Showing posts with label divorce-. Show all posts
Showing posts with label divorce-. Show all posts

जिन्नों को गोश्त खिलाने वाली इमरान खान की बीबी बुशरा ने छोड़ा घर: रिपोर्ट्स

                                     तीसरी बीवी से भी पाकिस्तानी PM इमरान खान की अनबन की खबरें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा मानेका के साथ भी खटपट होने की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इमरान खान का इस्लामाबाद वाला घर छोड़कर बुशरा लाहौर चली गईं हैं। इससे पहले बुशरा को लेकर मीडिया में अक्सर अजीबोगरीब दावें वाली खबर भी आ चुकी है। ऐसी रिपोर्टों में उनके लिए दावा किया गया था कि वे जिन्नों को गोश्त खिलाती हैं। यह भी कहा गया था कि उनका चेहरा आईने में नहीं दिखता है। बाद में कैपिटल टीवी ने इसे फेक न्यूज़ करार दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक तौर पर संकटों से घिरे इमरान खान और उनकी तीसरी बीबी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच लड़ाई हो गई है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि बुशरा बीबी इस्लामाबाद में बने इमरान खान के घर बनी गाला को छोड़कर लाहौर चली गईं हैं। वहाँ वह अपनी दोस्त सानिया शाह के सथ रह रही हैं। इधर बीबी के घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने भी बनी गाला का सारा स्टाफ बदल दिया है। इनमें माली, कुक और ड्राइवर भी हैं।

हालाँकि, बुशरा मानेका की करीबी दोस्त फराह खान ने दोनों के बीच अनबन को अफवाह करार दिया है। उन्होंने रविवार (13 फरवरी 2022) को ट्वीट कर कहा, “बुशरा बीबी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास बानी गाला में रह रही हैं। कपल के बारे में फेक प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है।” फराह ने कहा है कि राजनीति में इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए कि लोगों की निजी जिंदगी के बारे में झूठ फैलाना शुरू कर दें। फराह खान कथित तौर पर बुशरा बीबी की बहुत करीबी दोस्त हैं, उनके साथ आश्रय गृहों और अस्पतालों जैसे विभिन्न जन कल्याण कार्यक्रमों में देखी जाती हैं।

वैसे इमरान खान और बुशरा बीबी के बीच अनबन की खबरें कोई नई नहीं हैं। यह तब से चल रहा है जब दोनों ने वर्ष 2018 में निकाह किया था। निकाह के तुरंत बाद भी अफवाहें सामने आईं कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान अपनी तीसरी बीबी को भी तलाक देने वाले हैं। 

बुशरा की छवि एक तंत्र-मंत्र और जादू टोना करने वाली शख्सियत के रूप में भी बताई जाती रही है। वैनिटी फेयर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक बार बुशरा बीबी ने भविष्यवाणी थी कि जिन्नों को पका हुआ माँस खिलाना इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए उन्हें उपयुक्त महिला से शादी करनी होगी। प्रधानमंत्री का पद सँभालने के 6 महीने पहले इमरान खान ने बुशरा बीबी के साथ एक निजी समारोह में निकाह कर लिया था।

तीन शादी कर चुके हैं इमरान खान

इमरान खान की पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। वे ब्रिटेन की नागरिक थीं। उनके दो बेटे हैं। इमरान की दूसरी शादी बीबीसी में काम करने वाली पत्रकार रहम खान से हुई थी। दोनों की शादी महज 8 महीने में टूट गई थी। बुशरा से शादी 2018 में हुई थी। बुशरा की पहली शादी से पाँच बच्चे हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है।