नए साल में बॉलीवुड में एंट्री करेंगे ये 6 स्टारकिड, एक की मां ने आमिर के साथ दिए थे बोल्ड सीन

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
साल 2018 में कई सारे स्टार किड्स ने अपनी किस्तम आजमाई। कुछ पहले ही फिल्म से हिट हो गए तो कुछ पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल सलमान के जीजा आयुष से लेकर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। देखिए, साल 2019 में कौन से स्टारकिड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 
khushi kapoor
ananya pandeyखुशी कपूर
अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों की जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा। दर्शकों ने फिल्म को पसंद भी किया। इस बीच अब श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर के भी बॉलीवुड में जल्द नजर आने की उम्मीद है। इस बात का खुलासा फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो खुशी कपूर जल्द एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिजान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

अनन्या पांडे
एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अन्नया पांडे के साथ तारा सुतारिया भी होंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

tara sutaria
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया जल्द ही एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस फिल्म में तारा सुतारिया के अलावा अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ हैं। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।

mizaan jaffreyमिजान जाफरी
जावेद जाफरी का बेटा मिजाज जाफरी भी साल 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। करण नेहा धूपिया के चर्चित रेडियो शो 'नो फिल्टर नेहा' पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। करण जौहर के रेडियो के टॉक शो में बताया कि अगले साल बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और जावेद जाफरी का बेटा मिजान सिनेमा जगत में एंट्री कर सकते हैं। करण ने कहा, "मिजान शानदार काम करेगा, वह एक पोटेंशियल बिग स्टार है और जबरदस्त डांसर भी। जहां तक खुशी की बात है तो वह बहुत खूबसूरत और प्यारी है।

pranutan bahl
प्रनूतन बहल
सलमान खान अपने जीजा को लांच करने के बाद नूतन की पोती को लांच करने जा रहे हैं। सलमान ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी। प्रनूतन रिश्ते में काजोल की भतीजी लगती हैं। प्रनूतन पेशे से वकील हैं, लेकिन फिल्मों में काम करना हमेशा से उनकी पहली पसंद था। सलमान ने जब से इस बात की जानकारी दी है प्रनूतन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

aalia furniturewalla
आलिया फर्नीचरवाला
1992 में फिल्म जो जीता वही सिकंदर से पूजा बेदी ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही थी लेकिन उनका करियर ऊंचाईंयों तक नहीं पहुंच पाया। अब पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी फिल्मों में अपने जलवे बिखेरने वाली हैं। आलिया एक्टर सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' में दिखेंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म की कहानी 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है। आलिया, सैफ अली खान की बेटी के किरदार में हैं। जल्द ही फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा।

No comments: