
राज्यवार सीटों का ब्यौरा
उत्तर प्रदेश
एनडीए को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान मिलता दिख रहा है यहां की 80 सीटों में से पिछली बार उसे 72 सीटें मिली थी जो टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के सर्वे में यदि आज चुनाव होते हैं तो भाजपा को 55 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि को बसपा को 9, सपा को 9, कांग्रेस को 05 तथा अन्य खाते में 02 जीती दिख रही हैं।
महागठबंधन बनने की स्थिति में
यदि समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस और आरएलडी का महागठबंधन होता है तो एनडीए को और ज्यादा नुकसान हो सकता है तब एनडीए के खाते में 31 महगठबंधन के खाते में 49 सीटें जा सकती हैं।
राजस्थान
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के सर्वे में राजस्थान में भाजपा को 13 सीटों का नुकसान हो रहा है। यहां की सभी 25 सीटों पर 2014 में भाजपा का कब्जा था लेकिन इस बार यदि आज चुनाव होते हैं भाजपा को यहां 12 तथा कांग्रेस को 13 सीटें मिल सकती हैं, यानि भाजपा को 13 सीटों को नुकसान हो रहा है। इस सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी भाजपा को खासा नुकसान होता दिख रहा है राज्य की 29 सीटों में 2014 में भाजपा का 27 सीटों पर कब्जा था जबकि कांग्रेस के पास मात्र 2 सीटें थी। इस बार यहां भाजपा को 20 और कांग्रेस के खाते में 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की कुल 29 सीटों में से भाजपा के खाते में यदि आज चुनाव होते हैं 20 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं जबकि 2014 में भाजपा के खाते में 27 सीटें आईं थी। वहीं कांग्रेस को यहां 7 सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है। कांग्रेस को यहां इस बार 9 सीटें मिल सकती हैं।
दिल्ली और जम्मू-कश्मीर
वहीं दिल्ली की सातों सीटों पर अगर आज चुनाव हुए तो वह भाजपा के खाते में जा सकती हैं। 2014 में भी भाजपा ने सातों सीटों पर कब्जा किया था। वहीं जम्मू-कश्मीर की 6 सीटों में से भाजपा को 2 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को एक, पीडीपी को एक तथा नेशनल कांन्फ्रेंस को 2 सीटें मिल सकती हैं।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में अगर आज चुनाव हुए तो भाजपा को 30 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 05 सीटें, शिवसेना को 08 सीटें और एनसीपी को 05 सीटें मिल सकती हैं।
बिहार और झारखंड
बिहार की बात करें तो राज्य में कुल 40 सीटें हैं और टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक, यदि आज चुनाव होते हैं तो भाजपा को 15 और उसकी सहयोगी जेडीयू को 9 तथा आरजेडी को 10 और कांग्रेस को 1 तथा अन्य के खाते में 5 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। झारखंड की कुल 14 सीटें में एनडीए को 8 तथा यूपीए को 5 और अन्य के खाते में 1 सीट जाती हुई दिख रही है।
गुजरात और छत्तीसगढ़
गुजरात ऐसा राज्य है जहां इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को कोई नुकसान नहीं होता दिख रहा है। यहां भाजपा ने 2014 में सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी जो इस बार भी बरकरार रह सकती हैं। सर्वे के मुताबिक, यदि आज चुनाव होते हैं तो इस बार भी कांग्रेस का कोई खाता नहीं खुलेगा। छत्तीसगढ़ की कुल 11 सीटों में से एनडीए के खाते में 7 तथा यूपीए के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।
हरियाणा
हरियाणा की कुल 10 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 2014 में 7 सीटें मिली थी जबकि कांग्रेस के खाते में एक तथा आईएनएलडी के खाते में 2 सीटें गईं थी। इस सर्वे के मुताबिक,यदि आज चुनाव होते हैं तो भाजपा को 8, कांग्रेस तथा आईएनएलडी को 1-1 सीट मिल सकती हैं।
उत्तराखंड
वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल में भी भाजपा को एक-एक सीट का नुकसान होता दिख रहा है। उत्तराखंड में भाजपा को पिछली बार सभी 5 सीटों पर जीत मिली थी। इस सर्वे के मुताबिक यदि आज चुनाव होते हैं तो भाजपा को एक सीट का नुकसान हो सकता है। जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है।

2014 में हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा था लेकिन इस सर्वे के मुताबिक इस बार भाजपा को 3 तथा कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में यदि आज चुनाव होते हैं तो भाजपा को अच्छी सफलता मिल सकती है टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के मुताबिक राज्य की 42 सीटों में से भाजपा के खाते में 8 सीटें जा सकती है जो 2014 के मुकाबले 6 ज्यादा हैं। टीएमसी को यहां 7 सीटों का नुकसान हो सकता है और 27 सीटें मिल सकती हैं। जबकि सीपीएम को 05, कांग्रेस को 02 मिल सकती हैं।
ओडिशा
वहीं ओडिशा में एनडीए को 5 सीटें तथा यूपीए को 0 और अन्य के खाते में 16 सीटें जा सकती हैं।
दक्षिण भारत
वहीं दक्षिण भारत की 132 सीटों जिसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप और पुदुचेरी शामिल हैं, वहां में से एनडीए के खाते में यदि आज चुनाव होते हैं तो 19 सीटें, यूपीए की 45, टीडीपी की 8, टीआरएस की 13 तथा अन्य के खाते में 47 जाती हुई दिख रही हैं। यहां एनडीए को 2014 के मुकाबले 4 सीटों का नुकसान हो रहा है जहां उसे तब 23 सीटें मिली थीं। वहीं तब यूपीए को 24 सीटें मिली थी जो इस बार बढ़कर 45 होती दिख रही हैं। कर्नाटक की कर्नाटक 28 सीटों में भाजपा को 15, कांग्रेस को 9 तथा जेडीएस को 4सीटें मिलती दिखत रही हैं।
पूर्वी भारत
पूर्वी भारत जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय आसाम, त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की कुल कुल 87 सीटें हैं वहां एनडीए को अच्छी खासी सफलता मिलती दिख रही है। 2014 में एनडीए को महज 12 सीटें मिली थी इस सर्वे में यदि आज चुनाव होते हैं तो एनडीए को 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि यूपीए को 2014 के 14 सीटों के मुकाबले महज 4 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं टीएमसी को 27 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि 2014 में टीएमसी को 34 सीटें मिली थीं। 2014 में 20 सीटें लाने वाली बीजेडी को 4 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है और 16 सीटें इस सर्वे में मिल रही हैं। जबकि अन्य को 6 सीटें मिल रही है।
No comments:
Post a Comment