Showing posts with label man. Show all posts
Showing posts with label man. Show all posts

होंठों पर लाली-हाथों में कंगन, चेहरा पुता-नाखून रंगा… 34 साल की गर्लफ्रेंड की जगह परीक्षा दे रहा था 26 साल का बॉयफ्रेंड

                                                                                                                साभार: Cow Mumma/X
पंजाब के फरीदकोट में अपनी गर्लफ्रेंड के बदले परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ा गया है। लड़की दिखने के लिए उसने ना सिर्फ सलवार-कमीज पहनकर ना सिर्फ महिला का वेश बना रखा था, बल्कि माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपस्टिक भी लगा रखा था। उसने लड़की की गेटअप में आधार और वोटर कार्ड आदि भी बनवा रखा था। अंग्रेज सिंह नाम के इस युवक की महिला के गेटअप में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के फजिल्का का रहने वाला अंग्रेज सिंह फरीदकोट में बाबा फरीद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक परीक्षा में शामिल होने आया था। यहाँ वह अपनी गर्लफ्रेंड परमजीत कौर बन कर परीक्षा दे रहा था। हालाँकि, उसके हावभाव को देखकर शंका हुई और पूछताछ के बाद उसे पकड़ लिया गया।

किसी को शक ना हो इसके लिए अंग्रेज सिंह ने चूड़ियाँ पहन रखी थी और माथे पर बिंदी भी लगा रखी थी। यहाँ तक कि होंठों पर लिपस्टिक और हाथों में नेल पॉलिश लगाकर भी पहुँचा था। उसने दाढ़ी-मूँछें क्लीन करा रखी थीं और मेकअप भी लगा रखा था। परीक्षा केंद्र के अधिकारियों से बचने के लिए उसने सिर पर टोपी पहन रखा और शरीर पर शॉल ओढ़ रखा था।

हालाँकि, उसकी योजना परवान नहीं चढ़ सकी दरअसल, इस परीक्षा में लोगों के अंगूठे के निशान को मिलाया जा रहा था। जब उसकी बारी आई तो उसका फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हो पाया। इसके बाद यहाँ मौजूद सुरक्षाकर्मियों को उस पर शक हुआ। जब जाँच हुई तो पता चला कि वह लड़की नहीं, बल्कि लड़का है और अपनी गर्लफ्रेंड की जगह पर परीक्षा देने आया है।

26 साल के अंग्रेज सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड का फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड भी बनवा रखा था, जिसमें नाम तो उसकी गर्लफ्रेंड परमजीत कौर का था, लेकिन तस्वीर लड़की की वेश-भूषा में उसकी लगी हुई थी। इन फर्जी दस्तावेजों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल, 34 साल की परमजीत कौर पहले भी इस परीक्षा को दे चुकी थी, वह पास नहीं कर पाई थी।

पुलिस ने बताया कि अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि, जमानत पर उसे छोड़ दिया गया है। फरीदकोट विश्वविद्यालय द्वारा इस मामले में FIR दर्ज करवाई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक शख्स सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के लिए इतना जोखिम उठा सकता है?” बता दें कि फरीदकोट और फिरोजपुर के 26 केंद्रों पर आयोजित इस भर्ती परीक्षा में 7,500 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।


युगांडा : एक दिन में 7 निकाह, 100 बच्चे पैदा करने के लिए खोज रहा और बीवी: अब्बा की 4, दादा की 5, परदादा की थी 6 बीवियाँ

                         बीवियों के साथ हबीब नसिकोनेने (फोटो साभार: FB/ Caleb Canaan)
अफ्रीकी देश युगांडा में रहने वाले हबीब एनसिकोनेने नामक व्यक्ति ने एक दिन में 7 महिलाओं से निकाह करके सनसनी मची दी है। 43 साल की उम्र पार कर चुके हबीब ने कहा है कि वह आगे और भी निकाह करेगा। उसका लक्ष्य 100 बच्चे पैदा करना है। हबीब के गाँव वालों का कहना है कि 7 शादियों के चलते उनके गाँव का नाम रोशन हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हबीब ने ये सभी निकाह 10 सितंबर को की है। वह इस निकाह से बहुत खुश है। हबीब का कहना है कि उसके परिवार में बहुत कम लोग हैं। इसलिए वह कई बच्चे पैदा कर अपने परिवार को बड़ा करना चाहता है। उसने आगे कहा कि वह अब भी जवान है और अल्लाह ने चाहा तो वह आगे और निकाह करेगा।

