Showing posts with label pakistanis. Show all posts
Showing posts with label pakistanis. Show all posts

‘जैसे मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को %ला था’: पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी, शिनवारी को नहीं मालूम कि गौरी को 72 हूरों के पास पहुँचाने वाला हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान ही था।

अहमदाबाद के ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ में रविवार (19 अक्टूबर, 2023) को ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया। इसके बाद पाकिस्तानी उछलने लगे। भारत ने टॉस हार कर बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट रहते 43 ओवर में ही चेज कर लिया। 120 गेंदों पर 137 रन बना के ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत सुनिश्चित की। भारत की तरफ से KL राहुल ने 107 गेंदों पर 66 रनों की एक बेहद ही धीमी पारी खेली।

हार की अटकलें तो भारत के बैटिंग के समय से लगनी शुरू हो गयी थीं। सुबह से टीवी पर भी खूब शोर था, ज़ी टीवी रिपोर्टर ने जब एक दर्शक से भारत की जीत पर प्रश्न किया, तब उसने कहा था कि अगर रोहित 10 ओवर आराम से निकाल दे, जीत निश्चित है, क्या है वह फटाफट रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा देते हैं। अपनी इस सोंच को बदलना होगा। ये 50 ओवर का मैच है, T-20 नहीं। जितने चौक्के भारत की पूरी टीम ने लगाए हैं उससे ज्यादा चौक्के ऑस्ट्रेलिया के एक ही खिलाडी ने लगा दिए।   

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों स्पिनरों रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को कोई विकेट ही नहीं मिले। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटके। वहीं ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद पाकिस्तानी ऐसे उछलने लगे जैसे कि उन्होंने ही वर्ल्ड कप जीत लिया हो। ये अलग बात है कि बाबर आज़म के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की टीम लीग फेज से ही बाहर हो गई थी और सेमीफाइनल में भी नहीं पहुँची थी। उसे 9 में से 5 मैचों में हार मिली थी।

पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी बड़े शान से इस हार का मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान की लड़ाई से बराबरी कर रही है, अब ऐसे अल्पज्ञानी के बारे में क्या कहा जा सकता है। उन नेताओं और इतिहासकारों को मरने के भी चैन नहीं मिले, जिन्होंने भारत के गौरवमयी हिन्दू सम्राटों के इतिहास पर धूल डाल आतताई मुगलों को महान बता दिया। इस अभिनेत्री से पूछो,"बता गौरी को मारने वाला कौन था?" गौरी को 72 हूरों के पास पहुँचाने वाला हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान ही था।  

खुद को पाकिस्तानी टीम का ‘सुपरफैन’ और फिलिस्तीन समर्थक बताने वाले अम्मारा अब्बास ने एक ट्वीट में लिखा, “मेरा दर्द ठीक हो गया। भारत और अहमदाबाद, क्षमा करें। इसे ‘कर्म’ कहते हैं। ऑस्ट्रेलिया को बधाई, आप इस ट्रॉफी के अधिकारी हो।”

भारत विरोधी ट्वीट्स के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाली अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने लिखा, “आज ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को ऐसे $ला जैसे मुहम्मद गोरी ने तराइन का युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को पे$ था।” उन्होंने दावा किया कि 8 अक्टूबर के बाद उन्हें पहली बार इतनी अच्छी नींद आई है। एक ट्वीट को कोट करते हुए उन्होंने लिखा, “आज पड़ोस में टीवी फूट रहे हैं।”

पाकिस्तान के पत्रकार इहतिशाम-उल-हक़ ने भारतीय टीम का मजाक बनाते हुए लिखा, “कम से कम हम अपने प्रधानमंत्री के सामने नहीं हारे।” उन्होंने लिखा कि पाकिस्तानी अब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान को हमेशा इस हार की याद दिलाएँगे, ताकि वो फिर कभी पाकिस्तान को ट्रॉल न करें। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की भावुक तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा कि किसी की हार पर उसे ट्रॉल नहीं करना चाहिए, ये सबक है।”

बाबर आज़म के फैन हसन ने जश्न मनाने वाला एक वीडियो शेयर कर के लिखा, “इस तथ्य के साथ शुभ रात्रि कि भारत ने पिछले 9 वर्षों में ICC की कोई ट्रॉफी नहीं जीती है।”

उसने उदास भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का वीडियो शेयर कर के उन्हें ‘जोकर’ बताया और कहा कि इन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का मजाक बनाया था, ऐसे में अब इनके चेहरे देश कर जश्न मनाने का समय है। उसने उदास भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर को ‘सबसे ज़्यादा संतुष्टि वाला’ करार दिया।

अर्शदीप को ‘खालिस्तानी’ बताने का मामला : ‘पाकिस्तानियों से जुबैर की मिलीभगत, सिखों के खिलाफ फैलाई नफरत’

        मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दिल्ली गरुद्वारा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दर्ज कराई शिकायत
अभी नूपुर शर्मा विवाद समाप्त भी नहीं हुआ कि इस पाकिस्तानी स्लीपर सेल मोहम्मद जुबेर ने  क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को मोहरा बनाकर सिखों के विरुद्ध जहर फैलाकर फिर से देश में उपद्रव मचवाने का दुस्साहस किया है। जिस तरह नेता अर्शदीप के मुद्दे को लेकर जुबेर के खिलाफ खड़े हुए हैं, यदि इसी तरह नूपुर के पक्ष में खड़े होकर जुबेर पर कार्यवाही की मांग की होती, कोई कट्टरपंथी 'सिर तन से जुदा' का शोर मचाने का साहस ही नहीं कर पाता। अब सरकार और पुलिस को इस उपद्रवी पत्रकार पर सख्त कार्यवाही करते हुए इसके सारे बैंक खाते सील करने चाहिए।  

युवा क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को ‘खालिस्तानी’ कहे जाने पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने 5 सितंबर, 2022 को ‘ऑल्ट न्यूज’ के मोहम्मद जुबैर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मोहम्मद जुबैर के खिलाफ कथित तौर पर पाकिस्तान एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने और कैच छोड़ने पर क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को ‘खालिस्तानी’ कहने का आरोप लगाया है।

पुलिस शिकायत में सिरसा ने बताया कि जुबैर द्वारा शेयर किए गए कुछ ट्वीट ऐसे अकाउंट से किए गए से थे, जिन्हें क्रिकेटर को ‘खालिस्तानी’ कहने और उनके खिलाफ नैरेटिव बनाने के उद्देश्य से बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कैसे जुबैर के ट्वीट को पाकिस्तानियों द्वारा सिख विरोधी भावनाओं को भड़काने और भारत को बदनाम करने के साथ-साथ अशांति फैलाने के लिए आगे बढ़ाया गया था। उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जाँच शुरू करने का अनुरोध किया है।

सिरसा ने आगे बताया कि कैसे मोहम्मद जुबैर ने क्रिकेटर को ‘खालिस्तानी’ कहने वाले स्क्रीनशॉट ढूँढने में मेहनत की और उसे अपने ट्विटर पर साझा किया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 4 सितंबर को एशिया कप 2022 में पाकिस्तान से हारने के बाद नाराज भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप को गाली दे रहे हैं और उन्हें खालिस्तानी कह रहे हैं। सिरसा ने कहा कि जुबैर के ट्वीट का इस्तेमाल पाकिस्तानी एजेंसियों ने भारत को बदनाम करने और देश में सिखों के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए किया।

उन्होंने कहा कि जुबैर का यह कदम भारत में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की एक सोची-समझी साजिश थी। सिरसा ने इस बात की भी जाँच कराने की माँग की कि इस ‘खालिस्तानी’ एजेंडे को बनाने में किसने जुबैर का साथ दिया।

पाकिस्तान और अरब देशों से किए गए ट्वीट

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद में आसिफ अली का कैच छोड़ा था, जिसके बाद देखा गया कि अचानक उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। कुछ अकॉउंट्स से उन्हें देश विरोधी जैसे शब्द तक कहे गए। जो ट्वीट अर्शदीप को देशद्रोही आदि बताते हुए किए गए हैं, वो अधिकतर पाकिस्तान और अरब देशों के लोगों ने भारतीय बनकर किए हैं।
अवलोकन करें :-
क्रिकेट : नूपुर शर्मा के बाद अर्शदीप सिंह को बदनाम करता मोहम्मद जुबेर :फैक्टचेक की जगह AltNews के जुब
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
क्रिकेट : नूपुर शर्मा के बाद अर्शदीप सिंह को बदनाम करता मोहम्मद जुबेर :फैक्टचेक की जगह AltNews के जुब
भारत सरकार को मोहम्मद जुबेर की गंभीरता से जाँच कर जेल में डालना चाहिए। ये वही जुबेर ने जिसके गलत वीडियो के माध्यम स....

विकिपीडिया पर भी अर्शदीप का डाटा बदला

पाकिस्तानियों ने केवल सोशल मीडिया पर ही अर्शदीप को खालिस्तानी दिखाने की कोशिश नहीं की। बल्कि उन्होंने विकिपीडिया पर भी अर्शदीप का डाटा बदला। देख सकते हैं कि जहाँ-जहाँ अर्शदीप के नाम के साथ भारतीय होना चाहिए वहाँ जानबूझकर खालिस्तान लिखा गया।
अंशुल सक्सेना के ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में स्क्रीनशॉट हैं। इनसे पता चलता है कि पहले अर्शदीप को खालिस्तान स्क्वॉड का बताया गया और फिर हर जगह भारत हटाकर उनके नाम के साथ खालिस्तान जोड़ा गया। ये सारी एडिटिंग जिस आईपी एड्रेस से की गई, वो सर्च करने पर देखा जा सकता है कि पाकिस्तान का मिला है। ‘केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)’ ने इस मामले में विकिपीडिया को समन भी किया है।