अगर मैं हेमा की जगह होती तो वो काम कभी नहीं करती जो उन्होंने किया : प्रकाश कौर, धर्मेंद्र की पहली पत्नी

धर्मेंद्र 83 वां बर्थडे, हेमा मालिनी, प्रकाश कौर, Dharmendra Birthday, Dharmendra First Wife Prakash Kaur Talk About Hema Malini In Interview
गुजरेज़माने  के एक्टर धर्मेंद्र आज अपना (8 दिसंबर) 83 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र ने लाइफ में दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और दूसरी हैं एक्ट्रेस हेमा मालिनी। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर ही हेमा से शादी की थी। बता दें कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन उन्होंने अपने इकलौते इंटरव्यू में कहा था- 'यदि मैं हेमा की जगह होती तो वो कभी नहीं करती, जो उन्होंने किया। एक मां और पत्नी के तौर पर मैं उन्हें अप्रूव नहीं कर सकती'।(श्रीमती प्रकाश कौर शायद यह भूल गयी कि आज न महानायक पृथ्वीराज कपूर हैं और न ही महान नायिका नर्गिस; राजकपूर और नर्गिस का प्रेम प्रसंग जो अब इतिहास बन चूका है, फिल्म जगत में रूचि रखने वालों को स्मरण होगा कि राज और नर्गिस शादी करने को ही थे, और राजकपूर की पत्नी श्रीमती कृष्णा अपने बच्चों को लेकर मायके चली गयीं। ससुर पृथ्वीराज को जब इस घटना की जानकारी मिली, तुरन्त अपनी बहु को लेकर नर्गिस के पास लेकर जाने ने, नर्गिस ने एक औरत का धर्म निभाते हुए, राजकपूर से दूरी बना कर कृष्णा के उजरते घर को पुनः आबाद करने में अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर औरत के नाम को अमर कर दिया। प्रस्तुत है bhaskar.com पर प्रकाशित श्रीमती प्रकाश का इंटरव्यू:)
इस इंटरव्यू के कुछ अंश हम आपको बताने जा रहे हैं
धर्मेंद्र ने प्रकाश से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह(बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद कई तरह की खबरें मीडिया में आईं। प्रकाश ने 1981 में पॉपुलर मैगजीन 'स्टारडस्ट' को इंटरव्यू दिया था। बता दें कि ये उनकी अब तक की लाइफ का एकमात्र इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को लेकर बात की।
इंटरव्यू के लिए तैयार नहीं थीं प्रकाश
मैगजीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश कौर का इंटरव्यू इतना आसान नहीं था। वे न तो फोन पर किसी से बात करती थीं और न ही घर पर किसी से मिलती थीं। रिपोर्टर रोज उनके घर के चक्कर काटा करते थे, लेकिन उसे किसी न किसी बहाने से वापस लौटा दिया जाता था। कभी कह दिया जाता था कि प्रकाश घर पर नहीं हैं तो कभी उनके स्लीपिंग टाइम का हवाला दिया जाता था। लेकिन एक दिन रिपोर्टर की प्रकाश से मुलाकात हुई और उन्होंने इंटरव्यू दिया।

प्रकाश ने कहा था- 'वे नहीं जानती कि उनके और धर्मेंद्र के रिलेशनशिप को लेकर लोग क्या कहते हैं। मैं जानती हूं कि वे हम सभी का बहुत ख्याल रखते हैं। रोज शाम को घर आते हैं और बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं'।
इस दौरान प्रकाश के दिल में हेमा के प्रति सहानुभूति और शिकायत दोनों नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि हेमा को भी दुनियादारी का सामना करना पड़ रहा होगा। एक औरत होने के नाते मैं उनकी फीलिंग समझ सकती हूं, लेकिन यदि मैं हेमा की जगह होती तो वह कभी नहीं करती, जो उन्होंने किया'।

- प्रकाश कौर ने इंटरव्यू के दौरान कहा था- 'धर्मेंद्र भले ही एक अच्छे पति न हों, लेकिन एक जिम्मेदार पिता जरूर हैं। उनके बच्चे उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वे भी उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करते'।
                                                                                                           (साभार)

No comments: