। गाय को हिन्दू धर्म में पवित्र पशु माना जाता है। गाय मनुष्य जाति के जीवन को चलाने के लिए महत्वपूर्ण पशु है। गाय को कामधेनु कहा गया है। कामधेनु सबका पालन करने वाली है। उस काल में गाय को धेनु कहा जाता था।
3. तीसरा महत्वपूर्ण रत्न उच्चैःश्रवा घोड़ा : - घोड़े तो कई हुए लेकिन श्वेत रंग का उच्चैःश्रवा घोड़ा सबसे तेज और उड़ने वाला घोड़ा माना जाता था। अब इसकी कोई भी प्रजाति धरती पर नहीं बची। यह इंद्र के पास था। उच्चै:श्रवा का पोषण अमृत से होता है। यह अश्वों का राजा है। उच्चै:श्रवा के कई अर्थ हैं, जैसे जिसका यश ऊंचा हो, जिसके कान ऊंचे हों अथवा जो ऊंचा सुनता हो।
4. चौथा महत्वपूर्ण रत्न ऐरावत हाथी : - हाथी तो सभी अच्छे और सुंदर नजर आते हैं लेकिन सफेद हाथी को देखना अद्भुत है। ऐरावत सफेद हाथियों का राजा था। 'इरा' का अर्थ जल है, अत: 'इरावत' (समुद्र) से उत्पन्न हाथी को 'ऐरावत' नाम दिया गया है। यह हाथी देवताओं और असुरों द्वारा किए गए समुद्र मंथन के दौरान निकली 14 मूल्यवान वस्तुओं में से एक था। मंथन से प्राप्त रत्नों के बंटवारे के समय ऐरावत को इन्द्र को दे दिया गया था। चार दांतों वाला सफेद हाथी मिलना अब मुश्किल है। महाभारत, भीष्म पर्व के अष्टम अध्याय में भारतवर्ष से उत्तर के भू-भाग को उत्तर कुरु के बदले 'ऐरावत' कहा गया है। जैन साहित्य में भी यही नाम आया है। उत्तर का भू-भाग अर्थात तिब्बत, मंगोलिया और रूस के साइबेरिया तक का हिस्सा। हालांकि उत्तर कुरु भू-भाग उत्तरी ध्रुव के पास था संभवत: इसी क्षेत्र में यह हाथी पाया जाता रहा होगा।
5. पांचवां रत्न कौस्तुभ मणि : - मंथन के दौरान पांचवां रत्न था कौस्तुभ मणि। कौस्तुभ मणि को भगवान विष्णु धारण करते हैं। महाभारत में उल्लेख है कि कालिय नाग को श्रीकृष्ण ने गरूड़ के त्रास से मुक्त किया था। उस समय कालिय नाग ने अपने मस्तक से उतारकर श्रीकृष्ण को कौस्तुभ मणि दे दी थी। यह एक चमत्कारिक मणि है। माना जाता है कि इच्छाधारी नागों के पास ही अब यह मणि बची है या फिर समुद्र की किसी अतल गहराइयों में कहीं दबी पड़ी होगी। हो सकता है कि धरती की किसी गुफा में दफन हो यह मणि।

‘उत्तर प्रदेश में कभी भी अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनेगी’: किन्नर सोनम ने राहुल गाँधी को भी दी थी चुनौती अब सपा मुखिया को दिया शाप

किन्नर सोनम एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा में हैं। योगी सरकार ने उन्हें ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका शाप है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कभी उत्तर प्रदेश की सत्ता में नहीं लौटेंगे। दूसरी ओर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को अपना नाम बदल कर ‘अखिलेश अली जिन्ना’ रखने की सलाह दी है।

रिपोर्ट के अनुसार सोनम का कहना है कि बीजेपी ने उन्हें उनकी उम्मीद से ज्यादा दिया है। इसका इस्तेमाल वे पार्टी और अपने समाज की सेवा में करेंगी। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कभी भी अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनेगी। टिकट मिलने पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात भी कही है।

सोनम को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे। सोनम किन्नर पिछली बार 2014 में तब चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में राहुल गाँधी के खिलाफ पर्चा भरा था। करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। तब उन्होंने कहा था कि सपा ने किन्नरों के साथ-साथ पूरे समाज के साथ अन्याय किया है।

सोनम ने कहा था, “सपा में मेरे साथ ही नहीं बल्कि पूरे किन्नर समाज के साथ अन्याय हुआ है। अब मरते दम तक भारतीय जनता पार्टी मे ही रह कर ही राजनीति करूँगी। सपा में कभी वापस नही जाऊँगी।” सोनम का कहना है कि राज्य में करीब 5 लाख किन्नर हैं, उन सभी का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। राज्य में अगली सरकार दोबारा भाजपा की बनेगी और योगी आदित्यनाथ सीएम बनेंगे।

वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी बहुत बौखलाहट में है। तीन चुनाव हार चुकी है और चौथा हारने जा रही है। हमारा संगठन बूथ तक है। लिहाजा हमें जमीनी हकीकत पता है। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी गुंडे, अपराधी, माफिया, तुुष्टिकरण की राजनीति करते करते जिन्ना तक आ गई है।”

उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव अपना नाम बदल कर अखिलेश अली जिन्ना रख लें और अपनी पार्टी को समाजवादी पार्टी की जगह जिन्नावादी पार्टी बना दे। फिर भी न जिन्ना उनको जिता पाएँगे, न अतीक अहमद जिता पाएँगे, न अंसारी जिता पाएँगे। उत्तर प्रदेश की जनता ने कमल खिलाई है। उसकी खुशबू, उसका सुगंध, उसका लाभ जनता तक ईमानदारी से पहुँच रहा है। यहाँ गुंडागिरी थी, माफियागिरी थी, उसका अंत हुआ है। जनता बहुत सुकून महसूस कर रही है।”

कोरोना एक महामारी या व्यापार ?

जब से देश में कोरोना का पदापर्ण हुआ है, जनता को उन अनदेखी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा, जिस ओर सरकार तो क्या किसी अधिकारी या फिर नेता भी ध्यान नहीं दे रहे। सरकार के कई निर्देशों पर जनता भी हैरान है, जैसे, हाथ धोना या फिर सनेटाइज़ करो; उचित दूरी बनाकर रखो; मास्क का प्रयोग करो आदि आदि। विश्व में अभी तक कोई विकसित देश इसकी कोई दवाई नहीं बना पाया। भारत भी सहर्ष सीना ढोककर विश्व में दवाई उपलब्ध कराने की बात कह रहा है, जबकि भारत में ही कितने अधिक कोरोना पीड़ित हो गए। और न जाने कितने मृत्यु के गाल में समां गए। 
कोरोना के दवा जुलाई 2020 में बन गयी लेकिन मेडिकल माफिया के आगे सरकार भी फ़ैल हो गयी,
लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही जनता मर रही है और इलाज के नाम पर मास्क सेनेटाइजर के नाम पर लूट का बिज़नेस हो रहा है, किसी नहीं मालूम, फिर सभी आंखें मूंदे बैठे हैं।

प्राइवेट हॉस्पिटल के पैकेज किसी से छिपे नहीं। केंद्र से लेकर किसी राज्य सरकार ने इन हॉस्पिटल पर लगाम नहीं लगाई, क्यों? किसी भी बीमारी के लिए जाओ, पहले कोरोना टेस्ट होगा, और उसकी नेगटिव रिपोर्ट आने के बाद ही असली बीमारी का इलाज होगा। मेरे एक परिचित की शुगर बढ़ गयी, हॉस्पिटल में भर्ती होने पर इसकी पुष्टि भी हो गयी, परन्तु जब अगले दिन दोपहर बाद कोरोना की रिपोर्ट नहीं आ गयी, तब तक उस मरीज की वास्तविक बीमारी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया और मरीज की हालत नाजुक होती गयी, और स्थिति हॉस्पिटल से जबरदस्ती छुट्टी दिलवाने के बाद घर आकर कुछ सामान्य होनी शुरू हुई। मरीज की ऐसी स्थिति कर दी, कभी किसी बीमारी का सन्देह तो कभी किसी बीमारी के सन्देह में मरीज के परिवार वालों की घुन्डे उस्तरे से हजामत बनती रही। इतना ही नहीं डॉक्टर ने ड्यूटी पर आने पर जो किट पहनी है, और उस किट को पहने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को देखा, परन्तु मरीज के डिस्चार्ज होने पर किट की भी कीमत वसूली गयी। क्या यह व्यापार नहीं? यह आरोप व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित हैं। 

