Showing posts with label vijay lakshmi pandit. Show all posts
Showing posts with label vijay lakshmi pandit. Show all posts

विजय लक्ष्मी पंडित का गुणगान करने वाली कांग्रेस वीडियोस में उठाये प्रश्नों का उत्तर देगी?

कांग्रेस पार्टी ने अगस्त 18 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए हुए ट्वीट किया। ट्वीट में कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि विजय लक्ष्मी पंडित स्वतंत्रता से पहले भारत में कैबिनेट पोस्ट रखने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं और जो बाद में संविधान सभा की सदस्य बनीं।
लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को कांग्रेस का यह ट्वीट रास नहीं आया है। लोगों ने इसे नेहरू-गांधी खानदान के परिवारवाद का उदाहरण बताते हुए जमकर लताड़ लगाई।


विजय लक्ष्मी का गुणगान करने वालों जरा इस वीडियो को ध्यान से देखें :
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि विजय लक्ष्मी पंडित प्री-इंडिपेंडेंट इंडिया में कैबिनेट पोस्ट रखने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं और वो जवाहरलाल नेहरू की बहन थीं। उसने लिखा कि कॉन्ग्रेस का नेपोटिज्म तो आधुनिक भारतीय गणराज्य से भी ज्यादा पुराना है। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू कॉन्ग्रेस अध्यक्ष रह चुके थे। दोनों ही बड़े वकील भी थे और अमीर खानदान से आते थे।