Showing posts with label people. Show all posts
Showing posts with label people. Show all posts

पाकिस्तान बना ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का मेंबर तो लोगों ने इस तरह लिए मजे, कहा- बस लादेन को चेयरमैन बना दो

                                      पाकिस्तान गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने पर तैयार है(फोटो- एपी)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बनाए गए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में 20 से अधिक देश शामिल हो गए हैं जिनमें हमारा बदनाम पड़ोसी पाकिस्तान भी है। यूँ तो पाकिस्तान दुनियाभर में आतंक और दहशत फैलाने के लिए कुख्यात है लेकिन अब वो इस ‘शांति बोर्ड’ का फाउंडिंग मेंबर बनकर दुनिया को शांति की राह दिखाने का ख्वाब देख रहा है। पाकिस्तान की इस जॉइनिंग की सोशल मीडिया पर खूब फजीहत हो रही है।

‘बोर्ड ऑफ पीस’ ने बुधवार (28 जनवरी) को अपने आधिकारिक ‘X’ अकाउंट पर पाकिस्तान को संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल किए जाने का स्वागत किया। इसके बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने आतंकिस्तान की खूब क्लास लगाई।

पाकिस्तानी राजनेता और पूर्व सीनेटर मुस्तफा नवाज खोखर ने एक्स पर लिखा, बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का पाकिस्तान का फैसला दिखाता है कि यह सरकार पाकिस्तानी लोगों की जरा भी परवाह नहीं करती। उन्होंने कहा कि बिना किसी सार्वजनिक बहस और संसद की राय के बगैर इसमें पाकिस्तान शामिल हो गया। उन्होंने बोर्ड ऑफ पीस को गलत ठहराने के लिए कई वजहें बताई हैं।

इस पोस्ट को जवाब देते हुए लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए जो मजाकिया के साथ-साथ पाकिस्तान को उसकी औकात भी दिखाने वाले भी थे। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए ‘X’ पर लिखा, “ओसामा बिन लादेन को वापस लाओ और उसे बोर्ड का चेयरमैन बना दो!” एक यूजर ने लिखा, “सच बताओ, पाकिस्तान के लिए 1 अरब डॉलर की जॉइनिंग फीस कौन देगा?” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “मिया खलीफा, पवित्रता बोर्ड में शामिल हो गईं।”

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान 1 अरब डॉलर की फीस कैसे दे रहा है, भीख माँगने के कारोबार से या जैसा वे कहते हैं ‘कटोरा फाइनेंसिंग’ से?” वहीं, एक अन्य यूजर ने तुलना करते हुए कहा, “यह वैसा ही है जैसे KFC मुर्गियों को बचाने वाले आंदोलन के बोर्ड में शामिल हो जाए..” सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खूब फहीजत हो रही है। पाकिस्तान का इस बोर्ड में शामिल होना कुछ वैसा ही है जैसे किसी शराबी को नशामुक्ति अभियान का ब्रांड एंबेसडर बना दिया जाए या किसी जेबकतरे को बैंक की सुरक्षा व्यवस्था सौंप दी जाए।

बोर्ड को कहा औपनिवेशिक कोशिश

उन्होंने बोर्ड ऑफ पीस को एक 'औपनिवेशिक कोशिश' बताया जिसका 'मकसद न सिर्फ गाजा पर राज करना है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के समानांतर एक सिस्टम बनाना है।' बोर्ड ऑफ पीस को लेकर ऐसी आशंका कई एक्सपर्ट जाहिर कर चुके हैं। खोखर ने चिंता जताई कि यह बोर्ड ऐसे तरीकों और संस्थानों से अलग होने की हिम्मत रखेगा जो अक्सर फेल हो गए हैं।

ट्रंप के पास होगी पूरी ताकत

पूर्व पाकिस्तानी सीनेटर ने बोर्ड ऑफ पीस को ट्रंप के निजी समूह की तरह बताया और कहा कि यह 'ट्रंप का ऐसे शाही अधिकार देता है कि वह अपने निजी और अमेरिका के एजेंडे को बिना किसी रोक-टोक के लागू कर सकें।'

  • बाकी सभी सदस्यों को चेयरमैन (ट्रंप) नॉमिनेट कर सकता है या उन्हें हटा सकता है।
  • चेयरमैन तय कर सकता है कि बोर्ड कब मिलेगा या किन मुद्दों पर बात करेगा।
  • इस नए फोरम में सिर्फ ट्रंप के पास ही पूरी तरह से वीटो पावर होगी।
  • खोखर ने स्थायी सीट के लिए सदस्यों पर 1 अरब डॉलर का शुल्क लगाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक अरब डॉलर का टिकट इसे अमीरों का क्लब बनाता है और ऐसे क्लब अक्सर क्या करते हैं, यह कोई भी अंदाजा लगा सकता है।
  • बोर्ड ऑफ पीस में 8 मुस्लिम देश

    डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में अब तक 8 मुस्लिम देश शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान के साथ ही सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया और कतर ने इसमें शामिल होने पर सहमति जताई है। इजरायल ने पहले बोर्ड में तुर्की और कतर की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी लेकिन बुधवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने इसमें इजरायल के शामिल होने की घोषणा की। ट्रंप ने दुनिया भर के 59 नेताओं को इस बोर्ड में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है, जिनमें भारत भी शामिल है। पाकिस्तान ने जहां न्योता स्वीकार कर लिया है वहीं, भारत ने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है। बोर्ड का मकसद गाजा में युद्धविराम समझौते की देखरेख करना और दूसरे झगड़ों को भी सुलझाना है।

उत्तर प्रदेश : 2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्चे वाला ठग अजित लोगों से पैसा डबल करने के नाम पर थमाता था चूरन वाले नोट

लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो कि लोगों को नकली नोट देकर पैसा हड़पता था। इस ठग का नाम अजीत मौर्या है। अजीत ने बताया है कि वह अपनी 2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्चों के लिए यह फर्जीवाड़ा करता था।

उसे लखनऊ पुलिस ने सरोजिनी नगर से पकड़ा है। 27 नवम्बर 2023 को लखनऊ पुलिस के सामने एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी थी कि उसे पैसे डबल करने का लालच देकर अजीत मौर्या उर्फ़ रमेश ने उसके 3 लाख रूपए की ठगी कर ली।

अजीत मौर्या कुछ साथियों के साथ मिलकर यह काम करता था। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह और उसके साथी लोगों को फ़ोन कर के पैसों को डबल करने का लालच देते हैं। इसके लिए सबसे पहले उसका एक साथी मुंबई से फ़ोन करता है और लोगों को फँसाता है।

इसके बाद यह लोग उस आदमी को समझाते हैं कि वह नेपाल से नकली नोट लाते हैं जो बिलकुल असली लगते हैं। यह एक नोट के बदले दो नोट देने का झाँसा देते हैं। आगे, जिससे ठगी की जा रही है, उसको विश्वास हो जाए इसके लिए वह पहले कुछ असली नोट देकर ही कहते हैं कि यह नकली नोट हैं।

वह पीड़ितों से इन्हें बाजार में चलाने के लिए कहते हैं। असली नोट होने के कारण पीड़ित उन्हें बाजार में जब सफलतापूर्वक चला लेता है तो वह इनके झाँसे में आ जाता है। इसके बाद जब पीड़ित उन्हें अधिक रुपए देता है तो इसके बदले में उसे यह ठग चूरन वाली नोटों की गड्डी पकड़ा देते हैं, इनमें ऊपर असली नोट लगे होते हैं।

पैसे की अदलाबदली यह ठग भीड़भाड़ वाले स्थान पर करते थे जिससे यह जल्दी भाग जाएँ और भीड़ में कोई इन्हें पकड़ ना पाए। यदि कोई नोट चेक करने की बात करता है तो यह भीड़ का बहाना बनाते हैं और पीड़ित से कहीं आराम से चेक करने को कहते हैं।

लखनऊ पुलिस ने अब इस मामले में अजीत मौर्या नाम के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। अजीत गोंडा जिले का रहने वाला है। यह भी जानकारी सामने आई है कि अजीत ने वर्ष 2000 में मुंबई में एक महिला से शादी की थी जिसके साथ उसके 7 बच्चे हैं। वह 2010 में अपने गाँव लौट आया लेकिन यहाँ कोई कामधाम ना मिलने के कारण चोरी चकारी करने लगा।

उसने 2012 में एक और संगीता नाम की महिला से शादी कर ली जिसके साथ उसके 2 बच्चे और हैं। उसने इन दोनों बीवियों के लिए दो अलग-अलग घर बना रखे थे। यह भी सामने आया है कि वह रील्स भी बनाता था और उसने 6 गर्लफ्रेंड भी बना रखी थी। ठगी के पैसों से वह शानदार जिन्दगी जीता था। उसके पास से एक स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है जिस पर उसने फर्जी नम्बर लगाया हुआ था। पुलिस का कहना है कि अजीत मौर्या पर पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं और इसके दो साथियों को अभी पकड़ा जाना बाकी है।

बलूचिस्तान की महिला को लोगों के सामने नंगा नचाया, सस्पेंड हुई पुलिस इंस्पेक्टर शबाना: पूछताछ के दौरान उतार लिए थे कपड़े

                                        पाकिस्तान पुलिस पर लगा महिला को नंगा नचवाने का आरोप
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस की अमानवीयता इस समय सुर्खियां बनी हुई है। यहाँ पर हिरासत में ली गई एक महिला को नग्न हो कर डाँस करने पर मजबूर किया गया है। इस अमानवीयता का आरोप एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर पर लगा है। जाँच के बाद आरोपित महिला इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। यह बर्खास्तगी 11 नवम्बर 2021 को की गई है।

बर्खास्त महिला पुलिस इंस्पेक्टर का नाम शबाना इरशाद है। शबाना के अमानवीय कृत्य की जाँच क़्वेटा की एडिशनल SP परी गुल को सौंपी गई थी। उन्होंने अपनी जाँच में शबाना को दोषी पाया और उनकी बर्खास्तगी की संस्तुति की। परी गुल की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर शबाना को DIG क़्वेटा मुहम्मद अज़हर अकरम ने बर्खास्त कर दिया। जाँच अधिकारी एडिशनल SP परी गुल ने जाँच रिपोर्ट को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि न्याय की जीत होनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन्ना टाउनशिप में एक बच्चे की हत्या के सिलसिले में महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जाँच में पाया गया कि पुलिस हिरासत में इंस्पेक्टर शबाना ने महिला को निर्वस्त्र किया। इसी के साथ पीड़िता को बिना कपड़ों के नाचने पर मजबूर किया गया। DIG मोहम्मद अज़हर अकरम ने महिला इंस्पेक्टर शबाना के इस कृत्य पर नाराजगी जताई है। उनके अनुसार यह अधिकारों का दुरूपयोग है। बताया जा रहा है कि जब महिला को नग्न नृत्य करने पर मजबूर किया गया तब वहाँ पर और भी लोग मौजूद थे।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार आरोपित महिला इंस्पेक्टर ने अपने बचाव में कुछ नहीं कहा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल में महिला कैदियों से पूछताछ के लिए महिला पुलिस अधिकारी की ही नियुक्ति की गई थी। यहाँ गौरतलब है कि बलूचिस्तान के निवासी पाकिस्तान की पुलिस और फ़ौज पर आए दिन अमानवीयता का आरोप लगाया करते हैं।