इतना ही नहीं, कृष्णा नगर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में तो चूहों का राज चल रहा है। अगर मरीज ने कोई खाद्य पदार्थ थैली में लटका कर या अपने बिस्तर पर रखकर सो गया है, चूहे महाराज भोग लगा जाते हैं। और इस बात को उस हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारी और अधिकारी भी जानते हैं। लेकिन चूहों के आतंक से मरीजों को कोई राहत नहीं। मरीज के परिजनों से 20-20 हज़ार के इंजेक्शन प्रयोगात्मक कह कर मंगवाए जाते हैं, जब मालूम है यह कोरोना मरीज है, और कोरोना की दवाई नहीं है, फिर क्यों महँगी-महँगी दवाइयां और इंजेक्शन मंगवाए जाते हैं?

फिर एक और परिचित का अनुभव, निमोनिया मरीज को कोरोना बता दिया, बेटा डॉक्टर है, कहासुनी कर, माँ को घर ले आया, उपचार करता रहा, 2-4 दिन बाद डॉक्टर बेटे ने पाया कि माँ को निमोनिया है, और माँ को ठीक कर लिया। बेटा डॉक्टर था, किसी तरह से माँ को हॉस्पिटल में भर्ती करवाने की बजाए घर पर ही स्वयं उपचार किया। जिस कारण यह भी संदेह होता है कि क्या निमोनिया, खांसी अथवा जुकाम वाले को कोरोना पीड़ित घोषित कर मोटी रकम वसूल डॉक्टरी व्यवसाय की आमदनी बढ़ाने का जरिया तो नहीं। जैसाकि ठंठ के मौसम में खांसी, जुकाम, नजला आम बात है, लेकिन लोग अब इन बिमारियों के लिए किसी डॉक्टर के पास भी नहीं जा रहे।  

अब थोड़ा बाजार की बात कर ली जाए। आज जिस दुकानदार और व्यापारी को देखो, "अरे भाई कोरोना ने तो कारोबार ही चौपट कर दिया। धंधा ही नहीं है।" जबकि लॉक डाउन में मटन 800 से 900 रूपए किलो, 60/65 रूपए में मिलने वाली चीज 120/140 रूपए में कौन बेच रहा था? ऐसी अनेकों वस्तुएं हैं, एक दूध को छोड़कर, जो महँगी बेची जा रही थी।  

मुफ्तखोर जनता भी कम नहीं, मुफ्त में मिलने वाले राशन की बर्बादी भी जी-भरके हुई। सरकार ने जी-भरकर मुफ्त में राशन बांटा, उसी रफ़्तार से मुफ्तखोरों ने उस राशन भी बर्बादी भी की। 

कोरोना संक्रमण के मामले में राजधानी दिल्ली की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 1 नवंबर से 16 नवंबर के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस दौरान करीब 94 हजार लोग कोविड से रिकवर भी हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्टूबर से दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। 12 नवंबर को दिल्ली में 104 लोगों की मौत हुई जो पांच महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली में हर रोज कोरोना के 20 हजार टेस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।

अगर कोरोना संक्रमित बीमारी है, तो परिंदे और जानवर को अभी तक कैसे नहीं हुआ
यह कैसी बीमारी है जिसमें सरकारी लोग और हीरो ठीक हो जाते हैं और आम जनता मर जाती है

कोई भी घर में या रोड पर तड़प कर नहीं मरता हॉस्पिटल में ही क्यों मौत आती है
यह कैसी बीमारी है, कोई आज पॉजिटिव है तो कल बिना इलाज कराए नेगेटिव हो जाता है
कोरोना संक्रमित बीमारी है:- जो जलसे में / रैली में/ और लाखों के प्रोटेस्ट में नहीं जाता, लेकिन गरीब नॉर्मल खांसी चेक कराने जाए तो 5 दिन बाद लाश बनकर आता है
गजब का कोरोनावायरस है, जिसकी कोई दवा नहीं बनी, फिर भी लोग 99% ठीक हो रहे हैं
यह कौन सी जादुई बीमारी है, जिसके आने से सब बीमारी खत्म हो गई और अब जो भी मर रहा है कोरोना से ही मर रहा है
जरा सोचिये
साबुन और सैनिटाइजर से कोरोना मर जाता है तो इस को मारने की दवाई क्यों नहीं बनाई
यह कैसा कोरोना है? हॉस्पिटल में गरीब आदमी के जिस्म का महंगा पार्ट निकालकर लाश को ताबूत में छुपा कर खोल कर नहीं देखने का हुक्म देकर बॉडी दी जाती है


है कोई जवाब ::????
अगर है जरूर देना, अगर नहीं है तो सोचना कि कोरोना की आड़ में क्या चल रहा है
कुछ हास्पिटल से न्यूज आ रहीं हैं कि सुबह मरीज़ को भर्ती किया जाता है और शाम को न्यूज मिलती है कि मरीज़ की करोना से मौत हो गई! (क्या सुबह से शाम तक करोना की रिपोर्ट भी आ गयी और शाम को करोना से डेथ भी हो गयी, और लाश का अंतिम संस्कार भी हो गया)
इनके हिसाब से तो करोना की कोई स्टेज ही नहीं होती, जो पहले पाजिटिव से नेगटीव हुए, वो कैसे ठीक हुए, 15-20 दिन मे तो कनीका कपूर भी ठीक होकर घर चली गयी, आखिर ऐसा कौन सा इलाज था जो कनीका की 5 रिपोर्ट पोजिटिव आई और 6 रिपोर्ट मे नेगटीव आई..... और गरीबो की सुबह रिपोर्ट पोजिटिव आती है और शाम को उसकी डेथ हो जाती है
क्या गरीब और माध्यम बर्ग की सिर्फ एक ही रिपोर्ट आती है positive या negative या डेथ
हैरानी की बात है की कोई खांसी, जुकाम, बुखार और कोई लक्षण नहीं फिर भी रिपोर्ट पॉजिटिव, कहीं कोई किडनी स्कैम तो नहीं हो रहा है..


किडनी ही क्यों आंख, लीवर, ब्लड, प्लाजमा और भी बहुत पार्ट हैं, क्या कोई बहुत बड़ा झोल हो रहा है
अंतराष्ट्रीय बाजार में व्यक्ति के पार्टस की कीमत करोड़ो रूपये हैं, क्या कोरोना की आड़ में कोई षड्यंत्र चल रहा है

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि 16 दिनों में 1,01,070 मामले दर्ज किए गए हैं वहीं 17 दिनों में 1202 लोगों की मौत हुई है। सरकार लगातार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रही है। दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों ही कोरोना की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अपनी तरफ से पूरी तैयारी ली है। देशभर की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक देश में 82 लाख 90 हजार केस दर्ज हो चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि कोरोना संक्रमण की दर 7 फीसदी है और ये पिछले हफ्ते घटकर 4 फीसदी तक पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में प्रति दस लाख आबादी पर कोरोना के सिर्फ 211 केस हैं जो काफी बेहतर है। वहीं यूरोप से भारत की तुलना की जाए तो यूरोपीय देशों में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना केस लगभग 6 हजार है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज है। महाराष्ट्र में 19 और केरल में 16 फीसदी कोरोना के केस है।  

