आप की गुरुग्राम में पैठ बैठाने की तैयारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 नवंबर को गुरुग्राम स्थित गोशाला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने नवम्बर 15 को एक प्रेंस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल की जनसभा गुरुग्राम की समस्याओं जैसे- यहां की सड़कों, सीवर, पानी, सरकारी स्कूल एवं अस्पतालों पर केंद्रित होगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंच लोगों को जनसभा में आने को आमंत्रित कर रहे हैं। जयहिंद ने दावा किया कि केजरीवाल की इस जनसभा में 19 नवंबर को सुल्तानपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से भी अधिक लोग आएंगे।
नवीन जयहिंद ने यह बातें गुरुग्राम में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा की सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बुरी तरह से नाकाम हो चुकी है। प्रदेश की जनता ‘आप’ को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में अपराध चरम पर पहुंच गया है। चार वर्ष में महिलाओं पर किए गए जुल्म के 40 हजार मामले दर्ज हुए हैं.
जयहिंद ने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देता है। इसके बावजूद यहां की स्थिति ठीक नहीं है। यहां की सड़कें खराब हैं। सीवर और ड्रेनेज भी बदहाल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम का दौरा करते रहते हैं इसके बावजूद ऐसी स्थिति क्यों? आखिर वह इतना गुरुग्राम क्यों आते हैं? केएमपी का उद्घाटन एक बार मुख्यमंत्री ने किया अब फिर से प्रधानमंत्री कर रहे हैं। जयहिंद ने कहा कि केएमपी का निर्माण एक एजेंसी ने किया है। इसमें सरकार का कुछ लेना-देना नहीं है, अगर जनता के लिए कुछ करना ही है तो केएमपी को टोल मुक्त किया जाए।

प्रधानमंत्री की 19 नवंबर की रैली को लेकर जयहिंद ने कहा कि इसमें भीड़ जुटाने के लिए सरकारी अधिकारियों एंव कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। आंगनबाड़ी एवं आशा वर्करों तक को जबरन यहां आने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यहां तक कि पंचों एवं सरपंचों पर भी दबाव डाला जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेस-वे मामले में भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।
अवलोकन करें:--
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नवम.....

जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए आमंत्रित किया है, मगर वह वहां जा नहीं रहे हैं। इनेलो में घमासान पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा की बी टीम है। पत्रकार वार्ता के दौरान ‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता आरएस राठी, जिला अध्यक्ष महेश यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुधीर यादव, मंजीत जेलदार व जेएस कादियान भी मौजूद रहे।

No comments: