Showing posts with label nude photoshoot. Show all posts
Showing posts with label nude photoshoot. Show all posts

रणवीर सिंह को अब जानवरों के लिए नंगा होने का न्योता, पेटा के लिए पामेला एंडरसन ने उतारे थे कपड़े

रणवीर सिंह को अब पेटा से मिला न्यूड होने का ऑफर
पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA) ने अपने कैंपेन ‘ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्टस- ट्राई वीगन (Try Vegan)’ के लिए भारतीय संस्कृति का मजाक बना रहा है। क्यों अभिनेता अथवा अभिनेत्री से असभ्य फोटो की मांग करता है? पूर्व में तमिल नायिका कविता राधेश्याम भी Save Tiger और Save Peacock के लिए कपडे उतार चुकी है। 
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को फिर से न्यूड फोटोशूट का ऑफर मिला है। पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल ने अपने कैंपेन ‘ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्टस- ट्राई वीगन (Try Vegan)’ के लिए यह न्योता दिया है। इस संबंध में रणवीर सिंह को भेजी चिट्टी भी पेटा इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है।

इस पत्र में अभिनेता से पेटा के इस कैंपेन के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद करने की गुजारिश की गई है। वीगन फूड के फायदे बताते हुए लेटर में उन सेलेब्स के नाम का भी जिक्र है जो इस कैंपेन से जुड़े हुए हैं। बताया गया है कि अनुष्का शर्मा, जोकिन फीनिक्स, कार्तिक आर्यन और नताली पोर्टमैन जैसी सेलिब्रिटीज वीगेन डाइट को फॉलो करते हैं।

पत्र में कहा गया है, “आपने पेपर मैगजीन के लिए जो फोटोशूट करवाया है, उसे हमने देखा है। उम्मीद है कि आप हमारे लिए भी अपनी पैंट उतारेंगे। जानवरों के प्रति लोगों में करुणा बढ़ाने के लिए क्या आप पेटा के लिए न्यूड फोटो शूट करवाना पसंद करेंगे।” फिलहाल इस ऑफर पर रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वैसे हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन 2011 में पेटा के लिए न्यूड फोटोशूट करवा चुकी हैं।

2011 में पेटा के लिए पामेला एंडरसन द्वारा करवाया गया फोटो शूट

बीते दिनों रणवीर के खिलाफ न्यूड फोटोशूट कराने के मामले में एक गैर-सरकारी संस्था ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। श्याम मंगाराम फाउंडेशन नाम के NGO ने अपनी शिकायत में लिखा था, ”हम पिछले 6 साल से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते हमने रणवीर सिंह की कई न्यूड फोटोज़ वायरल होते हुए देखीं। वो तस्वीरें जिस हिसाब से क्लिक की गईं उससे कोई भी महिला और पुरुष शर्मसार महसूस करेंगे।” इस शिकायत के आधार पर मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

To save Tiger and Peacock के लिए तमिल नायिका कविता राधेश्याम भी उतार चुकी हैं  कपडे :-

 https://tamilyoutubenew.blogspot.com/2018/05/actress-kavita-radheshyam-hot.html

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएँगे। ये दोनों फ़िल्में अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आखिरी बार रणवीर सिंह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

दुबई में न्यूड फोटोशूट कराते पकड़ी गई हॉलिडे ट्रिप पर निकली यूक्रेन की वकील

न्यूड फोटोशूट कराते  पकड़ी गई यूक्रेन की वकील याना ग्रेबोशचुक
हाल ही में दुबई में लगभग 11 युवतियों को एक बालकोनी में न्यूड फोटोशूट कराते हुए पकड़ा गया था। ये सभी पूर्णरूपेण नग्न थी और दुबई में सार्वजनिक रूप से नग्नता के प्रदर्शन पर रोक है। उन्हीं में से एक है याना ग्रेबोशचुक, जिसके बारे में पता चला है कि वो पेशे से वकील है। वो यूक्रेन में अपने घर से ये कह कर निकली थी कि वो हॉलिडे ट्रिप पर जा रही है, लेकिन दुबई में गिरफ़्तारी के बाद परिवार वाले सन्न हैं।

27 वर्षीय याना ग्रेबोशचुक को टैटुओं का खासा शौक है और उन्होंने अपने शरीर पर कई टैटू गुदवा रखे हैं। शनिवार (अप्रैल 3, 2021) की रात इन सभी को गिरफ्तार करके जेल में डाला गया था। याना के परिजनों ने कहा है कि वो क्या करने गई थी, इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। ग्रेबोशचुक के 20 वर्षीय भाई तरस ने कहा कि जब इस मामले में यूक्रेन का दूतावास सक्रिय हुआ, तब उसे अपनी बहन के बारे में पता चला।

किसी को परिवार में संदेह तक नहीं था कि वो इस तरह का फोटोशूट करा रही है। याना ने कानून की पढ़ाई करके इस क्षेत्र में स्नातक की डिग्री तो ले ली थी, लेकिन उसे अब तक कोई नौकरी नहीं मिली थी। दुबई इन मामलों में कड़ा रवैये वाला देश है और इन सभी पर बड़े जुर्माने के साथ जेल भी हो सकती है। वकील की नौकरी न मिलने का कारण याना एक कैफे में वेट्रेस और एक रेस्टॉरेंट में बतौर होस्टेस काम कर चुकी है।

 फिर उसने एक शराब वाले Brewery पर काम करना शुरू कर दिया था। उसने अपने परिजनों और दोस्तों को दुबई से अपने नाश्ते, स्विमिंग पूल में तैराकी, स्पोर्ट्स कार में सैर सहित कई तस्वीरें भेजी थीं। उसने बताया था कि उसे 3 दिन में 3 होटल बदलने पड़े, लेकिन वो खुश है। इस फोटोशूट के पीछे मॉस्को के 33 वर्षीय कारोबारी अलेक्सी कोन्त्सोव का हाथ बताया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कह रहे हैं कि एक शेख के करीबी UAE के एक अमीर नागरिक की पार्टी के लिए युवतियाँ रिहर्सल कर रही थी।