कोरोना ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों में लग सकता है लॉकडाउन

दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रमुख बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नवंबर 17 को इसकी जानकारी दी। आने वाले दिनों दिल्ली के प्रमुख बाजारों में एक बार फिर लॉकडाउन का नजारा देखने को मिल सकता है। इस दौरान लोगों को बाजार और मार्केट बंद मिलेंगी। दरअसल, इस तरह का प्रस्ताव है कि अगर दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और तेजी से बढ़े तो राजधानी के प्रमुख बाजारों को बंद किया जा सकता है। इस बाबत दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर लगाम नहीं लगी तो दिल्ली के प्रमुख बाजारों को कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है।

भीड़भाड़ वाले बाजारों में लगेगा लाॅकडाउन

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार को भेजे प्रस्ताव में कहा गया है कि जिन बाजारों में भीड़भाड़ अधिक है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। दिल्ली सरकार ऐसे बाजारों में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना चाहती है।

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है कि अगर किसी बाजार में लाॅकडाउन लगाना पड़ता है तो इसकी इजाजत दिल्ली सरकार को दी जाए। अभी किसी राज्य सरकार के पास लाॅकडाउन लगाने का अधिकार नहीं है।

ये बाजार आ सकते हैं लॉकडाउन के दायरे में

1. सदर बाजार

2. नई सड़क

3. पहाड़ गंज

4. करोल बाग

5. चांदनी चौक

6. सरोजनी नगर

7. लक्ष्मी नगर

8. नेहरू प्लेस

9. कमला मार्केट

10. गांधी नगर

11. कृष्णा नगर

12. लाल क्वार्टर

13. चावड़ी बाजार

14. लाजपतनगर

15. जनपथ मार्के

16. पालिका बाजार

पिछले 19 दिन में बढ़ गए 1317 कंटेनमेंट जोन

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बार फिर कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए जा रहे कंटेनमेंट जोन की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय का मानना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी है। इससे पहले मंत्रालय ने 21 जून को माइक्रो स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाने की बात कही थी। उसके बाद से दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन की संख्या तेजी से बढ़ाई है। अब फिर जिस तरह से दिल्ली में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। कंटेनमेंट (हॉट स्पॉट) जोन की संख्या भी उसी तरह से बढ़ रही है। दिल्ली में पिछले 19 दिन में 1317 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं।

आंकड़ों की बात करें तो कंटेनमेंट जोन की संख्या 28 अक्टूबर को 3113 थी वह बढ़कर अब 4430 हो गई है। यानी पिछले 19 दिनों में 1317 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। 30 सितंबर को कंटेनमेंट जोन की संख्या 2615 थी। उस हिसाब से 28 अक्टूबर तक केवल 432 कंटेनमेंट जाेन बढ़े थे। मगर 28 अक्टूबर से एकाएक आैर तेजी से बढ़े हैं। आने वाले दिनों के लिए विशेषज्ञों ने प्र्रतिदिन 15 हजार कोरोना मरीज आने की आशंका जाहिर की है। इसके चलते सरकार को चिंता सता रही है कि कहीं ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित न हो जाएं इसलिए सरकार ने कंटेनमेंट जोन बढ़ाने पर जोर और बढ़ा दिया है। राजस्व विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट की बात करें तो दिल्ली में अभी तक कुल 9333 जोन बने हैं। 21 जून के बाद 8999 जोन बने हैं। अभी तक कुल 4903 डी-कंटेंड हुए हैं। इस समय 4430 कंटेनमेंट जोन हैं। यह संख्या 9 नवंबर को 3878 थी। यानी पिछले आठ दिन में ही 552 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं।

दिल्ली में माइक्रो स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इसमें एक या दो से तीन घरों को मिलाकर कंटेनमेंट जोन बनाया जाता है। जिससे कि ज्यादा आबादी प्रभावित न हो। रिपोर्ट के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन दक्षिण पश्चिमी जिले में 1542 और सबसे कम उत्तर पूर्वी जिले में 382 बने हैं।