हबीब पेशे से बिजनेसमैन और पारंपरिक चिकित्सक हैं। निकाह की तैयारियों के दौरान हबीब ने अपनी होने वाली सभी बीवियों को नई कारें और उनके अम्मी-अब्बू को कई गिफ्ट दिए। इनमें से दो बीवियों आपस में सगी बहनें हैं। उनके माता-पिता को गिफ्ट में मोटरसाइकिल दी। निकाह के कार्यक्रम में 40 बड़ी कारों और 30 मोटरसाइकिलों के साथ सातों लड़कियाँ पहुँची थीं।

 दिलचस्प बात यह है कि यह हबीब की पहली शादी नहीं है। 7 साल पहले उसने मुसानियुसा नामक लड़की से शादी की थी। इस कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि उसे भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई 7 शादियाँ कर रहा है। वह पहली बार इस तरह का कार्यक्रम देख रहा है। वहीं इस दौरान हबीब ने कहा कि उसकी बीवियाँ एक-दूसरे से ईर्ष्या नहीं रखती हैं।

युगांडा में बहुविवाह की प्रथा है। हबीब के पिता हज अब्दुल सेमकुला ने कहा, “मेरे दादा ने 6 निकाह किए थे। मेरे अब्बू ने 5 निकाह थे और मेरी खुद की 4 बीवियाँ हैं, जो एक ही घर में रहती हैं।” ऐसा कहा जा रहा है कि हबीब नसिकोनेने ने एक साथ 7 शादियाँ कर युगांडा में नया रिकॉर्ड बनाया है।

EasyJet के टॉयलेट में सेक्स करता हुआ पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, वीडियो में नंगे कैद हुए दोनों: क्रू मेंबर ने खोला दरवाजा, महिला चिल्लाई – ‘Oh! My F∩cking God’

EasyJet के विमान में बाथरूम में सेक्स करता हुआ पकड़ा गया कपल (प्रतीकात्मक चित्र साभार: Bing AI/Dreamstime)
इंग्लैंड में एक विमान के टॉयलेट में एक कपल सेक्स करता हुआ पाया गया, जिसके बाद उन्हें विमान से उतार कर पुलिस को सौंप दिया गया। उनका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब फ्लाइट एटेंडेंट ने बाथरूम का दरवाजा खोला, उस दौरान दोनों ही नग्न अवस्था में पाए गए। इसके बाद जल्दी से उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। विमान इस दौरान हवा में था। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

जैसे ही दरवाजा खुला, विमान में बैठे अन्य यात्री उन दोनों को आपत्तिजनक और अश्लील अवस्था में देख कर हँस पड़े। दरवाजा खोलने से पहले केबिल क्रू को लोग ‘कम ऑन, कम ऑन’ बोल रहे थे। वहीं एक अन्य यात्री कपल को सेक्स करते हुए देख कर चिल्लाया, “ओह माय फकिंग गॉड!” EasyJet के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये विमान इंग्लैंड के लुटॉन से स्पेन के द्वीप इबिज़ा जा रहा था। घटना शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) की है। पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

हालाँकि, UK में ऐसा कोई कानून नहीं है जो विमान में सेक्स करने के संबंध में कुछ कहती हो। हालाँकि, सार्वजनिक रूप से जानबूझकर यौन संबंधों में लिप्त होना अपराध माना गया है। सन् 2004 के ‘सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट’ की धारा-71 में ये व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कहा, “आशा है कि इस हरकत में लिप्त व्यक्ति पायलट नहीं होगा।” वीडियो में यात्री कपल को चीयर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जो कपल टॉयलेट में सेक्स करते हुए पकड़ा गया, वो प्रेमी-प्रेमिका थे। जो महिला यात्री उन्हें देख कर चिल्लाती है, वो वीडियो में अपने साथी यात्री से पूछते हुए दिखाई दे रही है कि उसने वीडियो बनाया या नहीं। फिर साथी यात्री बताता है कि उसने सब कुछ कैमरे में कैद कर लिया है। हालाँकि, बेडफॉर्डशायर की पुलिस ने इस संबंध में कपल पर क्या कार्रवाई की है, ये स्पष्ट नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया में लोग वीडियो पर मजे ले रहे हैं।