मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ का नाम आखिरकार फाइनल हो गया। अभी भले ही सीनियर कांग्रेस लीडर ने शपथ नहीं ली है, इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने दौलत के मामले में देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पीछे छोड़ दिया है। वह देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू से भी खासे अमीर हैं। 2014 के आम चुनाव में फाइल एफिडेविट में अपनी संपत्ति 187 करोड़ रुपए दिखाई थी।
सीनियर कांग्रेस लीडर के बाद दो गाड़ियां हैं, जिनमें से एक दिल्ली में रजिस्टर्ड एम्बेसडर क्लासिक कार और एक मध्य प्रदेश नंबर प्लेट वाली सफारी स्टॉर्म एसयूवी है। वह छिंदवाड़ा जिले में 63 एकड़ जमीन के मालिक भी हैं।
187 करोड़ रुपए की एसेट के मालिक हैं कमलनाथ
2014 के लोकसभा चुनाव में जमा किए गए शपथ पत्र के मुताबिक, पूर्व मंत्री कमलनाथ के पास कुल 187 करोड़ रुपए की एसेट है। इसमें से उनके पास कुल 7.09 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि 181 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें परिवार के नियंत्रण वाली कंपनियां और ट्रस्ट भी शामिल हैं।

इसके पहले सितंबर, 2011 में 273 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सरकार ने उन्हें देश का सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री भी घोषित किया था।
सबसे अमीर मुख्यमंत्री भी हैं कमलनाथ से पीछे
फरवरी, 2018 की एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा अमीर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनके पास कुल 177 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
129 करोड़ रु की एसेट के साथ पेमा खांडू दूसरे बड़े अमीर
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू करोड़पति मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। साल 2014 में हुए असेंबली चुनाव में उन्होंने 129.57 करोड़ रुपए की एसेट घोषित की थी। महज 37 साल के पेमा खांडू देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी हैं।
खांडू कांग्रेस से विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन उनकी अगुआई में कई विधायकों ने कांग्रेस से बगावत कर दी है। फिलहाल वह भाजपा की मदद से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
टॉप 5 में दूसरे अमीर मुख्यमंत्री
3. कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री, पंजाब
एसेट-48 करोड़ रुपए
4.के चंद्रशेखर राव
मुख्यमंत्री, तेलंगाना
एसेट-15.5 करोड़ रुपए
5.नवीन पटनायक
मुख्यमंत्री, ओडिशा
एसेट-12 करोड़ रुपए
No comments:
Post a Comment